सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच से पहले आराम के मूड में टीम इंडिया

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। सेमीफाइनल से पहले उसे 2 मार्च को न्यूजीलैंड के खिलाफ भिड़ना है । पाकिस्तान को हराने के बाद से टीम इंडिया आराम के मूड में लग रही है, तभी तो मैच को हुए 4 दिन हो गए है लेकिन टीम इंडिया ने केवल 1 दिन प्रैक्टिस की । इस प्रैक्टिस सेशन में शुभमन गिल ने हिस्सा नहीं लिया, बताया जा रहा है कि उन्हे हल्का बुखार है।

इस प्रैक्टिस सेशन में टीम इंडिया की तरफ से एक और टेंशन वाली खबर देखने को मिली और यह खबर और किसी की नहीं बल्कि कप्तान रोहित शर्मा की है । रोहित शर्मा को पाकिस्तान के खिलाफ हैमस्ट्रिंग की परेशानी हुई थी, जिसके कारण वह थोड़ी देर के लिए मैदान से बाहर गए थे लेकिन प्रैक्टिस में उन्होंने ना बल्लेबाजी की और ना ही ज्यादा फील्डिंग । इसे देखते हुए फैंस को चिंता हो रही है कि रोहित पूरी तरह से फिट है या नहीं

मोहम्मद शमी, श्रेयस अय्यर और पंत का तूफान

न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच से पहले हुए इस प्रैक्टिस सेशन में शमी,अय्यर और रिषभ पंत ने जमकर अभ्यास किया । मोहम्मद शमी की फिटनेस भी संदेह की घेरे में थी लेकिन वह जिस तरीके से गेंदबाजी कर रहे थे, उसे देखकर तो यही लगा कि वह पूरी तरह से फिट है।

वहीं श्रेयस अय्यर और अब तक इस टूर्नामेंट में अपनी बारी का इंतजार कर रहे रिषभ पंत ने भी प्रैक्टिस में खूब छक्के लगाए । अय्यर के शॉट्स से कई बार गेंद स्टेडियम के बाहर गई तो पंत भी अपने स्टाइल में बड़े शॉट्स खेलते रहे ।

न्यूजीलैंड देगी कड़ी टक्कर

भारत ने भले ही बांग्लादेश और पाकिस्तान को आसानी से हरा दिया हो लेकिन कीवी टीम की चुनौती उनके लिए आसान नहीं होगी । न्यूजीलैंड इस टूर्नामेंट में तो अच्छा प्रदर्शन रहा ही है, लेकिन उससे पहले उसने पाकिस्तान में ट्राई सीरीज भी जीती थी । न्यूजीलैंड की सबसे खतरनाक चीज है उनका संतुलन, इस टीम के पास हर तरह के बल्लेबाज है, हर तरह के गेंदबाज है, खूब सारे ऑलराउंडर है । जिससे टीम का संतुलन शानदार बनता है । वैसे भी हाल ही में न्यूजीलैंड ने कई बार टीम इंडिया को आईसीसी इवेंट से बाहर करवाया है ।

भारत की प्लेइंग इलेवन में होगा बदलाव ?

फैंस के मन में सवाल ये भी है कि क्या टीम इंडिया अपनी प्लेइंग 11 में कोई बदलाव करेगी , लेकिन उससे पहले हमे खुद से ये पूछना होगा कि क्या बदलाव की जरुरत है । टीम इंडिया की तरफ से भी अभी तक दोनों मैच में सभी खिलाड़ियों ने अपना रोल बखूबी निभाया है, इसलिए बदलाव की गुंजाइश ना के बराबर ही है।

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की संभावित प्लेइंग 11

रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, हर्षित राणा

संबंधित समाचार

दुनिया की सबसे लंबी स्लैग रोड बनाकर जिंदल स्टील ने रचा इतिहास, बना गिनीज रिकॉर्ड

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में जिंदल स्टील ने देश के वैज्ञानिकों के साथ मिलकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। कंपनी ने फैक्ट्रियों से निकलने...

अंगुल रथ यात्रा उत्सव में शामिल हुए नवीन जिन्दल; जिंदल फाउंडेशन ने पुरी में 12वें वार्षिक ‘अन्न सेवा’ कार्यक्रम की शुरुआत की

दस से अधिक वर्षों से, फाउंडेशन की यह रथ यात्रा सेवा सहानुभूति और साझा जिम्मेदारी का प्रतीक रही है। यह कार्यक्रम सुनिश्चित करता है कि जब पवित्र यात्रा के लिए पुरी में लाखों लोग एकत्रित हों, तो कोई भी श्रद्धालु भूखा न रहे।

नवीन जिन्दल समूह ने 18 गीगावाट की परमाणु परियोजनाओं के लिए 9 से अधिक राज्यों में संभावनाएं तलाशना शुरू किया

स्टील, खनन, बिजली, नवीकरणीय ऊर्जा और रियल एस्टेट क्षेत्रों में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के बाद नवीन जिन्दल समूह अब परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में कदम रख रहा है। इसके लिए 'जिन्दल रिन्यूएबल्स' की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी 'जिन्दल न्यूक्लियर पावर प्राइवेट लिमिटेड' का गठन किया गया है।

ताज़ा समाचार

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img