सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

संशोधित प्रेस नोट : शुरू में ही कार्य उत्पादकता का आंकड़ा जोड़ा गया है।

कार्य उत्पादकता और अनुशासन की अमिट छाप छोड़ गया बजट सत्र
114 फीसदी रही कार्य उत्पादकता, रिकॉर्ड 86.50 फीसदी तारांकित प्रश्नों पर सदन में चर्चा
विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने पत्रकारों के साथ साझा की कार्यक्षमता
चंडीगढ़, 29 मार्च
15वीं हरियाणा विधान सभा का पहला बजट सत्र कार्य उत्पादकता और अनुशासन की अमिट छाप छोड़ते हुए संपन्न हो गया। इस सत्र के दौरान 58 घंटे 18 मिनट कार्यवाही चली, जिसकी कार्य उत्पादकता 114 फीसदी रही। 7 मार्च से शुरू हुए इस सत्र के दौरान 12 दिनों में 13 बैठकें हुईं। कुल 18 विधेयक पारित किए गए। विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने शनिवार को सेक्टर 3 स्थित हरियाणा निवास में प्रेस वार्ता कर पत्रकारों के साथ आंकड़े साझा किए।
विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने बताया कि बजट सत्र के दौरान रिकॉर्ड 86.50 फीसदी तारांकित प्रश्नों पर सदन में चर्चा हुई। 10 प्रश्नकाल में 200 प्रश्न शामिल किए गए थे, इनमें से 173 के जवाब हाउस में दिए गए। काफी समय के बाद से यह सबसे अच्छा रिकॉर्ड है। विधान सभा सचिवालय को 61 सदस्यों से 435 प्रश्न मिले थे, 335 एडमिट हुए। इनमें भाजपा के 26, कांग्रेस के 31, इनेलो के 2 तथा 2 निर्दलीय विधायकों ने प्रश्न भेजे।
इस दौरान राज्यपाल अभिभाषण पर 5 बैठकों में 11 घंटे 33 मिनट लंबी तक चर्चा हुई। इसमें 46 सदस्यों ने भाग लिया। 2 घंटे 56 मिनट मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जवाब दिया। सीएम समेत भाजपा के 24 सदस्य 7 घंटे 2 मिनट बोले, कांग्रेस के 20 सदस्य 4 घंटे 9 मिनट, इनेलो के 2 सदस्यों ने 22 मिनट तक अपनी बात रखी।
इसी प्रकार 11 घंटे 57 मिनट बजट पर चर्चा हुई। इसमें से 8 घंटे 26 मिनट तक 46 सदस्य बोले, 3 घंटे 31 मिनट वित्त मंत्री का जवाब। इसमें भाजपा के 22 सदस्य 426 मिनट बोले, कांग्रेस के 21 सदस्य 257 मिनट तक बोले, इनेलो के 2 सदस्य 19 मिनट और निर्दलीय 2 सदस्य 15 मिनट तक बोले।
सत्र के दौरान कुल 6 बैठकों में शून्यकाल रहा, जिसकी कार्यवाही 5 घंटे 58 मिनट तक चली। इसमें 66 सदस्यों ने भाग लिया। इनमें भाजपा के 29 सदस्य को 160 मिनट मिले। कांग्रेस के 33 सदस्य 175 मिनट, इनेलो के 2 सदस्य 12 मिनट तथा निर्दलीय 2 सदस्य 11 मिनट तक इसमें भाग लिया।
उन्होंने कहा कि इस दौरान विधान सभा सचिवालय को 54 ध्यानाकर्षण सूचनाएं प्राप्त हुईं, जिनमें से 19 स्वीकृत की गई। एक गैर सरकारी प्रस्ताव पर भी विधान सभा में चर्चा हुई। अल्प अवधि चर्चा के लिए 3 प्रस्ताव प्राप्त हुए थे, तीनों ही स्वीकृत किए गए। विधान सभा अध्यक्ष ने कहा कि उन्हें गर्व है कि इस दौरान हरियाणा को अपना राज्य गीत भी मिला, जिसे सदन में सुनाया गया। सभी दलों की तरफ से सकारात्मक चर्चा के बाद इसे सदन ने स्वीकृत किया। हरियाणा राज्य गीत के गायन के तौर तरीके तय करने के लिए समिति गठित करेंगे। विस अध्यक्ष ने बताया कि इस सत्र में दर्शक दीर्घाओं में 2212 दर्शकों ने सदन की कार्यवाही देखी।
इसके साथ ही उन्होंने नए उठाए गए कदमों की जानकारी भी दी। कल्याण ने बताया कि नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में प्रभावी काम करने के लिए जनहित में दो विषय समितियां बनाई जाएगी।
प्रथम सत्र से ही डयूटी पर तैनात सरकारी कर्मचारियों के लिए विधान सभा की तरफ से भोजन की व्यवस्था की गई। उन्होंने कहा कि विधायकों और विधान सभा स्टाफ के लिए आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रमों का सकारात्मक प्रभाव देखने का मिला है। 5 राज्य उत्तर प्रदेश, बिहार, गुजरात, हिमाचल प्रदेश तथा पंजाब की विधान सभाओं का भ्रमण कर वहां की संसदीय प्रणाली, विधायी कार्यों व नियमों को नज़दीकी से मैंने समझा, इसका फायदा भी सत्र के संचालन में तथा अन्य कार्यों में हुआ।
इसके साथ ही उन्होंने सदन में विधायकों से आग्रह किया है कि सदन की गरिमा को बनाए रखें। कई बार कुछ ऐसी टिप्पणियां हो जाती हैं, जिनसे सदन की गरिमा को ठेस पहुंचती है। अमर्यादित शब्द नहीं बोले जाने चाहिए। हम जनता के प्रतिनिधि हैं, असली मालिक जनता है, हर शब्द इतिहास में दर्ज रहेगा। सदन नियम व प्रथाओं के अनुसार चलना चाहिए।
इसके साथ ही विस अध्यक्ष ने भविष्य की योजनाओं का खाका भी पेश किया। उन्होंने कहा कि सदस्यों को सही व तुरन्त सलाह देने के लिए ‘मीडिया, रिसर्च, रेफरेन्सज व लाइब्रेरी विंग’ बनाएंगे। विधान सभा के रिकार्ड का एआई आधारित डिजिटलाइजेशन करेंगे। माननीय प्रधानमंत्री जी की सोच ‘एक राष्ट्र एक विधानमंडल’ का स्वप्न साकार करेंगे तथा संविधान के मूल्यों-सिद्वांतों को जन-जन तक पहुंचाने हेतु शहरी निकाय, पंचायती राज, कोपरेटिव सोसाइटीज, महिला सम्मेलन, यूथ-पार्लियामेंट आदि के सम्मेलन करेंगे। स्टाफ तथा विधायकों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आवश्यकता अनुसार आगे भी चलते रहेंगे। हरियाणा विधान सभा, विधायक हास्टल व फ्लैटस का नवीनीकरण होगा। नए विधान भवन के निर्माण के लिए प्रयास करेंगे।

संबंधित समाचार

अंगुल रथ यात्रा उत्सव में शामिल हुए नवीन जिन्दल; जिंदल फाउंडेशन ने पुरी में 12वें वार्षिक ‘अन्न सेवा’ कार्यक्रम की शुरुआत की

दस से अधिक वर्षों से, फाउंडेशन की यह रथ यात्रा सेवा सहानुभूति और साझा जिम्मेदारी का प्रतीक रही है। यह कार्यक्रम सुनिश्चित करता है कि जब पवित्र यात्रा के लिए पुरी में लाखों लोग एकत्रित हों, तो कोई भी श्रद्धालु भूखा न रहे।

नवीन जिन्दल समूह ने 18 गीगावाट की परमाणु परियोजनाओं के लिए 9 से अधिक राज्यों में संभावनाएं तलाशना शुरू किया

स्टील, खनन, बिजली, नवीकरणीय ऊर्जा और रियल एस्टेट क्षेत्रों में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के बाद नवीन जिन्दल समूह अब परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में कदम रख रहा है। इसके लिए 'जिन्दल रिन्यूएबल्स' की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी 'जिन्दल न्यूक्लियर पावर प्राइवेट लिमिटेड' का गठन किया गया है।

इटानगर में लोगों की बात सुनकर बोले केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह– हर पीड़ित परिवार तक मदद पहुंचाकर ही चैन लेंगे

पूर्वोत्तर के दौरे में केंद्रीय मंत्री श्री किरन रिजिजू और मुख्यमंत्री भी साथ, अरुणाचल में अधिकारियों की बैठक भी लेंगे शिवराज सिंह चौहान*इटानगर/गुवाहाटी/नई दिल्ली,...

ताज़ा समाचार

अंगुल रथ यात्रा उत्सव में शामिल हुए नवीन जिन्दल; जिंदल फाउंडेशन ने पुरी में 12वें वार्षिक ‘अन्न सेवा’ कार्यक्रम की शुरुआत की

दस से अधिक वर्षों से, फाउंडेशन की यह रथ यात्रा सेवा सहानुभूति और साझा जिम्मेदारी का प्रतीक रही है। यह कार्यक्रम सुनिश्चित करता है कि जब पवित्र यात्रा के लिए पुरी में लाखों लोग एकत्रित हों, तो कोई भी श्रद्धालु भूखा न रहे।

नवीन जिन्दल समूह ने 18 गीगावाट की परमाणु परियोजनाओं के लिए 9 से अधिक राज्यों में संभावनाएं तलाशना शुरू किया

स्टील, खनन, बिजली, नवीकरणीय ऊर्जा और रियल एस्टेट क्षेत्रों में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के बाद नवीन जिन्दल समूह अब परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में कदम रख रहा है। इसके लिए 'जिन्दल रिन्यूएबल्स' की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी 'जिन्दल न्यूक्लियर पावर प्राइवेट लिमिटेड' का गठन किया गया है।

Jyotiraditya M. Scindia Reviews Flood Situation Across Northeast, Assures Full Central Support

*Ministry of Development of North Eastern Region Closely...

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img