सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

टाटा मोटर्स और नियॉन लाजिस्टिक्‍स ने भारत में एफएमसीजी सप्लाई चेन की दक्षता बढ़ाने के लिए साझेदारी की

अहमदाबाद, 09 सितंबर 2025: भारत के परिवहन और लॉजिस्टिक्स परिदृश्य में गुजरात की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। लंबी समुद्री तट रेखा, पोर्ट आधारित अर्थव्यवस्था और भविष्य को ध्यान में रखकर विकसित किए गए आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर ने इसे रणनीतिक रूप से और भी अहम बना दिया है। राज्य में सड़क सुधार, रेलवे नेटवर्क अपग्रेड और पोर्ट टर्मिनल विस्तार जैसी पहलों से मुख्य कॉरिडोर में कनेक्टिविटी बेहतर हुई है, जिससे माल की आवाजाही आसान और लॉजिस्टिक्स की दक्षता और मजबूत हुई है। इसी मजबूत इकोसिस्टम का लाभ उठाते हुए अहमदाबाद स्थित नियॉन लॉजिस्टिक्स ने एफएमसीजी (फास्ट-मूविंग कंज़्यूमर गुड्स) क्षेत्र में अपने परिचालन का विस्तार किया है, ताकि देश के प्रमुख खपत बाज़ारों में समय पर और भरोसेमंद डिलीवरी सुनिश्चित की जा सके।

इस विस्तार के हिस्से के रूप में, नियॉन लॉजिस्टिक्स ने टाटा मोटर्स के साथ साझेदारी की है और अपनी फ़्लीट में टाटा एलपीटी 1921 एसी ट्रक शामिल किए हैं। लंबी दूरी की माल ढुलाई के लिए डिज़ाइन किया गया यह ट्रक भरोसेमंद टर्बोट्रॉन 2.0 इंजन से लैस है और इसमें ऑपरेशनल लागत कम करने, ड्राइवर की सुविधा बढ़ाने, फ्यूल मॉनिटरिंग सिस्टम और मल्टीमोड फ्यूल इकोनॉमी स्विच जैसी उन्नत सुविधाएँ उपलब्ध हैं। अपनी बेहतरीन क्षमता और उच्च विश्वसनीयता के कारण यह ट्रक एफएमसीजी, टेक्सटाइल और ई-कॉमर्स जैसे विभिन्न क्षेत्रों के लिए उपयुक्त है।

साझेदारी पर नियॉन लॉजिस्टिक्स के मैनेजिंग डायरेक्टर दिनेश यादव ने कहा, “हमें टाटा मोटर्स के साथ काम करने पर गर्व है, जो अपने भरोसे और प्रदर्शन के लिए जाना जाता है। जैसे-जैसे हम देशभर में अपने एफएमसीजी परिचालन का विस्तार कर रहे हैं, हमारी फ़्लीट का विस्तार दक्षता और सेवा की निरंतरता बनाए रखने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। टाटा एलपीटी 1921 ट्रक न केवल अपनी भरोसेमंद क्षमता और लंबी दूरी की उपयुक्तता के लिए उत्कृष्ट है, बल्कि यह ड्राइवर के आराम को भी प्राथमिकता देता है। टाटा मोटर्स के व्यापक सर्विस नेटवर्क के साथ हमें भरोसा है कि यह साझेदारी हमें समय पर और भरोसेमंद डिलीवरी सुनिश्चित करने में मदद करेगी। हम एक साथविकास को गति देने और लंबी दूरी के लॉजिस्टिक्स में नए मानक स्थापित करने के लिए तत्पर हैं ।”

टाटा मोटर्स के सहयोग से नियॉन लॉजिस्टिक्स का यह रणनीतिक फ़्लीट विस्तार भारत की तेज़ी से विकसित हो रही सप्लाई चेन मेंलॉजिस्टिक्स दक्षता और विश्वसनीयता को बढ़ाने की साझा प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह साझेदारी लंबी दूरी की डिलीवरी में नए मानक स्थापित करेगी, दोनों कंपनियों के विकास को गति देगी और देशभर में निर्बाध व समयबद्ध उत्पाद डिलीवरी को और मज़बूत बनाएगी।

संबंधित समाचार

अंगुल रथ यात्रा उत्सव में शामिल हुए नवीन जिन्दल; जिंदल फाउंडेशन ने पुरी में 12वें वार्षिक ‘अन्न सेवा’ कार्यक्रम की शुरुआत की

दस से अधिक वर्षों से, फाउंडेशन की यह रथ यात्रा सेवा सहानुभूति और साझा जिम्मेदारी का प्रतीक रही है। यह कार्यक्रम सुनिश्चित करता है कि जब पवित्र यात्रा के लिए पुरी में लाखों लोग एकत्रित हों, तो कोई भी श्रद्धालु भूखा न रहे।

नवीन जिन्दल समूह ने 18 गीगावाट की परमाणु परियोजनाओं के लिए 9 से अधिक राज्यों में संभावनाएं तलाशना शुरू किया

स्टील, खनन, बिजली, नवीकरणीय ऊर्जा और रियल एस्टेट क्षेत्रों में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के बाद नवीन जिन्दल समूह अब परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में कदम रख रहा है। इसके लिए 'जिन्दल रिन्यूएबल्स' की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी 'जिन्दल न्यूक्लियर पावर प्राइवेट लिमिटेड' का गठन किया गया है।

इटानगर में लोगों की बात सुनकर बोले केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह– हर पीड़ित परिवार तक मदद पहुंचाकर ही चैन लेंगे

पूर्वोत्तर के दौरे में केंद्रीय मंत्री श्री किरन रिजिजू और मुख्यमंत्री भी साथ, अरुणाचल में अधिकारियों की बैठक भी लेंगे शिवराज सिंह चौहान*इटानगर/गुवाहाटी/नई दिल्ली,...

ताज़ा समाचार

अंगुल रथ यात्रा उत्सव में शामिल हुए नवीन जिन्दल; जिंदल फाउंडेशन ने पुरी में 12वें वार्षिक ‘अन्न सेवा’ कार्यक्रम की शुरुआत की

दस से अधिक वर्षों से, फाउंडेशन की यह रथ यात्रा सेवा सहानुभूति और साझा जिम्मेदारी का प्रतीक रही है। यह कार्यक्रम सुनिश्चित करता है कि जब पवित्र यात्रा के लिए पुरी में लाखों लोग एकत्रित हों, तो कोई भी श्रद्धालु भूखा न रहे।

नवीन जिन्दल समूह ने 18 गीगावाट की परमाणु परियोजनाओं के लिए 9 से अधिक राज्यों में संभावनाएं तलाशना शुरू किया

स्टील, खनन, बिजली, नवीकरणीय ऊर्जा और रियल एस्टेट क्षेत्रों में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के बाद नवीन जिन्दल समूह अब परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में कदम रख रहा है। इसके लिए 'जिन्दल रिन्यूएबल्स' की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी 'जिन्दल न्यूक्लियर पावर प्राइवेट लिमिटेड' का गठन किया गया है।

Jyotiraditya M. Scindia Reviews Flood Situation Across Northeast, Assures Full Central Support

*Ministry of Development of North Eastern Region Closely...

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img