सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

रीयलमी ने भारत में एआईओटी उपकरणों का विनिर्माण करने के लिए ऑप्टिमस इलेक्ट्रॉनिक्स के साथ साझीदारी की

नई दिल्ली, अप्रैल, 2025- भारतीय युवाओं के बीच सबसे लोकप्रिय स्मार्टफोन ब्रांड रीयलमी ने भारत के विनिर्माण पारितंत्र को मजबूत करने और सरकार की “मेक इन इंडिया” पहल में सहयोग करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए भारत में अपनी अगली पीढ़ी के एआईओटी उत्पादों का विनिर्माण करने के लिए ऑप्टिमस इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (ओईएल) के साथ साझीदारी की है।

घरेलू विनिर्माण को मजबूत करने के अपने दीर्घकालीन विजन के तहत रीयलमी ने ईयरफोन, स्मार्टवाचेज़ और टैबलेट्स सहित अपने एआईओटी उत्पाद का संपूर्ण पोर्टफोलियो भारत में तैयार करने का लक्ष्य रखा है। इस साल की शुरुआत से रीयलमी बड्स टी200 सीरीज़, रीयलमी बड्स वायरेल सीरीज़ और रीयलमी बड्स एयर सीरीज़ जैसे उत्पाद स्थानीय उत्पादन लाइनों में तैयार होने लगेंगे।

इसके समानांतर, रीयलमी पीसीबीए, बैटरियां, मैकेनिक्स, केबल्स और चार्जर जैसे ज्यादातर महत्वपूर्ण पुर्जे भारत के भीतर प्राप्त करने के प्रयास भी बढ़ा रही है। भारतीय उपभोक्ताओं की बढ़ती जरूरतें पूरी करने के अलावा, रीयलमी भारत में बने एआईओटी उत्पादों को वैश्विक बाजारों को निर्यात करने की भी संभावना तलाश रही है जिससे वह भारत को ना केवल एक विनिर्माण केंद्र के तौर पर स्थापित कर सके, बल्कि नवप्रवर्तन और उत्पादन के लिए एक वैश्विक केंद्र के तौर पर भी स्थापित कर सके।

कुल मिलाकर, रीयलमी और ओईएल ने भारत में 2,000 से अधिक रोजगार के अवसरों का सृजन करते हुए सालाना 50 लाख एआईओटी उपकरणोंके विनिर्माण का लक्ष्य रखा है। यह साझीदारी एक मजबूत आपूर्ति श्रृंखला का निर्माण करने और अधिक मात्रा में उच्च गुणवत्ता के उत्पादन में सहयोग के लिए कुशल कार्यबल तैयार करने में योगदान करेगी।

इस साझीदारी के तहत रीयलमी बड्स टी200 लाइट का उत्पादन पहले ही शुरू हो चुका है। रीयलमी बड्स टी200 लाइट एक उन्नत ईयरबड है जो डुअल माइक एआई डीप कॉल नॉइस कैसेंलेशन के जरिए एकदम स्पष्ट कॉलिंग की सुविधा प्रदान करता है और यह डीएनएन वॉयस रिकग्निशन टेक्नोलॉजी से लैस है।

रीयलमी के प्रवक्ता ने इस साझीदारी के बारे में कहा, “भारत अगली पीढ़ी के एआई युक्त हियरेबल्स, वियरेबल्स और पावर मैनेजमेंट डिवाइसेज़ के लिए एक गतिशील और तेजी से बढ़ता बाजार है। हम भारत में हमारे सभी उच्च निष्पादन वाले और पैसा वसूल एआईओटी उपकरणों का विनिर्माण करने के लिए ऑप्टिमस इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (ओईएल) के साथ साझीदारी को लेकर उत्साहित हैं। इस गठबंधन से आत्मनिर्भर भारत पहल को लेकर अपनी प्रतिबद्धता दोहराने हुए हम घरेलू मांग पूरी करने के लिए हमारा विनिर्माण आधार बढ़ाने में समर्थ होंगे। साथ ही यह भारत में विश्वस्तरीय विनिर्माण क्षमताओं के जरिए वैश्विक उपस्थिति बढ़ाने के नए अवसर भी प्रदान करेगा।”

ऑप्टिमस ग्रुप के चेयरमैन श्री अशोक गुप्ता ने कहा, “हमें रीयलमी के साथ इस साझीदारी पर हस्ताक्षर करते हुए बहुत खुशी है क्योंकि हम रीयलमी के ‘मेक इट रीयल’ दर्शन में विश्वास करते हैं। एआई और आईओटी के मेल से हियरेबल-वियरेबल उत्पाद और पावर डिवाइस कहीं अधिक स्मार्ट और दक्ष हो रहे हैं जिससे लोगों को अधिक लाभ मिल रहा है। हमें इस एआई आधारित उत्पादन उद्भव का एक अहम हिस्सा बनते हुए बहुत खुशी है। ओईएल भारत में इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण को आकार देने, अधिक संख्या में रोजगार के अवसरों का सृजन करने और भारत के आत्मनिर्भर बनने के लिए रास्ते तैयार करने में अपनी भूमिका निभाती रहेगी।”

संबंधित समाचार

अंगुल रथ यात्रा उत्सव में शामिल हुए नवीन जिन्दल; जिंदल फाउंडेशन ने पुरी में 12वें वार्षिक ‘अन्न सेवा’ कार्यक्रम की शुरुआत की

दस से अधिक वर्षों से, फाउंडेशन की यह रथ यात्रा सेवा सहानुभूति और साझा जिम्मेदारी का प्रतीक रही है। यह कार्यक्रम सुनिश्चित करता है कि जब पवित्र यात्रा के लिए पुरी में लाखों लोग एकत्रित हों, तो कोई भी श्रद्धालु भूखा न रहे।

नवीन जिन्दल समूह ने 18 गीगावाट की परमाणु परियोजनाओं के लिए 9 से अधिक राज्यों में संभावनाएं तलाशना शुरू किया

स्टील, खनन, बिजली, नवीकरणीय ऊर्जा और रियल एस्टेट क्षेत्रों में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के बाद नवीन जिन्दल समूह अब परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में कदम रख रहा है। इसके लिए 'जिन्दल रिन्यूएबल्स' की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी 'जिन्दल न्यूक्लियर पावर प्राइवेट लिमिटेड' का गठन किया गया है।

इटानगर में लोगों की बात सुनकर बोले केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह– हर पीड़ित परिवार तक मदद पहुंचाकर ही चैन लेंगे

पूर्वोत्तर के दौरे में केंद्रीय मंत्री श्री किरन रिजिजू और मुख्यमंत्री भी साथ, अरुणाचल में अधिकारियों की बैठक भी लेंगे शिवराज सिंह चौहान*इटानगर/गुवाहाटी/नई दिल्ली,...

ताज़ा समाचार

अंगुल रथ यात्रा उत्सव में शामिल हुए नवीन जिन्दल; जिंदल फाउंडेशन ने पुरी में 12वें वार्षिक ‘अन्न सेवा’ कार्यक्रम की शुरुआत की

दस से अधिक वर्षों से, फाउंडेशन की यह रथ यात्रा सेवा सहानुभूति और साझा जिम्मेदारी का प्रतीक रही है। यह कार्यक्रम सुनिश्चित करता है कि जब पवित्र यात्रा के लिए पुरी में लाखों लोग एकत्रित हों, तो कोई भी श्रद्धालु भूखा न रहे।

नवीन जिन्दल समूह ने 18 गीगावाट की परमाणु परियोजनाओं के लिए 9 से अधिक राज्यों में संभावनाएं तलाशना शुरू किया

स्टील, खनन, बिजली, नवीकरणीय ऊर्जा और रियल एस्टेट क्षेत्रों में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के बाद नवीन जिन्दल समूह अब परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में कदम रख रहा है। इसके लिए 'जिन्दल रिन्यूएबल्स' की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी 'जिन्दल न्यूक्लियर पावर प्राइवेट लिमिटेड' का गठन किया गया है।

Jyotiraditya M. Scindia Reviews Flood Situation Across Northeast, Assures Full Central Support

*Ministry of Development of North Eastern Region Closely...

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img