सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

स्कोडा ऑटो ने वियतनाम में खोला नया असेंबली प्लांट, भारत से निर्यात होंगे कुशाक और स्लाविया के पार्ट्स

स्कोडा ऑटो और क्षेत्रीय पार्टनर थान्‍ह कॉन्ग ग्रुप ने वियतनाम में स्थानीय असेंबली शुरू कर दी है। इसके तहत, भारत से आयातित कम्‍प्‍लीटली नॉक डाउन (सीकेडी) किट्स से कुशाक और स्लाविया मॉडल असेंबल किए जा रहे हैं, ये दोनों भौगोलिक तालमेल का लाभ उठा रहे हैं

› कुशाक एसयूवी का सीरीज उत्पादन 26 मार्च को शुरू हुआ, और स्थानीय रूप से असेंबल की गई पहली स्लाविया सेडान इस गर्मी में लाइन से निकलने के लिए तैयार हैं।

› विस्तारित मॉडल पोर्टफोलियो: स्थानीय रूप से असेंबल किए गए मॉडल वियतनाम में स्कोडा की मौजूदा लाइन-अप को पूरा करते हैं, जिसमें यूरोप से आयातित कैरॉक और कोडियाक एसयूवी शामिल हैं

› नई फैक्‍ट्री: क्वांग निन्ह प्रांत में यह फैक्‍ट्री स्थानीय पार्टनर और निवेशक थान्‍ह कॉन्ग ग्रुप के सहयोग से बनाई गई है

म्लादा बोलेस्लाव, 28 मार्च 2025 : स्कोडा ऑटो और वियतनाम के क्षेत्रीय भागीदार थान्‍ह कॉन्ग ग्रुप ने वियतनाम के क्वांग निन्ह प्रांत में स्कोडा कुशाक और स्लाविया मॉडलों की असेंबली के लिए एक अत्याधुनिक फैक्‍ट्री का उद्घाटन किया है। यह कदम स्कोडा की वैश्विक रणनीति का अहम हिस्सा है, जिससे वह यूरोप के बाहर खासकर दक्षिण-पूर्व एशिया में अपनी उपस्थिति को सशक्त कर रही है।

इस नई फैक्ट्री में स्कोडा भारत से कम्प्लीटली नॉक्ड डाउन (सीकेडी) किट्स आयात कर कुशाक एसयूवी और स्लाविया सेडान की असेंबली करेगी। कुशाक का सीरीज उत्पादन 26 मार्च से शुरू हो चुका है और स्लाविया का उत्पादन इस गर्मी में शुरू होने की योजना है। यह रणनीति भारत और वियतनाम के बीच भौगोलिक तालमेल का लाभ उठाने के साथ-साथ लागत को प्रतिस्पर्धी बनाए रखने का एक कारगर माध्यम भी है।

क्वांग निन्ह स्थित इस अत्याधुनिक प्लांट में वेल्डिंग, पेंटिंग और असेंबली की संपूर्ण सुविधाएं हैं। इसमें एक उच्च गुणवत्ता वाला कंट्रोल सेंटर, सटीक मापन के लिए विशेष इकाई, और लगभग दो किलोमीटर लंबा एक टेस्ट ट्रैक भी शामिल है, जिसे स्थानीय सड़क स्थितियों के अनुरूप डिजाइन किया गया है। स्कोडा ऑटो ने सितंबर 2023 में वियतनाम में अपने कामकाज की शुरुआत की थी और यह साउथ ईस्‍ट एशियन नेशंस (आसियान) में फॉक्सवैगन ग्रुप की गतिविधियों का नेतृत्व कर रहा है। यह क्षेत्र मजबूत विकास क्षमता के लिए जाना जाता है। वियतनाम, आसियान के सबसे तेजी से बढ़ते बाजारों में से एक है और व्यापक इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के लिए एक रणनीतिक प्रवेश द्वार के रूप में उभर रहा है। इस समय वियतनाम में स्कोडा के 15 बिक्री केंद्र हैं, जिन्हें 2025 के अंत तक बढ़ाकर 32 करने की योजना है।

स्कोडा ऑटो के सीईओ, क्लाउस ज़ेलमर ने कहा: “इस नई असेंबली लाइन का खुलना वियतनाम के तेजी से बढ़ते बाजार में हमारे विस्तार के लिए एक बड़ा कदम है और आसियान क्षेत्र में हमारी स्थिति को मजबूत करता है। हमारे मुख्य भारतीय बाजार के साथ मिलकर काम करके, हम स्कोडा और अपने लोकल पार्टनर, थान्‍ह कॉन्ग ग्रुप, दोनों के लिए सफलता की नींव रख रहे हैं। मैं वियतनामी कारखाने से निकलने वाली पहली स्कोडा गाड़ियों को जल्द ही ग्राहकों के सामने लाने के लिए उत्साहित हूँ।”

प्रोडक्‍शन और लॉजिस्टिक्स में स्कोडा ऑटो बोर्ड के सदस्य एंड्रियास डिक ने कहा: “नई आधुनिक फैक्ट्रियां स्कोडा के उच्च उत्पादन मानकों को पूरी तरह से दिखाती हैं। यह फैक्‍ट्री क्वांग निन्ह प्रांत में है, जो वियतनाम के सबसे बड़े और आधुनिक बंदरगाहों में से एक हैफोंग बंदरगाह के पास है। इससे पुणे, भारत में हमारे लॉजिस्टिक्स केंद्र से सीकेडी किट्स की तेजी से डिलीवरी की जा सकेगी, और वियतनाम तथा पूरे क्षेत्र में स्कोडा की सफलता के लिए जरूरी सहयोग भी मजबूत होगा।”

थान्‍ह कॉन्ग ग्रुप के बोर्ड के चेयरमैन, गुयेन एन्‍ह तुआन ने कहा: “वियतनाम में स्कोडा ऑटो की पहली फैक्‍ट्री थान्‍ह कॉन्ग वियत हंग ऑटोमोटिव और सहायक कॉम्प्लेक्स में मुख्य प्रोजेक्ट है। इसे थान्‍ह कॉन्ग ग्रुप ने अच्छी तरह से योजना बनाकर और निवेश करके तैयार किया है। इसका मकसद यूरोपीय ऑटोमोटिव सहयोग को बढ़ाना, उत्पादन और तकनीक को बेहतर करना, और भविष्य में नए ऊर्जा वाहनों, इलेक्ट्रिक वाहनों, खास और कस्टम डिज़ाइन वाले वाहनों सहित कई तरह के उत्पाद बनाना है।

संबंधित समाचार

सीजन के अंतिम टूर्नामेंट में पोलो एस्टेट और मेफेयर पोलो संयुक्त रूप से बने जिन्दल एस्टेट कप के विजेता

नोएडा स्थित जिन्दल पोलो एस्टेट में आयोजित पोलो सीजन के अंतिम टूर्नामेंट जिन्दल एस्टेट कप में पोलो एस्टेट और मेफेयर पोलो संयुक्त विजेता रहे। टूर्नामेंट के दौरान खेले गए दो रोमांचक मुकाबलों में इन दोनों टीमों ने जीत दर्ज की।

Polo Estate and Mayfair Polo Share Jindal Estate Cup Title in Season’s Final Tournament

Polo Estate and Mayfair Polo emerged joint winners of the Jindal Estate Cup, the final tournament of the polo season, following victories in two exciting encounters at the Jindal Polo Estate in Noida.

अरावली को 10–5.5 से हराकर जिन्दल पैंथर ने जीता जिन्दल पैंथर शील्ड 2026 का खिताब

सिमरन शेरगिल और सिद्धांत शर्मा ने चार-चार गोल किए, गौरव सहगल बने टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी नवीन जिन्दल ने 2036 ओलंपिक में पोलो की वापसी की उम्मीद जताई, खेल प्रेमियों को नोएडा के जिन्दल पोलो एस्टेट में मैच देखने का दिया न्योता

ताज़ा समाचार

सीजन के अंतिम टूर्नामेंट में पोलो एस्टेट और मेफेयर पोलो संयुक्त रूप से बने जिन्दल एस्टेट कप के विजेता

नोएडा स्थित जिन्दल पोलो एस्टेट में आयोजित पोलो सीजन के अंतिम टूर्नामेंट जिन्दल एस्टेट कप में पोलो एस्टेट और मेफेयर पोलो संयुक्त विजेता रहे। टूर्नामेंट के दौरान खेले गए दो रोमांचक मुकाबलों में इन दोनों टीमों ने जीत दर्ज की।

Polo Estate and Mayfair Polo Share Jindal Estate Cup Title in Season’s Final Tournament

Polo Estate and Mayfair Polo emerged joint winners of the Jindal Estate Cup, the final tournament of the polo season, following victories in two exciting encounters at the Jindal Polo Estate in Noida.

अरावली को 10–5.5 से हराकर जिन्दल पैंथर ने जीता जिन्दल पैंथर शील्ड 2026 का खिताब

सिमरन शेरगिल और सिद्धांत शर्मा ने चार-चार गोल किए, गौरव सहगल बने टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी नवीन जिन्दल ने 2036 ओलंपिक में पोलो की वापसी की उम्मीद जताई, खेल प्रेमियों को नोएडा के जिन्दल पोलो एस्टेट में मैच देखने का दिया न्योता

JINDAL PANTHER CLINCHES CHAMPIONSHIP TITLE WITH COMMANDING 10–5.5 VICTORY OVER ARAVALI

Simran Shergill and Siddhant Sharma score four goals each; Gaurav Sehgal named Most Valuable Player Naveen Jindal expresses hope for polo's return to the 2036 Olympics, invites sports enthusiasts to experience the game at Jindal Polo Estate

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img