सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

हिमाचल-कश्मीर में बारिश के साथ बर्फीले तूफान का अलर्ट, बाराबंकी में दर्ज हुआ सबसे कम तापमान, यहां पड़ेगा घना कोहरा

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में आज बारिश के साथ बर्फबारी हो सकती है। उत्तर भारत में अगले 24 घंटे के दौरान कड़ाके की सर्दी पड़ेगी। इस दौरान कई इलाकों में घना कोहरा पड़ सकता है।नई दिल्लीः दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। कई राज्यों में सुबह के समय घना कोहरा पड़ रहा है। इसका असर जनजीवन पर साफ दिख रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा, पंजाब, यूपी समेत कई जगहों पर तापमान 5°-10°C डिग्री तक पहुंच गया है। अगले 24 घंटे के दौरान पहाड़ों पर हल्की बारिश के साथ बर्फबारी हो सकती है।
इन राज्यों में 28 दिसंबर तक पड़ेगा घना कोहरा

मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर प्रदेश,बिहार, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान, उत्तरी छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, उत्तरी मध्य प्रदेश और पूर्वोत्तर भारत में 28 दिसंबर तक कड़ाके की सर्दी पड़ेगी और सुबह के दौरान घना कोहरा छाया रह सकता है।

बाराबंकी में दर्ज हुआ सबसे कम तापमान

जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुज़फ़्फ़राबाद में तापमान शून्य से नीचे चला गया है। वहीं, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भी बर्फबारी हो रही है। पंजाब, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पूर्वी राजस्थान, पूर्वोत्तर भारत,झारखंड, छत्तीसगढ़, बिहार, सिक्किम और मध्य महाराष्ट्र में कुछ जगहों पर न्यूनतम तापमान 5-10 डिग्री के बीच पहुंच गया है। भारत के मैदानी इलाकों में बाराबंकी (उत्तर प्रदेश) में सबसे कम न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इन इलाकों में बर्फीले तूफान का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों आज बारिश के साथ बर्फबारी हो सकती है। मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू और कश्मीर, लद्दाख और पूर्वोत्तर हिमाचल प्रदेश के ऊंचे इलाकों में कुछ जगहों पर भारी बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इन इलाकों में बर्फीले तूफान की भी संभावना है। इस दौरान 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवाएं चल सकती हैं। जम्मू और कश्मीर और लद्दाख में गरज-चमक और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है।

दिल्ली-एनसीआर में आज कैसा रहेगा तापमान

दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार सुबह कई इलाकों में घना कोहरा देखा गया। एनसीआर में पिछले कई दिनों से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। आज दिन में आसमान ज़्यादातर साफ़ रहेगा। इसका मतलब यह है कि सुबह 10 बजे के बाद धूप निकल सकती है। उत्तर-पश्चिम दिशा से हवाएं चलेंगी, जिसकी गति 15 किमी प्रति घंटा तक रहेगी। दोपहर में हवा की गति बढ़ेगी और उत्तर-पश्चिम दिशा से 20 किमी प्रति घंटा तक हो जाएगी।

संबंधित समाचार

अंगुल रथ यात्रा उत्सव में शामिल हुए नवीन जिन्दल; जिंदल फाउंडेशन ने पुरी में 12वें वार्षिक ‘अन्न सेवा’ कार्यक्रम की शुरुआत की

दस से अधिक वर्षों से, फाउंडेशन की यह रथ यात्रा सेवा सहानुभूति और साझा जिम्मेदारी का प्रतीक रही है। यह कार्यक्रम सुनिश्चित करता है कि जब पवित्र यात्रा के लिए पुरी में लाखों लोग एकत्रित हों, तो कोई भी श्रद्धालु भूखा न रहे।

नवीन जिन्दल समूह ने 18 गीगावाट की परमाणु परियोजनाओं के लिए 9 से अधिक राज्यों में संभावनाएं तलाशना शुरू किया

स्टील, खनन, बिजली, नवीकरणीय ऊर्जा और रियल एस्टेट क्षेत्रों में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के बाद नवीन जिन्दल समूह अब परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में कदम रख रहा है। इसके लिए 'जिन्दल रिन्यूएबल्स' की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी 'जिन्दल न्यूक्लियर पावर प्राइवेट लिमिटेड' का गठन किया गया है।

इटानगर में लोगों की बात सुनकर बोले केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह– हर पीड़ित परिवार तक मदद पहुंचाकर ही चैन लेंगे

पूर्वोत्तर के दौरे में केंद्रीय मंत्री श्री किरन रिजिजू और मुख्यमंत्री भी साथ, अरुणाचल में अधिकारियों की बैठक भी लेंगे शिवराज सिंह चौहान*इटानगर/गुवाहाटी/नई दिल्ली,...

ताज़ा समाचार

अंगुल रथ यात्रा उत्सव में शामिल हुए नवीन जिन्दल; जिंदल फाउंडेशन ने पुरी में 12वें वार्षिक ‘अन्न सेवा’ कार्यक्रम की शुरुआत की

दस से अधिक वर्षों से, फाउंडेशन की यह रथ यात्रा सेवा सहानुभूति और साझा जिम्मेदारी का प्रतीक रही है। यह कार्यक्रम सुनिश्चित करता है कि जब पवित्र यात्रा के लिए पुरी में लाखों लोग एकत्रित हों, तो कोई भी श्रद्धालु भूखा न रहे।

नवीन जिन्दल समूह ने 18 गीगावाट की परमाणु परियोजनाओं के लिए 9 से अधिक राज्यों में संभावनाएं तलाशना शुरू किया

स्टील, खनन, बिजली, नवीकरणीय ऊर्जा और रियल एस्टेट क्षेत्रों में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के बाद नवीन जिन्दल समूह अब परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में कदम रख रहा है। इसके लिए 'जिन्दल रिन्यूएबल्स' की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी 'जिन्दल न्यूक्लियर पावर प्राइवेट लिमिटेड' का गठन किया गया है।

Jyotiraditya M. Scindia Reviews Flood Situation Across Northeast, Assures Full Central Support

*Ministry of Development of North Eastern Region Closely...

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img