सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

पंजाब में गैर-प्रमाणित धान बीजों की बिक्री और खरीद पर रोक लगाने के लिए जल्द शुरू किया जाएगा ऑनलाइन पोर्टल

 गुरमीत सिंह खुड्डियां द्वारा कृषि विभाग को एक महीने के भीतर पोर्टल विकसित करने के निर्देश

गैर-प्रमाणित धान बीजों के खिलाफ कड़े कदम किसानों और चावल उद्योग के हितों की रक्षा करेंगे: गुरमीत सिंह खुड्डियांकृषि अधिकारियों को पी.ए.यू. द्वारा अनुशंसित उच्च गुणवत्ता वाले धान बीजों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के आदेशकिसी को भी नकली और गैर-प्रमाणित धान बीजों की बिक्री की अनुमति नहीं दी जाएगी: कृषि मंत्री

चंडीगढ़, 12 मार्च:

राज्य में गैर-प्रमाणित बीजों की बिक्री और खरीद पर पूरी तरह से रोक लगाने के लिए कड़े कदम उठाते हुए, पंजाब के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने कृषि विभाग को धान बीजों की ट्रैकिंग और ट्रेसिंग के लिए एक महीने के भीतर ऑनलाइन पोर्टल विकसित करने के निर्देश दिए हैं।

यह पोर्टल पंजीकृत बीज उत्पादकों को बीजों की खरीद, बिक्री और मात्रा समेत धान बीजों से संबंधित हर लेन-देन का विस्तृत विवरण दर्ज करने के लिए अनिवार्य करेगा। इससे डिजिटल रिकॉर्ड बनाए रखने के साथ-साथ बीज आपूर्ति श्रृंखला में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित होगी।

गुरमीत सिंह खुड्डियां ने अतिरिक्त मुख्य सचिव (कृषि) अनुराग वर्मा और पंजाब कृषि विश्वविद्यालय (पी.ए.यू.) के उप-कुलपति डॉ. सतबीर सिंह गोसल के साथ आज अपने कार्यालय में शैलर मालिकों, कृषि, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की।

कृषि मंत्री ने कहा कि यह पहल किसानों के हितों की रक्षा और पंजाब के कृषि उत्पादों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने की सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि राज्य के किसानों को पी.ए.यू. द्वारा अनुशंसित उच्च गुणवत्ता वाले धान बीजों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ-साथ बीज आपूर्ति श्रृंखला की कड़ी निगरानी करें।

कृषि मंत्री ने स्पष्ट किया कि किसी को भी नकली और गैर-प्रमाणित धान बीजों की बिक्री की अनुमति नहीं दी जाएगी क्योंकि इससे फसल उत्पादन में कमी आती है और किसानों को आर्थिक नुकसान होता है। उन्होंने कहा कि ऐसे गैर-प्रमाणित बीजों में अक्सर जेनेटिक और रोग प्रतिरोधक क्षमता की कमी होती है, जिससे फसल की वृद्धि रुक जाती है, अनाज उत्पादन घट जाता है और फसल की कीट एवं बीमारियों के प्रति संवेदनशीलता बढ़ जाती है। इसके अलावा, यह धान से चावल तैयार करने की प्रक्रिया में भी बाधा डालता है और शैलर उद्योग के लिए समस्याएं खड़ी करता है, जिससे चावल और समग्र कृषि उत्पादन के बाजार मूल्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

गुरमीत सिंह खुड्डियां ने कहा कि नया ऑनलाइन पोर्टल बीज आपूर्ति श्रृंखला को अधिक पारदर्शी और जवाबदेह बनाते हुए पंजाब की कृषि को टिकाऊ और समृद्ध भविष्य की ओर ले जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य का लक्ष्य गैर-प्रमाणित बीजों की बिक्री को खत्म करके, फसल उत्पादन में सुधार करना, कृषि उत्पादकता बढ़ाना और हमारे चावल की गुणवत्ता पर उपभोक्ताओं के विश्वास को मजबूत करना है।

इस बैठक में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों के विभाग के निदेशक वरिंदर कुमार शर्मा, विशेष सचिव (कृषि) बलदीप कौर, कृषि विभाग के निदेशक जसवंत सिंह और अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

बॉक्स
पी.ए.यू. द्वारा अनुशंसित धान की किस्में

कृषि मंत्री स गुरमीत सिंह खुड्डियां ने राज्य के किसानों से पंजाब कृषि विश्वविद्यालय (पी.ए.यू.), लुधियाना द्वारा सिफारिश की धान बीजों की ही खरीद करने की अपील की और साथ ही बीज एवं अन्य कृषि सामग्री खरीदते समय रसीद और बिल लेने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि पी.ए.यू. ने धान की 11 किस्मों की सिफारिश की है, जिनमें शामिल हैं:पी.आर. 131, पी.आर. 130, पी.आर. 129, पी.आर. 128, एच.के.आर. 47, पी.आर. 127, पी.आर. 126, पी.आर. 122, पी.आर. 121, पी.आर. 114 और पी.आर. 113 हैं।

संबंधित समाचार

T20 WC के सेमीफाइनल मैचों को लेकर ICC का बड़ा ऐलान, बताया कौन होंगे अंपायर और मैच रेफरी

T20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले 4 और मार्च को खेले जाएंगे। इन मुकाबलों को लेकर ICC ने बड़ा ऐलान कर दिया है।T20...

विश्व का एकमात्र मंदिर जहां नहीं माना जाता ग्रहण, 24 घंटे और सातों दिन खुला रहता है दरबार

मंगलवार को होने वाले चंद्रगहण को देखते हुए देशभर में मंदिरों में पूजा-पाठ नहीं होंगे। हालांकि, विश्व का एक मंदिर ऐसा भी है जहां...

PM मोदी ने YouTube पर हासिल किया बड़ा मुकाम, सब्सक्राइबर्स की संख्या सुनकर हो जाएंगे हैरान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यूट्यूब चैनल पर 30 मिलियन सब्सक्राइबर पूरे हो गए हैं। बता दें कि वे यूट्यूब पर विश्व स्तर पर सबसे...

ताज़ा समाचार

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img