सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

विधान सभा में पहली बार पहुंच रहा 13 देशों का 28 सदस्यीय शिष्टमंडल

विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का होगा स्वागत

चंडीगढ़, 15 अप्रैल

हरियाणा विधान सभा 16 अप्रैल से पहली बार 13 देशों के 27 सदस्यीय शिष्टमंडल के अध्ययन दौरे की मेजबानी कर रही है। शिष्टमंडल से बुधवार को विधान परिसर में विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुलाकात करेंगे। इस शिष्टमंडल में शामिल सभी प्रतिनिधि विधि निर्माण के विशेषज्ञ हैं और वे विधान प्रारूपण में 36वें अंतर्राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत लोक सभा में प्रशिक्षण के बाद हरियाणा विधान सभा के साथ जोड़ा गया है। लोक सभा ने 16 से 21 अप्रैल तक 6 दिवसीय प्रशिक्षण की जिम्मेदारी हरियाणा विधान सभा सचिवालय को सौंपी है।

इस शिष्टमंडल में 13 देशों के संसदीय व न्यायिक प्रणाली से जुड़े 27 उच्च अधिकारी शामिल रहेंगे। जिन देशों के अधिकारी इस दौरे पर आएंगे उनमें कोट, डी-आइवर, इक्वेडोर, ग्वाटेमाला, होंडुरस, मालदीव, मंगोलिया, म्यांमार, नाइजर, नाइजीरिया, श्रीलंका, तंजानिया, जाम्बिया, जिम्बाब्वे शामिल हैं। इस शिष्टमंडल के साथ लोक सभा के 10 वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल होंगे। यह शिष्टमंडल विधि निर्माण प्रणाली एवं विधान प्रारूपण के लिए भारत के दौरे पर है।

शिष्टमंडल 16 अप्रैल को नई दिल्ली से लोक सभा सचिवालय के उच्च अधिकारियों के साथ रोड मार्ग से चंडीगढ़ पहुंचेगा। हरियाणा विधान सभा सचिवालय की ओर से इनके ठहरने का प्रबंध चंडीगढ़ के सेक्टर 10 स्थित होटल माउंटव्यू में किया जाएगा।

दौरे की शुरुआत 16 अप्रैल को विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ बैठक से होगी। उसके बाद शिष्टमंडल सचिवालय की सभी शाखाओं का दौरा करेगा। इससे आगे 21 अप्रैल तक इस शिष्टमंडल के अनेक कार्यक्रम हैं।

संबंधित समाचार

दुनिया की सबसे लंबी स्लैग रोड बनाकर जिंदल स्टील ने रचा इतिहास, बना गिनीज रिकॉर्ड

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में जिंदल स्टील ने देश के वैज्ञानिकों के साथ मिलकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। कंपनी ने फैक्ट्रियों से निकलने...

अंगुल रथ यात्रा उत्सव में शामिल हुए नवीन जिन्दल; जिंदल फाउंडेशन ने पुरी में 12वें वार्षिक ‘अन्न सेवा’ कार्यक्रम की शुरुआत की

दस से अधिक वर्षों से, फाउंडेशन की यह रथ यात्रा सेवा सहानुभूति और साझा जिम्मेदारी का प्रतीक रही है। यह कार्यक्रम सुनिश्चित करता है कि जब पवित्र यात्रा के लिए पुरी में लाखों लोग एकत्रित हों, तो कोई भी श्रद्धालु भूखा न रहे।

नवीन जिन्दल समूह ने 18 गीगावाट की परमाणु परियोजनाओं के लिए 9 से अधिक राज्यों में संभावनाएं तलाशना शुरू किया

स्टील, खनन, बिजली, नवीकरणीय ऊर्जा और रियल एस्टेट क्षेत्रों में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के बाद नवीन जिन्दल समूह अब परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में कदम रख रहा है। इसके लिए 'जिन्दल रिन्यूएबल्स' की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी 'जिन्दल न्यूक्लियर पावर प्राइवेट लिमिटेड' का गठन किया गया है।

ताज़ा समाचार

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img