सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

सलमान खान ने बेच दिया बांद्रा वाला अपार्टमेंट, जानें कितने करोड़ रुपये में हुई डील

स्क्वायर यार्ड्स द्वारा समीक्षा किए गए IGR के प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन डॉक्यूमेंट्स के अनुसार, सलमान खान द्वारा बेचा गया अपार्टमेंट शिवस्थान हाइट्स में स्थित है।

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने मुंबई में अपनी एक प्रॉपर्टी को बेच दिया है। सलमान की ये प्रॉपर्टी मुंबई के बांद्रा वेस्ट में थी। सलमान के इस अपार्टमेंट की बिक्री का रजिस्ट्रेशन इसी महीने हुआ है। बताते चलें कि मुंबई का बांद्रा वेस्ट शहर के सबसे पॉश और महंगे रियल एस्टेट मार्केट में से एक है, जहां प्रीमियम हाउसिंग और कमर्शियल प्रॉपर्टी उपलब्ध हैं।स्क्वायर यार्ड्स  के मुताबिक, सलमान खान ने ये अपार्टमेंट 5.35 करोड़ रुपये में बेचा है। ये जानकारी स्क्वायर यार्ड्स द्वारा इंस्पेक्टर जनरल ऑफ रजिस्ट्रेशन (IGR) की वेबसाइट पर समीक्षा किए गए प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन डॉक्यूमेंट्स से मिली है।

स्टाम्प और रजिस्ट्रेशन के लिए भुगतान की गई इतनी फीस
स्क्वायर यार्ड्स द्वारा समीक्षा किए गए IGR के प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन डॉक्यूमेंट्स के अनुसार, सलमान खान द्वारा बेचा गया अपार्टमेंट शिवस्थान हाइट्स में स्थित है। इसका बिल्ट-अप एरिया 122.45 वर्ग मीटर (लगभग 1318 वर्ग फुट) है। इस डील में तीन कार पार्किंग स्पेस भी शामिल हैं। इस ट्रांजैक्शन में 32.01 लाख रुपये की स्टाम्प फीस और 30,000 रुपये का रजिस्ट्रेशन फीस शामिल है।

बीकेसी और मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के नजदीक है बांद्रा वेस्ट
बांद्रा के जिस एरिया में सलमान खान का ये अपार्टमेंट था, वहां अपस्केल अपार्टमेंट, हेरिटेज बंगले और बुटीक कमर्शियल डेवलपमेंट का मिश्रण है, जो यूजर्स और इंवेस्टर्स दोनों को आकर्षित करता है। ये इलाका वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे, बांद्रा रेलवे स्टेशन और आगामी मेट्रो लाइनों के जरिए अच्छी तरह से कनेक्ट है। इतना ही नहीं, ये एरिया बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC), लोअर परेल और छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट जैसे प्रमुख व्यावसायिक केंद्रों के करीब है।

एप्पल और टेस्ला ने बीकेसी में खोले अपने पहले स्टोर
बताते चलें कि बांद्रा वेस्ट के नजदीक स्थित बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स में कई कमर्शियल बिल्डिंग्स हैं, जिनमें वर्ल्ड क्लास ऑफिस और स्टोर हैं। एप्पल ने भारत में अपना स्टोर बीकेसी में ही खोला था। इतना ही नहीं, दिग्गज अमेरिकी इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला ने 15 जुलाई को बीकेसी में ही अपना पहला भारतीय शोरूम खोला है।

संबंधित समाचार

CM भगवंत सिंह मान की कोशिशों का असर, हिंदुजा ग्रुप ने पंजाब में इन्वेस्ट करने में दिखाई दिलचस्पी, युवाओं को मिलेगा रोजगार

मुख्यमंत्री ने कहा कि निवेशकों के लिए पंजाब में निवेश करने का यह सही समय है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि राज्य...

राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने संसद में उठाया ‘खाने में मिलावट’ का मुद्दा, बोले- “हम सब धीमा जहर पी रहे हैं!”

नई दिल्ली: राज्यसभा सांसद और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा ने संसद में 'खाने में मिलावट' का मुद्दा उठाया। उन्होंने संसद में...

ऑस्ट्रेलिया में 13 साल के लड़के से हारा समुद्र का सैलाब, उफनती लहरों में 4 घंटे तैर कर बचाई मां और छोटे भाई-बहन की...

ऑस्ट्रेलिया में 13 साल के एक लड़के अपनी जान पर खेलकर मां समेत पूरे परिवार की खतरनाक समुद्री लहरों से जान बचाई। मां और...

ताज़ा समाचार

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img