सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

सैमसंग ने भारत में लॉन्च किया गैलेक्सी टैब एक्टिव5: एंटरप्राइज वर्कफोर्स के लिए एक मजबूत, 5G-इनेबल्‍ड टैबलेट

गुरुग्राम, अगस्त, 2025 – भारत के सबसे बड़े कंज्‍यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड, सैमसंग, ने आज देश में गैलेक्सी टैब एक्टिव5 एंटरप्राइज एडिशन के लॉन्च की घोषणा की। यह एक मजबूत, एंटरप्राइज-रेडी टैबलेट है, जो बेहद व्‍यस्‍त माहौल में काम करने वाले व्यवसायों और पेशेवरों को सशक्त बनाने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

फरवरी 2024 में एक्सकवर7 रग्ड स्मार्टफोन के सफल लॉन्‍च के बाद, भारत में गैलेक्सी टैब एक्टिव5 एंटरप्राइज एडिशन अपनी बेहतर प्रदर्शन क्षमता के साथ रक्षा, सार्वजनिक सुरक्षा, लॉजिस्टिक्स, विनिर्माण, स्वास्थ्य सेवा, रिटेल और सेवा जैसे कठिन और चुनौतीपूर्ण क्षेत्रों की जरूरतों को पूरा करेगा।

सबसे कठिन कामकाजी परिस्थितियों के लिए बनाया गया: गैलेक्सी टैब एक्टिव5 एंटरप्राइज एडिशन में 120Hz की रिफ्रेश रेट के साथ 8.0-इंच (20.32 सेमी) का हाई-रेजोल्यूशन डिस्प्ले है। यह ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से चलता है, जो सहज मल्टीटास्किंग और उच्च-तीव्रता वाले वर्कलोड के लिए उपयुक्त है। यह टैबलेट 6GB/128GB और 8GB/256GB की वैरिएबल मेमोरी विकल्पों के साथ उपलब्ध है। डिस्प्ले को शानदार आउटडोर विजि‍बिलिटी के लिए अनुकूलित किया गया है, जो भारत की विविध जलवायु परिस्थितियों के लिए एक महत्वपूर्ण लाभ है।

सैमसंग इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट, एंटरप्राइज बिजनेस, पुनीत सेठी ने कहा, “सैमसंग में, हम भारत में अपनी यात्रा को देश की आकांक्षाओं के साथ जोड़कर देखते हैं। मेक इन इंडिया और डिजिटल इंडिया के अगले चरण से प्रेरित होकर, हम भारतीय कर्मचारियों को आज की जरूरतों और भविष्य के अवसरों के लिए सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमारा हर कदम भारत में निर्मित, भारत के लिए निर्मित और हमारे ग्राहकों की खास जरूरतों और जीवनशैली के मुताबिक बनाए गए उत्‍पादों से प्रेरित है। यह सिर्फ़ निर्माण नहीं, बल्कि भारत की भाषा में तकनीक को ढालने का हमारा वादा है।’’

इसके अलावा, टैब में पूरे दिन चलने वाली बदली जा सकने वाली बैटरी और नो-बैटरी मोड है, जो पावर सोर्स से जुड़े रहने पर निरंतर उपयोग के लिए आदर्श है। यह वाहन स्वचालन, सार्वजनिक सुरक्षा, रक्षा, रिटेल कियोस्क, फैक्ट्री फ्लोर, लॉजिस्टिक्स हब और ग्रामीण क्षेत्रों की यात्राओं के लिए उपयुक्त है।

एंटरप्राइज एडिशन में उद्योग-अग्रणी 36 महीने की वारंटी (बैटरी पर 12 महीने) शामिल है और यह एंड्रॉयड 15 के साथ प्री-लोडेड है, जिसमें 7 साल तक ऑपरेटिंग सिस्टम अपग्रेड सपोर्ट (संस्करण 21 तक) है। सैमसंग इस श्रेणी में 36 महीने की वारंटी देने वाले कुछ ब्रांड्स में से एक है। जल्द ही एक्‍सटेंडेड वारंटी और एडीएलडी प्‍लांस उपलब्ध होंगे।

इसके अलावा, टैब में 4515 रुपये का नॉक्स सुइट एंटरप्राइज सिक्योरिटी प्लेटफॉर्म का 12 महीने का मुफ्त सब्सक्रिप्शन शामिल है, जो उद्यमों को प्रीमियम-ग्रेड डिवाइस सुरक्षा प्रदान करता है।

गैलेक्‍सी टैब ऐक्टिव5 में ये खूबियां हैं – चमकदार डिस्प्ले और IP68-प्रमाणित S पेन : किसी भी माहौल में आसानी से नोट्स लेने के लिए, जोरदार और स्पष्ट स्पीकर: कारखानों या निर्माण स्थलों जैसे शोर वाले कार्यस्थलों के लिए, पुश-टू-टॉक क्षमता के साथ प्रोग्रामेबल कीज़: तुरंत टीम संचार के लिए, इनबॉक्स में है बैटरी केद साथ डिवाइस, S पेन, मजबूत बैक कवर, और डेटा केबल है।

उत्पादकता बढ़ाने वाली साझेदारियाँ: भारतीय उद्यमों को सशक्त बनाने के लिए, गैलेक्सी टैब एक्टिव5 एंटरप्राइज एडिशन के साथ शामिल हैं: ब्रिटी वर्क्स*: आपके कर्मचारियों को सशक्त बनाने के लिए ब्रिटी वर्क्‍स का 1 साल का कॉम्‍प्‍लीमेंटरी एक्सेस, जो सैमसंग SDS द्वारा विकसित एक ऑल-इन-वन SaaS-आधारित सहयोग समाधान है। इसमें मेल, मैसेंजर, मीटिंग और ड्राइव शामिल हैं, जो वास्तविक समय में सहज सहयोग के लिए हैं। साथ ही, 2 महीने का मुफ्त एक्सेस जेनरेटिव AI-संचालित ब्रिटी कोपायलट के लिए, जो ईमेल अपने आप ड्राफ्ट करता है, रीयल-टाइम अनुवाद प्रदान करता है, मीटिंग मिनट्स बनाता है, आदि। कुल मिलाकर यह उत्पादकता बढ़ाने और उद्यमों के काम करने के तरीके को बदलने में मदद करता है। ज़ेलो फॉर वर्क*: पुश-टू-टॉक सर्विस क्लाउड सब्सक्रिप्शन, दिसंबर 2025 तक कॉम्‍प्‍लीमेंटरी एक्सेस, गूगल वर्कस्पेस*: छोटे और मध्यम व्यवसायों के लिए 50% तक की छूट है।

संबंधित समाचार

सीजन के अंतिम टूर्नामेंट में पोलो एस्टेट और मेफेयर पोलो संयुक्त रूप से बने जिन्दल एस्टेट कप के विजेता

नोएडा स्थित जिन्दल पोलो एस्टेट में आयोजित पोलो सीजन के अंतिम टूर्नामेंट जिन्दल एस्टेट कप में पोलो एस्टेट और मेफेयर पोलो संयुक्त विजेता रहे। टूर्नामेंट के दौरान खेले गए दो रोमांचक मुकाबलों में इन दोनों टीमों ने जीत दर्ज की।

Polo Estate and Mayfair Polo Share Jindal Estate Cup Title in Season’s Final Tournament

Polo Estate and Mayfair Polo emerged joint winners of the Jindal Estate Cup, the final tournament of the polo season, following victories in two exciting encounters at the Jindal Polo Estate in Noida.

अरावली को 10–5.5 से हराकर जिन्दल पैंथर ने जीता जिन्दल पैंथर शील्ड 2026 का खिताब

सिमरन शेरगिल और सिद्धांत शर्मा ने चार-चार गोल किए, गौरव सहगल बने टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी नवीन जिन्दल ने 2036 ओलंपिक में पोलो की वापसी की उम्मीद जताई, खेल प्रेमियों को नोएडा के जिन्दल पोलो एस्टेट में मैच देखने का दिया न्योता

ताज़ा समाचार

सीजन के अंतिम टूर्नामेंट में पोलो एस्टेट और मेफेयर पोलो संयुक्त रूप से बने जिन्दल एस्टेट कप के विजेता

नोएडा स्थित जिन्दल पोलो एस्टेट में आयोजित पोलो सीजन के अंतिम टूर्नामेंट जिन्दल एस्टेट कप में पोलो एस्टेट और मेफेयर पोलो संयुक्त विजेता रहे। टूर्नामेंट के दौरान खेले गए दो रोमांचक मुकाबलों में इन दोनों टीमों ने जीत दर्ज की।

Polo Estate and Mayfair Polo Share Jindal Estate Cup Title in Season’s Final Tournament

Polo Estate and Mayfair Polo emerged joint winners of the Jindal Estate Cup, the final tournament of the polo season, following victories in two exciting encounters at the Jindal Polo Estate in Noida.

अरावली को 10–5.5 से हराकर जिन्दल पैंथर ने जीता जिन्दल पैंथर शील्ड 2026 का खिताब

सिमरन शेरगिल और सिद्धांत शर्मा ने चार-चार गोल किए, गौरव सहगल बने टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी नवीन जिन्दल ने 2036 ओलंपिक में पोलो की वापसी की उम्मीद जताई, खेल प्रेमियों को नोएडा के जिन्दल पोलो एस्टेट में मैच देखने का दिया न्योता

JINDAL PANTHER CLINCHES CHAMPIONSHIP TITLE WITH COMMANDING 10–5.5 VICTORY OVER ARAVALI

Simran Shergill and Siddhant Sharma score four goals each; Gaurav Sehgal named Most Valuable Player Naveen Jindal expresses hope for polo's return to the 2036 Olympics, invites sports enthusiasts to experience the game at Jindal Polo Estate

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img