सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

मशहूर साउथ एक्टर का निधन, पैसों की तंगी बनी मौत की वजह, अस्पताल में ली अंतिम सांस

तेलुगु सिनेमा के दिग्गज एक्टर और कॉमेडियन फिश वेंकट का 53 साल की उम्र में निधन हो गया। वह कई महीनों से किडनी की समस्या से जूझ रहे थे। उन्हें ‘गब्बर सिंह‘ और ‘डीजे टिल्लू’ के लिए जाना जाता था।

अपने अनोखे तेलंगाना लहजे और बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग के लिए मशहूर एक्टर फिश वेंकट का 18 जुलाई, 2025 को निधन हो गया, जिनका असली नाम वेंकट राज था। एक्टर का कई महीनों से किडनी का इलाज चल रहा था। उनका डायलिसिस चल रहा था और हाल ही में उनके शरीर के कमजोर होने के कारण उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। वेंकट को किडनी ट्रांसप्लांट की जरूरत थी, जिसके लिए उन्हें पवन कल्याण और विश्वक सेन से आर्थिक मदद मिली। हालांकि, मैचिंग डोनर नहीं मिल पाया और किडनी फेल होने के कारण उनका निधन हो गया। वह ‘गब्बर सिंह’ और ‘डीजे टिल्लू’ में अपने अभिनय के लिए जाने जाते थे। फिश वेंकट अपने कॉमेडी रोल के लिए भी फिल्म इंडस्ट्री में मशहूर थे।

आर्थिक तंगी की वजह से एक्टर की हुई मौत
हैदराबाद के एक अस्पताल में किडनी फेल होने के कारण फिश वेंकट का निधन हो गया। डॉक्टर्स ने उन्हें किडनी ट्रांसप्लांट की सलाह दी थी। लेकिन, आर्थिक तंगी की वजह से एक्टर का परिवार उनका मेडिकल ट्रीटमेंट का खर्च नहीं उठा सका। वेंकट की हालत लगातार बिगड़ती रही और आखिरकार वह जिंदगी से जंग हार गए। गुल्टे की एक रिपोर्ट के अनुसार, वेंकट किडनी और लिवर की गंभीर की समस्या से जूझ रहे थे और पिछले कुछ हफ्तों में उनकी सेहत तेजी से बिगड़ती गई। जैसे-जैसे मामला गंभीर होता गया, परिवार उचित चिकित्सा देखभाल के लिए आर्थिक मदद की तलाश में था। उनकी बेटी श्रावंथी ने अपील की और कहा कि वे उनके जीवन के लिए जरूरी किडनी ट्रांसप्लांट के लिए 50 लाख रुपये की आर्थिक मदद की तलाश में हैं।

विलेन और कॉमेडियन बन किया राज
दो दशकों से भी ज्यादा लंबे करियर में, वे अपनी हास्य और सहायक भूमिकाओं के लिए जाने जाते थे और अक्सर तेलंगाना भाषा वाली फिल्मों में नजर आते थे। 1971 में आंध्र प्रदेश के मछलीपट्टनम में जन्मे फिश वेंकट ने साल 2000 की फिल्म ‘सम्मक्का सारक्का’ से अपने एक्टिंग की शुरुआत की। उन्होंने स्क्रीन पर ज्यादातर निगेटिव भूमिकाएं निभाईं और फिर बाद में कुछ फिल्मों में कॉमेडियन बन दर्शकों को खूब हंसाया। ‘गब्बर सिंह’, ‘अधूर’, ‘डीजे टिल्लू’ जैसी शानदार फिल्मों से उन्होंने लोगों के बीच अपनी पहचान बनाई।

संबंधित समाचार

दुनिया की सबसे लंबी स्लैग रोड बनाकर जिंदल स्टील ने रचा इतिहास, बना गिनीज रिकॉर्ड

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में जिंदल स्टील ने देश के वैज्ञानिकों के साथ मिलकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। कंपनी ने फैक्ट्रियों से निकलने...

अंगुल रथ यात्रा उत्सव में शामिल हुए नवीन जिन्दल; जिंदल फाउंडेशन ने पुरी में 12वें वार्षिक ‘अन्न सेवा’ कार्यक्रम की शुरुआत की

दस से अधिक वर्षों से, फाउंडेशन की यह रथ यात्रा सेवा सहानुभूति और साझा जिम्मेदारी का प्रतीक रही है। यह कार्यक्रम सुनिश्चित करता है कि जब पवित्र यात्रा के लिए पुरी में लाखों लोग एकत्रित हों, तो कोई भी श्रद्धालु भूखा न रहे।

नवीन जिन्दल समूह ने 18 गीगावाट की परमाणु परियोजनाओं के लिए 9 से अधिक राज्यों में संभावनाएं तलाशना शुरू किया

स्टील, खनन, बिजली, नवीकरणीय ऊर्जा और रियल एस्टेट क्षेत्रों में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के बाद नवीन जिन्दल समूह अब परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में कदम रख रहा है। इसके लिए 'जिन्दल रिन्यूएबल्स' की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी 'जिन्दल न्यूक्लियर पावर प्राइवेट लिमिटेड' का गठन किया गया है।

ताज़ा समाचार

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img