सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

मध्‍य प्रदेश में एक लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में बनेंगे रिंग रोड

भोपाल। मध्य प्रदेश में अब तक साढ़े तीन लाख किलोमीटर का सड़क नेटवर्क तैयार हो चुका है। अब एक लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में रिंग रोड बनाए जाने की तैयारी है। वहीं वर्ष 2047 तक प्रदेश से गुजरे सभी राष्ट्रीय राजमार्ग को फोरलेन किया जाएगा, क्योंकि प्रदेश का रोड नेटवर्क देश की 80 प्रतिशत आबादी को कनेक्ट करता है। यह जानकारी मध्य प्रदेश सड़क विकास निगम के प्रबंध संचालक भरत यादव ने सोमवार को दी। ग्लोबल इन्वेस्टर समिट (जीआइएस) 2025 के पहले दिन सड़क विकास में निवेश, नवाचार और संभावनाएं थीमैटिक सत्र में निवेशकों के साथ के सड़क नेटवर्क और नवाचार पर बात हुई।

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के सेवानिवृत्त महानिदेशक आइके पांडेय, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के क्षेत्रीय अधिकारी एसके सिंह, क्यूब हाईवेज के मुख्य परिचालन अधिकारी राजू, पाथ इंडिया के प्रबंध निदेशक नितिन अग्रवाल, एसबीआइ कैप्स के कार्यकारी उपाध्यक्ष मुकुल मोदी सहित कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय उद्योगपतियों और नीति-निर्माताओं ने भाग लिया। प्रबंध संचालक भरत यादव ने बताया कि मध्य प्रदेश 47 राष्ट्रीय राजमार्गों से जुड़ा हुआ है।

3.5 लाख किलोमीटर से अधिक सड़क नेटवर्क इसे देश के प्रमुख व्यापारिक केंद्रों से जोड़ता है। इसके अलावा राज्य में छह वाणिज्यिक हवाई अड्डे, 26 एयर-प्लस और एक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा है, जो वैश्विक कनेक्टिविटी को और अधिक सशक्त बना रहे हैं।

राज्य सरकार बहु मॉडल कनेक्टिविटी को बढ़ावा दे रही है, जिससे औद्योगिक और आर्थिक गतिविधियां सुगम हो रही हैं।

उन्होंने बताया कि एक लाख से अधिक जनसंख्या वाले शहरों में रिंग रोड बनाए जाएंगे, वहीं बड़े शहरों में एलिवेटेड कारिडोर का निर्माण किया जाएगा।

संबंधित समाचार

दुनिया की सबसे लंबी स्लैग रोड बनाकर जिंदल स्टील ने रचा इतिहास, बना गिनीज रिकॉर्ड

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में जिंदल स्टील ने देश के वैज्ञानिकों के साथ मिलकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। कंपनी ने फैक्ट्रियों से निकलने...

अंगुल रथ यात्रा उत्सव में शामिल हुए नवीन जिन्दल; जिंदल फाउंडेशन ने पुरी में 12वें वार्षिक ‘अन्न सेवा’ कार्यक्रम की शुरुआत की

दस से अधिक वर्षों से, फाउंडेशन की यह रथ यात्रा सेवा सहानुभूति और साझा जिम्मेदारी का प्रतीक रही है। यह कार्यक्रम सुनिश्चित करता है कि जब पवित्र यात्रा के लिए पुरी में लाखों लोग एकत्रित हों, तो कोई भी श्रद्धालु भूखा न रहे।

नवीन जिन्दल समूह ने 18 गीगावाट की परमाणु परियोजनाओं के लिए 9 से अधिक राज्यों में संभावनाएं तलाशना शुरू किया

स्टील, खनन, बिजली, नवीकरणीय ऊर्जा और रियल एस्टेट क्षेत्रों में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के बाद नवीन जिन्दल समूह अब परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में कदम रख रहा है। इसके लिए 'जिन्दल रिन्यूएबल्स' की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी 'जिन्दल न्यूक्लियर पावर प्राइवेट लिमिटेड' का गठन किया गया है।

ताज़ा समाचार

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img