सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

8000 रुपये रिश्वत लेते नायब तहसीलदार का रीडर विजीलेंस ब्यूरो द्वारा रंगे हाथों काबू

चंडीगढ़, 27 फरवरी, 2025:
पंजाब विजीलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के तहत होशियारपुर के नायब तहसीलदार के रीडर के रूप में तैनात राजस्व विभाग के कर्मचारी आलोक को 8000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए आज यहां राज्य विजीलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त आरोपी को लुधियाना के शिमलापुरी निवासी द्वारा दर्ज करवाई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलेंस ब्यूरो से संपर्क कर बताया कि सरफेसी कानून अधीन डिप्टी कमिश्नर होशियारपुर के आदेशों तहत नायब तहसीलदार द्वारा उसकी फर्म को एक संपति का कब्जा दिलाया था और इस कब्जे की रिपोर्ट डिप्टी कमिश्नर कार्यालय को भेजने के बदले उक्त रीडर ने 10,000 रुपये रिश्वत की मांग की थी, लेकिन शिकायतकर्ता के अनुरोध करने पर आरोपी 8000 रुपये रिश्वत लेने के लिए सहमत हो गया।

प्रवक्ता ने आगे बताया कि इस शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद, विजीलेंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाकर आरोपी को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 8000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में भ्रष्टाचार निवारण कानून के तहत विजीलेंस ब्यूरो के थाना जालंधर रेंज में मामला दर्ज किया गया है और इस केस में अन्य व्यक्तियों की भूमिका का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।

संबंधित समाचार

मलेरिया के बुखार में तपते हुए दीपिका पादुकोण ने शूट की अक्षय कुमार की फिल्म, सालों बाद लारा दत्ता ने किया खुलासा

लारा दत्ता का हाल के दिनों में दीपिका पादुकोण को लेकर खुलासा किया। उन्होंने बताया कि मलेरिया होने पर भी दीपिका पादुकोण ने काम...

मिडिल ईस्ट में फिर से हमला हुआ तो…ट्रंप से बातचीत के बीच पुतिन ने कर दी ऐसी बात, खुश हो जाएगा ईरान

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति पुतिन के बीच लंबी बातचीत हुई। इस बातचीत में कई खास मुद्दों पर चर्चा हुई, पुतिन ने...

आवारा कुत्ते के हमले के बाद ‘रेबीज’ से लड़की की मौत, इलाज में हुई लापरवाही, चार सरकारी डॉक्टरों के खिलाफ FIR दर्ज

कुत्ते के काटने से सात साल की लड़की की मौत का मामला कोर्ट पहुंचा। जहां कोर्ट ने आरोपी डॉक्टरों के खिलाफ एक्शन लेने का...

ताज़ा समाचार

मिडिल ईस्ट में फिर से हमला हुआ तो…ट्रंप से बातचीत के बीच पुतिन ने कर दी ऐसी बात, खुश हो जाएगा ईरान

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति पुतिन के...

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img