सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के आगे फीका पड़ा ‘अनुपमा’ का ड्रामा, ये शोज भी नहीं दिखा पाए दम

27वें हफ्ते की टीआरपी रिपोर्ट आ गई है। ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ लगातार चार हफ्ते से पहले स्थान पर बना हुआ है। वहीं, ‘अनुपमा’ का इमोशनल ड्रामा भी इस पॉपुलर सिटकॉम शो के सामने कमाल नहीं दिखा पाया। यहां देखें टॉप 5 के हाल क्या है?

जुलाई के तीसरे हफ्ते की टीआरपी रिपोर्ट आ गई है और एक बार फिर ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ रेटिंग चार्ट पर पहले स्थान पर बना हुआ है। ऐसा लग रहा है कि अब दर्शक इमोशनल ड्रामा की जगह कॉमेडी की ओर रुख कर रहे हैं क्योंकि सबसे लंबे समय से चल रहा सिटकॉम लगातार नंबर वन पर बना हुआ है। ‘अनुपमा’ और ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ टॉप 5 में जगह बना चुके हैं। 27वें हफ्ते में टीआरपी लिस्ट में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिला है। यहां देखें टॉप 5 शोज की हालत।

1- तारक मेहता का उल्टा चश्मा

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के भूतनी वाले ट्रैक ने टीआरपी में तहलका मचा कर रखा है। इस एपिसोड की कहानी ने लोगों को अभी तक बांधे रखा है। दिलीप जोशी, अमित भट्ट, मुनमुन दत्ता के शो को इस हफ्ते 2.6 रेटिंग मिली है। यह चौथा हफ्ता है जब यह सिटकॉम टीआरपी रिपोर्ट में पहले स्थान पर रहा है। पिछले रेटिंग की तुलना में इस बार की टीआरपी ज्यादा अच्छी है। पिछली टीआरपी रिपोर्ट में ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ को 2.5 रेटिंग मिली थी।

2- अनुपमा
‘अनुपमा’ ने इस हफ्ते टीआरपी रिपोर्ट में दूसरा स्थान हासिल किया है। रूपाली गांगुली अभिनीत यह शो फिलहाल अनुपमा और राही के मतभेदों के इर्द-गिर्द घूम रहा है। कई हफ्तों तक टीआरपी में पहले स्थान पर रहा यह शो, ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के पहले स्थान पर आने के बाद से दूसरे स्थान पर खिसक गया है। इस हह्ते अनुपमा को 2.0 रेटिंग मिली है, जो पिछले हफ्ते के मुकाबले थोड़ी कम है। पिछले हफ्ते ‘अनुपमा’ को 2.1 रेटिंग मिली थी।

3- ये रिश्ता क्या कहलाता है
‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ आने वाले एपिसोड्स में कई उतार-चढ़ाव लेकर आने वाला है। इस शो में समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित मुख्य भूमिकाओं में हैं। पिछले हफ्ते इस शो को 2.1 रेटिंग मिली थी। लेकिन इस हफ्ते, ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की रेटिंग में गिरावट देखी गई है। हालांकि, यह शो तीसरे स्थान पर बना हुआ है। इसे 2.0 रेटिंग मिली है।

4- उड़ने की आशा
‘उड़ने की आशा’ इस हफ्ते भी चौथे स्थान पर है। कंवर ढिल्लों और नेहा हरसोरा के शो को 2.0 रेटिंग मिली थी। यह शो अपनी कहानी से लोगों को प्रभावित कर रहा है और लोगों को अपनी ओर खींच रहा है।

5- लक्ष्मी का सफर
एक बार फिर, ‘लक्ष्मी का सफर’ ने पांचवां स्थान हासिल किया है। यह शो ‘मंगल लक्ष्मी’ का स्पिन-ऑफ है। पिछले हफ्ते शो को 1.7 रेटिंग मिली थी। इस हफ्ते भी रेटिंग जैसी की तैसी है।

संबंधित समाचार

अंगुल रथ यात्रा उत्सव में शामिल हुए नवीन जिन्दल; जिंदल फाउंडेशन ने पुरी में 12वें वार्षिक ‘अन्न सेवा’ कार्यक्रम की शुरुआत की

दस से अधिक वर्षों से, फाउंडेशन की यह रथ यात्रा सेवा सहानुभूति और साझा जिम्मेदारी का प्रतीक रही है। यह कार्यक्रम सुनिश्चित करता है कि जब पवित्र यात्रा के लिए पुरी में लाखों लोग एकत्रित हों, तो कोई भी श्रद्धालु भूखा न रहे।

नवीन जिन्दल समूह ने 18 गीगावाट की परमाणु परियोजनाओं के लिए 9 से अधिक राज्यों में संभावनाएं तलाशना शुरू किया

स्टील, खनन, बिजली, नवीकरणीय ऊर्जा और रियल एस्टेट क्षेत्रों में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के बाद नवीन जिन्दल समूह अब परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में कदम रख रहा है। इसके लिए 'जिन्दल रिन्यूएबल्स' की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी 'जिन्दल न्यूक्लियर पावर प्राइवेट लिमिटेड' का गठन किया गया है।

इटानगर में लोगों की बात सुनकर बोले केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह– हर पीड़ित परिवार तक मदद पहुंचाकर ही चैन लेंगे

पूर्वोत्तर के दौरे में केंद्रीय मंत्री श्री किरन रिजिजू और मुख्यमंत्री भी साथ, अरुणाचल में अधिकारियों की बैठक भी लेंगे शिवराज सिंह चौहान*इटानगर/गुवाहाटी/नई दिल्ली,...

ताज़ा समाचार

अंगुल रथ यात्रा उत्सव में शामिल हुए नवीन जिन्दल; जिंदल फाउंडेशन ने पुरी में 12वें वार्षिक ‘अन्न सेवा’ कार्यक्रम की शुरुआत की

दस से अधिक वर्षों से, फाउंडेशन की यह रथ यात्रा सेवा सहानुभूति और साझा जिम्मेदारी का प्रतीक रही है। यह कार्यक्रम सुनिश्चित करता है कि जब पवित्र यात्रा के लिए पुरी में लाखों लोग एकत्रित हों, तो कोई भी श्रद्धालु भूखा न रहे।

नवीन जिन्दल समूह ने 18 गीगावाट की परमाणु परियोजनाओं के लिए 9 से अधिक राज्यों में संभावनाएं तलाशना शुरू किया

स्टील, खनन, बिजली, नवीकरणीय ऊर्जा और रियल एस्टेट क्षेत्रों में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के बाद नवीन जिन्दल समूह अब परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में कदम रख रहा है। इसके लिए 'जिन्दल रिन्यूएबल्स' की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी 'जिन्दल न्यूक्लियर पावर प्राइवेट लिमिटेड' का गठन किया गया है।

Jyotiraditya M. Scindia Reviews Flood Situation Across Northeast, Assures Full Central Support

*Ministry of Development of North Eastern Region Closely...

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img