सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

तो क्या बांग्लादेश की हो जाएगी टी20 वर्ल्ड कप में वापसी, अब पाकिस्तान के साथ होगा खेल?

पाकिस्तान के लिए अब टी20 विश्व कप में मु​श्किल खड़ी हो सकती है। आईसीसी टूर्नामेंट अब चंद ही दिन दूर है, लेकिन पाकिस्तान अभी तक लाइन पर नहीं आया है।पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की नौटंकी जारी है। अब आईसीसी टी20 विश्व कप शुरू होने में कुछ ही दिन बाकी हैं, लेकिन पाकिस्तान ने अभी तक टूर्नामेंट में शामिल होने को लेकर हामी नहीं भरी है। इस बीच आईसीसी ने भी ऐनवक्त पर कुछ भी ऐसा गड़बड़ी होने पर अपना प्लान बनाकर तैयार रखा है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड अगर टी20 विश्व कप से बाहर होने का ऐलान करता है तो फिर क्या बांग्लादेश की वापसी हो जाएगी। ये अपने आप में एक नई बात है।
पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी ने शहबाज शरीफ से मुलाकात के बाद भी नहीं खोले पत्ते
पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी ने सोमवार को अपने पीएम शहबाज शरीफ से मुलकात की थी। बताया जाता है कि ये मीटिंग टी20 विश्व कप में खेलने को लेकर थी। हालांकि ये पता नहीं चल पाया है कि इस दौरान क्या बातचीत हुई, लेकिन इतनी बात जरूर सामने आई कि पाकिस्तान अपने खेलने और न खेलने को लेकर शुक्रवार या फिर सोमवार तक फैसला लेगा। पीसीबी का कहना है कि उन्होंने सारे विकल्प खुले रखे हैं।
आईसीसी ने दी है पाकिस्तान को चेतावनी
इस बीच आईसीसी ने पाकिस्तान को चेतावनी भी जारी कर दी है। आईसीसी ने कहा है कि अगर पाकिस्तान ने टी20 विश्व कप में खेलने इन्कार किया तो उस पर बहुत सारे बैन लगाए जा सकता है, साथ ही पीसीएल भी संकट में आ जाएगा। पता चला है कि पाकिस्तान भारत के खिलाफ होने वाले मैच के ​बहिष्कार के बारे में भी सोच रहा है, लेकिन इसको लेकर अभी तक पीसीबी की ओर से कुछ नहीं कहा गया है। इस बीच एक नया अपडेट सामने आया है।
पाकिस्तान के बाहर होने पर बांग्लादेश की हो सकती है एंट्री
खबर है कि अगर पाकिस्तान ने टी20 विश्व कप का ​बहिष्कार किया और अपना नाम वापस लिया तो आईसीसी बांग्लादेश को वापस बुला सकता है। इस बारे में हिन्दुस्तान टाइम्स ने सूत्रों के हवाले से एक रिपोर्ट प्रकाशित की है। पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2026 में ग्रुप ए में हैं। इसी में टीम इंडिया है। पाकिस्तान को अपना कोई भी मैच भारत में नहीं खेलना है, उसे श्रीलंका में ही विश्व कप खेलना है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड शुरू से ही ये मांग करता रहा है कि वे भारत में अपने मैच नहीं खेलना चाहते, उन्हें श्रीलंका का वेन्यू दे दिया जाए। इसके लिए बांग्लादेश अपना ग्रुप भी बदलने के लिए तैयार था।
पाकिस्तान को जल्द लेना होगा फैसला
यानी पाकिस्तान से बाहर होने से किसी नई टीम की एंट्री नहीं होगी। बांग्लादेश को ही वापस बुला लिया जाएगा। इससे बांग्लादेश की समस्या का भी समाधान हो जाएगा और नई टीम को लाने वाली टेंशन भी नहीं होगी। इतना ही नहीं, इस रास्ते ये भी नहीं लगेगा कि आईसीसी बांग्लादेश की नाजायज मांगों के सामने झुक गया है। हालांकि ये सब तभी होगा, जब पीसीबी कुछ गड़बड़ी करता है। देखना होगा कि शुक्रवार तक पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड टी20 विश्व कप में भाग लेने को लेकर क्या फैसला करता है।

संबंधित समाचार

अंगुल रथ यात्रा उत्सव में शामिल हुए नवीन जिन्दल; जिंदल फाउंडेशन ने पुरी में 12वें वार्षिक ‘अन्न सेवा’ कार्यक्रम की शुरुआत की

दस से अधिक वर्षों से, फाउंडेशन की यह रथ यात्रा सेवा सहानुभूति और साझा जिम्मेदारी का प्रतीक रही है। यह कार्यक्रम सुनिश्चित करता है कि जब पवित्र यात्रा के लिए पुरी में लाखों लोग एकत्रित हों, तो कोई भी श्रद्धालु भूखा न रहे।

नवीन जिन्दल समूह ने 18 गीगावाट की परमाणु परियोजनाओं के लिए 9 से अधिक राज्यों में संभावनाएं तलाशना शुरू किया

स्टील, खनन, बिजली, नवीकरणीय ऊर्जा और रियल एस्टेट क्षेत्रों में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के बाद नवीन जिन्दल समूह अब परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में कदम रख रहा है। इसके लिए 'जिन्दल रिन्यूएबल्स' की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी 'जिन्दल न्यूक्लियर पावर प्राइवेट लिमिटेड' का गठन किया गया है।

इटानगर में लोगों की बात सुनकर बोले केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह– हर पीड़ित परिवार तक मदद पहुंचाकर ही चैन लेंगे

पूर्वोत्तर के दौरे में केंद्रीय मंत्री श्री किरन रिजिजू और मुख्यमंत्री भी साथ, अरुणाचल में अधिकारियों की बैठक भी लेंगे शिवराज सिंह चौहान*इटानगर/गुवाहाटी/नई दिल्ली,...

ताज़ा समाचार

अंगुल रथ यात्रा उत्सव में शामिल हुए नवीन जिन्दल; जिंदल फाउंडेशन ने पुरी में 12वें वार्षिक ‘अन्न सेवा’ कार्यक्रम की शुरुआत की

दस से अधिक वर्षों से, फाउंडेशन की यह रथ यात्रा सेवा सहानुभूति और साझा जिम्मेदारी का प्रतीक रही है। यह कार्यक्रम सुनिश्चित करता है कि जब पवित्र यात्रा के लिए पुरी में लाखों लोग एकत्रित हों, तो कोई भी श्रद्धालु भूखा न रहे।

नवीन जिन्दल समूह ने 18 गीगावाट की परमाणु परियोजनाओं के लिए 9 से अधिक राज्यों में संभावनाएं तलाशना शुरू किया

स्टील, खनन, बिजली, नवीकरणीय ऊर्जा और रियल एस्टेट क्षेत्रों में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के बाद नवीन जिन्दल समूह अब परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में कदम रख रहा है। इसके लिए 'जिन्दल रिन्यूएबल्स' की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी 'जिन्दल न्यूक्लियर पावर प्राइवेट लिमिटेड' का गठन किया गया है।

Jyotiraditya M. Scindia Reviews Flood Situation Across Northeast, Assures Full Central Support

*Ministry of Development of North Eastern Region Closely...

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img