सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

शेफाली ने कमबैक का सचिन तेंदुलकर को दिया श्रेय, बताया कैसे निभाया उन्होंने अहम रोल

भारतीय महिला टीम के स्टार खिलाड़ी शेफाली वर्मा को उनके खराब फॉर्म के चलते अक्टूबर 2024 में टीम से बाहर कर दिया गया था। अब इंग्लैंड दौरे के लिए उनकी स्क्वाड में वापसी हुई है, जिसके बाद शेफाली ने अपने कमबैक का श्रेय सचिन तेंदुलकर को दिया है।भारतीय महिला टीम इस समय इंग्लैंड के दौरे पर है, जहां वह मेजबान टीम के खिलाफ 5 टी20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी। इस दौरे की शुरुआत 28 जून से होगी जिसमें पहले टी20 सीरीज के मुकाबले खेले जाएंगे। टीम इंडिया की स्क्वाड में लंबे समय के बाद शेफाली वर्मा की वापसी हुई है, जो साल 2024 अक्टूबर महीने में अपनी खराब फॉर्म के चलते टीम से बाहर कर दी गई थी। वहीं शेफाली को अब कमबैक करने का मौका मिला है, जिसमें उनकी कोशिश इस मौके का पूरा फायदा उठाने पर होगी। वहीं शेफाली ने अब टीम में अपनी वापसी के बाद एक बड़ा खुलासा भी किया है, जिसमें उन्होंने अपने कमबैक का श्रेय सचिन तेंदुलकर को दिया है।

मैंने सचिन सर की बैटिंग वीडियो देखकर उनसे सीखा
बीसीसीआई की तरफ से शेफाली वर्मा का एक इंटरव्यू पोस्ट किया गया है, जिसमें उन्होंने स्क्वाड में अपने कमबैक को लेकर कहा कि पहले मैं हर गेंद पर चौका या छक्का मारने के लिए देखती थी, लेकिन बाद में मुझे समझ आया कि अच्छी गेंदों का सम्मान करना भी जरूरी है। मैने टीम से बाहर होने के बाद सचिन सर की टेस्ट में बैटिंग वीडियो देखी जिससे मुझे काफी कुछ सीखने का मौका मिला। इन वीडियो को देखने के बाद मुझे मेरे बचपन के दिन याद आ गए जिसमें मैं उनका एक भी मैच नहीं छोड़ती थी। उन वीडियो को देखकर मुझे समझ आ गया कि अच्छी गेंदों को सम्मानपूर्वक खेलकर ही मैं बड़ी पारी खेलने में कामयाब हो सकती हूं।

कमबैक करना किसी भी खिलाड़ी के लिए आसान नहीं होता है
शेफाली वर्मा ने अपने कमबैक को लेकर आगे कहा कि जब भी आप वापसी करते हैं तो हालात कठिन होते ही हैं लेकिन टीम में लौटकर अच्छा लगता है। मुझे खुशी है कि मैं वापसी कर सकी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चयन से दस दिन पहले मेरे पापा को दिल का दौरा पड़ा था। मेरे लिये वह कठिन समय था और मैं टीम में भी नहीं चुनी गई थी। मुझे समझ नहीं आ रहा था कि हो क्या रहा है। मैंने अपनी फिटनेस पर काफी मेहनत की जिससे काफी अच्छा भी महसूस हुआ। समय आपको बहुत कुछ सिखाता है, मैं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश करूंगी और बाकी सब भाग्य पर छोड़ दूंगी।

संबंधित समाचार

अंगुल रथ यात्रा उत्सव में शामिल हुए नवीन जिन्दल; जिंदल फाउंडेशन ने पुरी में 12वें वार्षिक ‘अन्न सेवा’ कार्यक्रम की शुरुआत की

दस से अधिक वर्षों से, फाउंडेशन की यह रथ यात्रा सेवा सहानुभूति और साझा जिम्मेदारी का प्रतीक रही है। यह कार्यक्रम सुनिश्चित करता है कि जब पवित्र यात्रा के लिए पुरी में लाखों लोग एकत्रित हों, तो कोई भी श्रद्धालु भूखा न रहे।

नवीन जिन्दल समूह ने 18 गीगावाट की परमाणु परियोजनाओं के लिए 9 से अधिक राज्यों में संभावनाएं तलाशना शुरू किया

स्टील, खनन, बिजली, नवीकरणीय ऊर्जा और रियल एस्टेट क्षेत्रों में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के बाद नवीन जिन्दल समूह अब परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में कदम रख रहा है। इसके लिए 'जिन्दल रिन्यूएबल्स' की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी 'जिन्दल न्यूक्लियर पावर प्राइवेट लिमिटेड' का गठन किया गया है।

इटानगर में लोगों की बात सुनकर बोले केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह– हर पीड़ित परिवार तक मदद पहुंचाकर ही चैन लेंगे

पूर्वोत्तर के दौरे में केंद्रीय मंत्री श्री किरन रिजिजू और मुख्यमंत्री भी साथ, अरुणाचल में अधिकारियों की बैठक भी लेंगे शिवराज सिंह चौहान*इटानगर/गुवाहाटी/नई दिल्ली,...

ताज़ा समाचार

अंगुल रथ यात्रा उत्सव में शामिल हुए नवीन जिन्दल; जिंदल फाउंडेशन ने पुरी में 12वें वार्षिक ‘अन्न सेवा’ कार्यक्रम की शुरुआत की

दस से अधिक वर्षों से, फाउंडेशन की यह रथ यात्रा सेवा सहानुभूति और साझा जिम्मेदारी का प्रतीक रही है। यह कार्यक्रम सुनिश्चित करता है कि जब पवित्र यात्रा के लिए पुरी में लाखों लोग एकत्रित हों, तो कोई भी श्रद्धालु भूखा न रहे।

नवीन जिन्दल समूह ने 18 गीगावाट की परमाणु परियोजनाओं के लिए 9 से अधिक राज्यों में संभावनाएं तलाशना शुरू किया

स्टील, खनन, बिजली, नवीकरणीय ऊर्जा और रियल एस्टेट क्षेत्रों में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के बाद नवीन जिन्दल समूह अब परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में कदम रख रहा है। इसके लिए 'जिन्दल रिन्यूएबल्स' की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी 'जिन्दल न्यूक्लियर पावर प्राइवेट लिमिटेड' का गठन किया गया है।

Jyotiraditya M. Scindia Reviews Flood Situation Across Northeast, Assures Full Central Support

*Ministry of Development of North Eastern Region Closely...

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img