सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

सैमसंग के जेबी पार्क ने कहा कि भारत एक महत्‍वपूर्ण बाजार, नए फोल्‍डेबल स्‍मार्टफोन्‍स ने ग्राहकों को खुश किया

गुरुग्राम, अगस्त, 2025: सैमसंग के सातवीं पीढ़ी के फोल्डेबल स्मार्टफोन्स – गैलेक्सी Z फोल्‍ड7, Z फ्लिप7 और Z फ्लिप7 FE – की भारत में अभूतपूर्व मांग देखने को मिली है और चुनिंदा बाजारों में इनका स्टॉक खत्म हो गया है। कंपनी ने बताया कि सैमसंग को 9 जुलाई, 2025 को लॉन्च के बाद पहले 48 घंटों में Z फोल्‍ड7, Z फ्लिप7 और Z फ्लिप7 FE के लिए 2.1 लाख से अधिक प्री-ऑर्डर प्राप्त हुए।

फोल्‍डेबल स्‍मार्टफोन की शानदार बिक्री को देखते हुए, सैमसंग के साउथवेस्‍ट एशिया के प्रेसिडेंट और सीईओ जेबी पार्क ने कहा कि भारत एक प्रमुख रणनीतिक बाजार है जहां अपार संभावनाएं हैं और य‍ह सैमसंग के वैश्विक भविष्य का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है।

पार्क ने कहा, “सैमसंग भारत की तरक्‍की पर पूरा भरोसा है, और यह वृद्धि मेक इन इंडिया, डिजिटल इंडिया और मजबूत डिजिटल इकोसिस्टम जैसे सरकारी पहलों से प्रेरित है। सैमसंग ने नए-नए प्रोडक्‍ट लाने, उत्‍पादन और स्थानीय मूल्यवर्धन में निवेश जारी रखा है, और यह भारत की आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था के दृष्टिकोण से बखूबी मेल खाता है।”

कंपनी ने बताया कि नए फोल्डेबल स्मार्टफोन्स – गैलेक्सी Z फोल्‍ड7, Z फ्लिप7 और Z फ्लिप7 FE – सैमसंग के नोएडा कारखाने में बनाए जा रहे हैं। सैमसंग की बेंगलुरु में स्थित आरएंडडी फैसिलिटी में काम करने वाले भारतीय इंजीनियरों ने नए फोल्डेबल्स के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

पार्क ने यह भी कहा, “सैमसंग भारत को लेकर लंबे समय के लिए प्रतिबद्ध है, क्योंकि हम देश को अपनी वैश्विक रणनीति के आधार के रूप में देखते हैं। दो फैक्ट्रियों, तीन आरएंडडी केंद्रों और एक डिज़ाइन सेंटर के साथ, सैमसंग इंडिया स्थानीय मांग और वैश्विक बाजारों की जरूरतों को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।”

फोल्डेबल्स के साथ सैमसंग की विकास यात्रा के बारे में, पार्क ने कहा कि हमारा कॉन्‍सेप्‍ट डिवाइसेस को और छोटा करना है।

पार्क ने कहा, “जब हमारे पास 5 इंच का स्मार्टफोन था, तब हमने सोचा कि यह सबसे बड़ा और सबसे शानदार है। अब, स्क्रीन का आकार 6.9 इंच तक पहुंच गया है और यह और बड़ा होता जा रहा है। कुछ स्मार्टफोन्स आपकी जेब में नहीं आते और उन्हें पकड़ना मुश्किल होता है। इसलिए, हमने यह सोचना शुरू किया कि इसे छोटे फॉर्म फैक्टर में कैसे बनाया जाए। तभी हमने इसे फ्लिप या फोल्ड किया। मुझे लगता है कि यह एक ट्रेंड है जिसे दूसरे ब्रांड्स भी फॉलो कर रहे हैं।

पार्क ने कहा, गैलेक्सी Z फोल्‍ड7 और Z फ्लिप7 बड़े डिस्प्ले के साथ आते हैं और ये आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) फीचर्स का अनुभव करने के लिए सबसे अच्छे मोबाइल हैं।

संबंधित समाचार

अंगुल रथ यात्रा उत्सव में शामिल हुए नवीन जिन्दल; जिंदल फाउंडेशन ने पुरी में 12वें वार्षिक ‘अन्न सेवा’ कार्यक्रम की शुरुआत की

दस से अधिक वर्षों से, फाउंडेशन की यह रथ यात्रा सेवा सहानुभूति और साझा जिम्मेदारी का प्रतीक रही है। यह कार्यक्रम सुनिश्चित करता है कि जब पवित्र यात्रा के लिए पुरी में लाखों लोग एकत्रित हों, तो कोई भी श्रद्धालु भूखा न रहे।

नवीन जिन्दल समूह ने 18 गीगावाट की परमाणु परियोजनाओं के लिए 9 से अधिक राज्यों में संभावनाएं तलाशना शुरू किया

स्टील, खनन, बिजली, नवीकरणीय ऊर्जा और रियल एस्टेट क्षेत्रों में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के बाद नवीन जिन्दल समूह अब परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में कदम रख रहा है। इसके लिए 'जिन्दल रिन्यूएबल्स' की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी 'जिन्दल न्यूक्लियर पावर प्राइवेट लिमिटेड' का गठन किया गया है।

इटानगर में लोगों की बात सुनकर बोले केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह– हर पीड़ित परिवार तक मदद पहुंचाकर ही चैन लेंगे

पूर्वोत्तर के दौरे में केंद्रीय मंत्री श्री किरन रिजिजू और मुख्यमंत्री भी साथ, अरुणाचल में अधिकारियों की बैठक भी लेंगे शिवराज सिंह चौहान*इटानगर/गुवाहाटी/नई दिल्ली,...

ताज़ा समाचार

अंगुल रथ यात्रा उत्सव में शामिल हुए नवीन जिन्दल; जिंदल फाउंडेशन ने पुरी में 12वें वार्षिक ‘अन्न सेवा’ कार्यक्रम की शुरुआत की

दस से अधिक वर्षों से, फाउंडेशन की यह रथ यात्रा सेवा सहानुभूति और साझा जिम्मेदारी का प्रतीक रही है। यह कार्यक्रम सुनिश्चित करता है कि जब पवित्र यात्रा के लिए पुरी में लाखों लोग एकत्रित हों, तो कोई भी श्रद्धालु भूखा न रहे।

नवीन जिन्दल समूह ने 18 गीगावाट की परमाणु परियोजनाओं के लिए 9 से अधिक राज्यों में संभावनाएं तलाशना शुरू किया

स्टील, खनन, बिजली, नवीकरणीय ऊर्जा और रियल एस्टेट क्षेत्रों में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के बाद नवीन जिन्दल समूह अब परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में कदम रख रहा है। इसके लिए 'जिन्दल रिन्यूएबल्स' की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी 'जिन्दल न्यूक्लियर पावर प्राइवेट लिमिटेड' का गठन किया गया है।

Jyotiraditya M. Scindia Reviews Flood Situation Across Northeast, Assures Full Central Support

*Ministry of Development of North Eastern Region Closely...

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img