सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

कप्तान शुभमन गिल के सामने बड़ी टेंशन, मैनचेस्टर टेस्ट हारे तो बनेगा शर्मनाक वर्ल्ड रिकॉर्ड

IND vs ENG: मैनचेस्टर टेस्ट में टीम इंडिया की कड़ी और बड़ी परीक्षा होगी। भारतीय टीम अगर इस मैच को जीत नहीं पाई तो शर्मनाक रिकॉर्ड बनेगा। India vs England Test: भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का चौथा मुका​बला 23 जुलाई से खेला जाएगा। इस मुकाबले में अब कुछ ही वक्त बाकी है। टीम इंडिया सीरीज में पहले से ही पीछे है, ऐसे में कप्तान शुभमन गिल इस वक्त जरूर टेंशन में होंगे। दरअसल टीम इंडिया अगर मैच को हार गई तो एक ऐसा शर्मनाक रिकॉर्ड बनेगा, जो इससे पहले कभी नहीं हुआ था। इससे बचने के लिए टीम इंडिया को ये मैच हर हाल में जीतना ही होगा। नहीं तो शुभमन गिल की कप्तानी पर शुरुआत में ही दाग लग जाएगा। मैनचेस्टर में 9 टेस्ट खेलकर भी अभी तक टीम इंडिया को नहीं मिली जीत मैनचेस्टर में टीम इंडिया ने अब तक कुल मिलाकर 9 टेस्ट मैच खेले हैं। साल 1936 से ये सिलसिला शुरू हुआ था, जो अब तक जारी है। इस दौरान भारतीय टीम को 4 में हार का सामना करना पड़ा है और पांच मुकाबले ड्रॉ पर खत्म हुए हैं। यानी भारतीय टीम एक भी मैच यहां जीत नहीं पाई है। मैनचेस्टर के अलावा केवल बारबाडोस ही ऐसा स्टेडियम है, जहां टीम इंडिया इतने मैच खेलने के बाद भी कोई मुकाबला जीत नहीं पाई है। बारबाडोस में 9 में सात मैच हार चुकी है भारतीय टीम मैनचेस्टर के आंकड़े तो आपने देख ही लिए, अब जरा बारबाडोस के बारे में भी जान लीजिए। यहां पर भी टीम इंडिया ने अब तक 9 टेस्ट खेले हैं और इसमें से सात हारे हैं, वहीं दो ड्रॉ पर समाप्त हुए हैं। यानी यहां भी टीम इंडिया साल 1953 से लेकर अब तक बिना जीत के चल रही है। कोई भी टीम 10 टेस्ट खेलकर भी इस हाल में नहीं अब जरा उसके शर्मनाक वर्ल्ड रिकॉर्ड के बारे में जान लीजिए। भारतीय टीम के साथ कभी ऐसा नहीं हुआ कि किसी एक मैदान पर टीम ने 10 मैच खेले हों और इसके बाद भी एक भी जीत ना मिली हो। अगर टीम इंडिया ये मैच हारी या फिर मैच ड्रॉ रहा तो ये नया कीर्तिमान होगा। इतना नहीं, दुनिया की कोई भी टीम एक मैदान पर 10 मैच खेलकर एक भी मैच ना जीत पाई हो, ऐसा कभी नहीं हुआ। यानी टीम इंडिया शर्मनाक रिकॉर्ड के बिल्कुल करीब है। अगर जीत मिली, तभी इससे बचा जा सकेगा, नहीं तो शुभमन गिल की कप्तानी पर ऐसा दाग लगेगा, जिसे छुड़ाना आसान नहीं होगा।

संबंधित समाचार

दुनिया की सबसे लंबी स्लैग रोड बनाकर जिंदल स्टील ने रचा इतिहास, बना गिनीज रिकॉर्ड

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में जिंदल स्टील ने देश के वैज्ञानिकों के साथ मिलकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। कंपनी ने फैक्ट्रियों से निकलने...

अंगुल रथ यात्रा उत्सव में शामिल हुए नवीन जिन्दल; जिंदल फाउंडेशन ने पुरी में 12वें वार्षिक ‘अन्न सेवा’ कार्यक्रम की शुरुआत की

दस से अधिक वर्षों से, फाउंडेशन की यह रथ यात्रा सेवा सहानुभूति और साझा जिम्मेदारी का प्रतीक रही है। यह कार्यक्रम सुनिश्चित करता है कि जब पवित्र यात्रा के लिए पुरी में लाखों लोग एकत्रित हों, तो कोई भी श्रद्धालु भूखा न रहे।

नवीन जिन्दल समूह ने 18 गीगावाट की परमाणु परियोजनाओं के लिए 9 से अधिक राज्यों में संभावनाएं तलाशना शुरू किया

स्टील, खनन, बिजली, नवीकरणीय ऊर्जा और रियल एस्टेट क्षेत्रों में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के बाद नवीन जिन्दल समूह अब परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में कदम रख रहा है। इसके लिए 'जिन्दल रिन्यूएबल्स' की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी 'जिन्दल न्यूक्लियर पावर प्राइवेट लिमिटेड' का गठन किया गया है।

ताज़ा समाचार

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img