सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

6 साल की मासूम से रेप पर भड़क उठे शिवराज सिंह चौहान, बोले- ‘मन आक्रोशित है, चैन से नहीं बैठूंगा

मध्य प्रदेश के रायसेन में 6 साल की मासूम से रेप की घटना पर शिवराज सिंह चौहान भड़क उठे हैं। इस घटना को लेकर शिवराज ने कहा है कि उनका मन आक्रोशित है। जब तक अपराधी पकड़े नहीं जाते वह चैन से नहीं बैठेंगे।मध्य प्रदेश के रायसेन में 6 साल की मासूम बच्ची के साथ रेप की वारदात के बाद हंगामा हो रहा है। आक्रोशित लोगों ने रविवार को जयपुर-जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया और प्रदर्शन किया। जानकारी के मुताबिक, मासूम बच्ची से रेप की वारदात शुक्रवार तो हुई थी लेकिन रविवार तक आरोपी नहीं पकड़ा गया। इस घटना को लेकर पूरे रायसेन जिले में विरोध प्रदर्शन हुआ है। आपको बता दें कि रायसेन क्षेत्र विदिशा लोकसभा सीट के अंतर्गत आता है। ऐसे में विदिशा से सांसद और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी इस घटना पर बयान दिया है। आइए जानते हैं कि उन्होंने इस बारे में क्या कहा।

मन व्यथित और अत्यंत आक्रोशित है- शिवराज
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा- “मेरे संसदीय क्षेत्र में मासूम बेटी के साथ हुई दुष्कर्म की घटना से मन व्यथित और अत्यंत आक्रोशित है। इस मामले में आज मैंने केंद्रीय चिकित्सालय,भोपाल पहुंचकर पीड़िता के स्वास्थ्य की जानकारी ली और परिवारजनों को दिलासा दी कि हम मजबूती से साथ खड़े हैं और न्याय जरूर दिलाएंगे। बेटी के उपचार में कोई कमी न रहे और समुचित इलाज की व्यवस्था हो, इसके लिए अस्पताल प्रबंधन को निर्देशित किया है।”

मैं चैन से नहीं बैठूंगा- शिवराज
शिवराज सिंह चौहान ने आगे कहा- “मैंने साथ ही प्रशासन को सख्त निर्देश दिए हैं कि जो आरोपी है, उसे जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए और कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाए। मैंने यह भी निर्देश दिया है कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद इस मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में लाया जाए। जिससे पीड़िता के साथ जल्द से जल्द न्याय हो सके। जब तक अपराधी पकड़े नहीं जाते, तब तक मैं चैन से नहीं बैठूंगा।”

आरोपी की तलाश जारी
मासूम से दुष्कर्म की ये पूरी घटना रायसेन के गोहरगंज में हुई है। बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी की पहचान 23 वर्षीय सलमान के रूप में की गई है। आरोपी पिछले दो से तीन महीने पहले ही गोहरगंज के वारदात वाले गांव में आया था। घटना के बाद से ही आरोपी सलमान फरार है। आरोपी को पुलिस की आठ टीमें ड्रोन से खोज रही हैं। आरोपी सीहोर जिले का निवासी है, इसलिए सीहोर में भी उसकी तलाश की जा रही है। पता बताने पर 10 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया है।

संबंधित समाचार

ताज़ा समाचार

Jindal Steel and IIT Hyderabad Explore the Future of Steel Solutions at Bridge Technology Forum

Jindal Steel and IIT Hyderabad Explore the Future of Steel Solutions at Bridge Technology Forum

Jindal Panther Beat Team X 10–7½ in the Opening Match of the Sunjay Kapur Memorial Cup

Jindal panther beat team x in sanjay Kapur memorial polo cup

विमल एरियन अचीवर्स ने जिंदल पैंथर को 9–6 से हराकर जीता जिंदल पैंथर कप

फाइनल में अचीवर्स की शानदार जीत; जिंदल पैंथर की ओर से नवीन जिंदल और गौरव सहगल ने किए गोल

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img