सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

रणदीप सिंह सुरजेवाला, सांसद एवं महासचिव, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का बयान

Text Box: सत्ताधारी सफेदपोशों का ‘‘दरबार’’,
किसानों की ज़मीन का ‘‘काला कारोबार’’,
जलाकर मारे किसान का ‘‘हाहाकार’’,
अंधा कानून – मरता न्याय – बहरी सरकार!

किसान की जान सस्ती – बिल्डरों की जमीन महंगी,

जलते किसानों – मरते किसानों की यही दर्दनाक कहानी!

सांसद व कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव, रणदीप सिंह सुरजेवाला ने आज तथाकथित तौर पर हरियाणा की भाजपा सरकार व बिल्डर लॉबी के अनैतिक गठजोड़ पर बड़ा हमला बोला है। सुरजेवाला ने कहा कि हरियाणा के इतिहास में 75 वर्षों में जो अपराध नहीं हुआ, वह अब पानीपत की धरती पर भाजपा सरकार के संरक्षण और मिलीभगत में हुआ। इंसानियत के खिलाफ सबसे बड़ा अपराध है किसी को जिंदा जलाकर मार देना। पानीपत की धरती पर वही हुआ।

सुरजेवाला ने कहा कि आईये, इस नाकाबिले माफी अपराध, आत्मा को झकझोरने वाले हत्याकांड व कानून की धज्जियाँ उड़ाने वाले हत्यारों के किरदारों व काले कारनामों को सिलसिलेवार जानेंः-

1. साल 2014 में, भाजपा सरकार के गठन के साथ ही एक ‘जमीन डेवलपर’ का उदय हुआ, जिसका नाम है – सुमित कुमार नरवर। साल 2014 से 2021तक हरियाणा की सत्ता के गलियारों में हर व्यक्ति सुमित कुमार नरवर व भाजपा सरकार में उसकी पहुँच व दबदबे को जानता है।

2. सुमित कुमार नरवर की पैरेंट कंपनी है ‘ट्राईडेंट होल्डिंग कॉर्पोरेशन LLP, 310, प्रकाशदीप बिल्डिंग, 7 टॉल्सटॉय मार्ग, नई दिल्ली, इंडिया – 110001।’ इस लिमिटेड लायबिलिटी पार्टनरशिप के दो पार्टनर हैं – श्री सुमित कुमार नरवर व श्रीमती पूनम नरवर। इससे पहले इसका नाम था – ‘ट्राईडेंट रियल्टी स्स्च्ष्। भारत सरकार के कंपनी रिकॉर्ड की कॉपी संलग्नक A1 संलग्न है।

3. श्री सुमित नरवर का ट्राईडेंट ग्रुप ‘ट्राईडेंट पार्क टाउन प्राईवेट लिमिटेड, 310, प्रकाशदीप बिल्डिंग, 7 टॉल्सटॉय मार्ग, नई दिल्ली, इंडिया – 110001 के नाम से पानीपत में सेक्टर 19 । में लगभग 125 एकड़ में एक टाउनशिप बना रहे हैं। इस कंपनी के लिए भारत सरकार के कंपनी रिकॉर्ड की कॉपी संलग्नक A2 संलग्न है।

‘ट्राईडेंट इन्फ्रा होम्स प्राईवेट लिमिटेड कंपनी’ ‘ट्राईडेंट पार्क टाउन प्राईवेट लिमिटेड’ की 99.9 प्रतिशत मालिक है। भारत सरकार के कंपनी रिकॉर्ड की कॉपी संलग्नक A3 है। ट्राईडेंट इन्फ्रा होम्स के मैनेजिंग डायरेक्टर खुद सुमित नरवर हैं।

पानीपत के इस प्रोजेक्ट बारे कई ‘‘प्रिलॉन्च वेबसाईट’’ भी हैं, जिन पर दिखाया जा रहा है कि पानीपत का यह प्रोजेक्ट श्री सुमित नरवर की ट्राईडेंट रियल्टी (जो अब ट्राईडेंट होल्डिंग कॉर्पोरेशन LLP है) द्वारा बनाया जा रहा है। इसकी एक कॉपी संलग्नक A4 है।

4. श्री सुमित कुमार नरवर की इस कंपनी ट्राईडेंट पार्क टाउन प्राईवेट लिमिटेड का विवाद एक गरीब किसान विजेंद्र कुमार, गाँव निजामपुर, जिला पानीपत से चल रहा था। पानीपत प्रशासन ने भी पार्टिशन के दावे में बहुत तीव्र गति से कार्रवाई कर इस गरीब किसान के हकों को खारिज कर सुमित कुमार नरवरी की कंपनी के हक में फैसला दे दिया। पूरे पानीपत प्रशासन की भूमिका संदेह के घेरे में है। यह कहने की जरूरत नहीं कि प्रशासन हरियाणा के सचिवालय में बैठे सफेदपोशों के दबाव में काम कर रहा है। किसान परिवार ने बताया कि पूरा मामला हाईकोर्ट में है।

5. पर 02 जून, 2025 की शाम को गाँव निज़ामपुर, जिला पानीपत में जो हुआ, उस दिल दहलाने वाली हृदय विदारक घटना ने सरकार की निष्पक्षता और कानून की मान्यता पर कालिख पोत दी है।

02 जून, 2025 को इस गरीब किसान विजेंद्र कुमार पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर कंपनी के बाउंसरों द्वारा उसे जिंदा जला दिया गया। विजेंद्र अपनी ज़मीन न छीनने को लेकर बिलखता रहा, रोता रहा, पर कंपनी, जो अब कंपनी सरकार बन गई है, के गुंडों ने एक नहीं सुनी। गरीब किसान विजेंद्र की जलाकर सुनियोजित हत्या की गई।

जब गरीब किसान विजेंद्र को परिवारजन उठाकर दिल्ली ले जा रहे थे, तो बाकायदा उसने स्वयं कैमरे पर कंपनी के कारिंदों द्वारा जिंदा आग लगाकर जलाने की बात कही। इस दिल दहलाने वाले वीडियो को देखकर इंसानियत तो शर्मसार हो जाएगी, पर हर आत्मा के रोंगटे खड़े हो जाएंगे। इस वीडियो की कॉपी संलग्नक A5 है।

6. सरकार प्रशासन और पुलिस की मिलीभगत देखिए। 02 जून को कोई एफआईआर दर्ज नहीं हुई। एफआईआर दर्ज हुई 03 जून, 2025 को, 12:46 पर (संलग्नक A6) और वो भी तब, जब किसानों ने बाकायदा पुलिस स्टेशन पर धरना दिया।

7. भाजपा सरकार, पुलिस और प्रशासन का खुला खेल देखिए।

i. एफआईआर में गरीब किसान को कत्ल करने वाले किसी दोषी का नाम नहीं लिखा, ताकि बाद में मामला रफा-दफा हो सके।

ii. एफआईआर में गरीब किसान को जलाकर कत्ल करने को केवल ‘शक’ लिख दिया गया, ताकि बाद में मामला रफा-दफा हो जाए।

iii. एफआईआर में कंपनी का नाम ही गलत लिख दिया गया।

iv. एफआईआर में कंपनी के असली मालिक सुमित कुमार नरवर या कंपनी के डायरेक्टरों का नाम ही नहीं लिखा गया।

v. एफआईआर में गरीब किसान को जलाकर मारने का कारण ही नहीं लिखा गया।

असरदार कंपनी के मालिकों को बचाकर पूरा मामला रफा-दफा करने की साजिश साफ है!

8. सुरजेवाला ने पूछे मुख्यमंत्री, श्री नायब सैनी से 7 सवालः-

i. श्री सुमित कुमार नरवर कौन हैं व उनके भाजपा सरकार से क्या संबंध हैं?

ii. क्या ज़मीन के मालिक किसानों को अब बिल्डर लॉबी को ज़मीन न देने पर जलाकर कत्ल कर दिया जाएगा? क्या किसी कंपनी को विवादित ज़मीन के मालिक गरीब किसान को जलाकर मारने का अधिकार है?

iii. जब गरीब किसान विजेंद्र की हत्या 02 जून, 2025 को हुई, तो भाजपा सरकार, प्रशासन व पुलिस द्वारा एफआईआर 03 जून को 12:46 पर क्यों दर्ज किया गया? क्या जब बुरी तरह से जले हुए किसान विजेंद्र का आखिरी वीडियो परिवार के पास उपलब्ध है, तो फिर पुलिस इसका संज्ञान क्यों नहीं ले रही?

iv. पुलिस ने किसान विजेंद्र को जलाकर मारने पर कंपनी के मालिकों, डायरेक्टरों पर कत्ल का मुकदमा दर्ज क्यों नहीं किया? क्या भाजपा सरकार असरदार कंपनी को नहीं बचा रही?

v. क्या मुख्यमंत्री, श्री नायब सैनी कंपनी के लाईसेंस को इसी आधार पर खारिज करेंगे व जिम्मेवारी लेंगे? क्या मुख्यमंत्री श्री सुमित कुमार नरवर की हरियाणा के पंचकुला, गुड़गाँव और फरीदाबाद में चल रही सभी कंपनियों की जाँच करवाने की हिम्मत दिखाएंगे?

vi. क्या मुख्यमंत्री, श्री नायब सैनी किसान विजेंद्र की हत्या की हाईकोर्ट के सिटिंग जज से जाँच करवाएंगे, क्योंकि तथ्यों से सरकार व प्रशासन की मिलीभगत साफ है?

vii. क्या मुख्यमंत्री, श्री नायब सैनी गरीब किसान श्री विजेंद्र के परिवार को अंतरिम राहत के तौर पर 2 करोड़ रुपये का मुआवज़ा देंगे?

संबंधित समाचार

Jindal Panther Crowned Indian Masters Champions with Thrilling 12–11 Victory

Led by two goals from Naveen Jindal, Jindal Panther mounted a stunning comeback against Vimal Arion Achievers, with Matt Perry sealing the 14-goal title via an extra-time golden goal.

Jindal Panther Edge Bharat Select 16–14 in Thrilling Indian Masters League Encounter at Jindal Polo Estate

The match witnessed an electrifying start, with Jindal Panther taking an early 5–1 lead after the first chukker. However, Bharat Select fought back strongly, overturning the deficit to take a 7–6 lead.

सीजन के अंतिम टूर्नामेंट में पोलो एस्टेट और मेफेयर पोलो संयुक्त रूप से बने जिन्दल एस्टेट कप के विजेता

नोएडा स्थित जिन्दल पोलो एस्टेट में आयोजित पोलो सीजन के अंतिम टूर्नामेंट जिन्दल एस्टेट कप में पोलो एस्टेट और मेफेयर पोलो संयुक्त विजेता रहे। टूर्नामेंट के दौरान खेले गए दो रोमांचक मुकाबलों में इन दोनों टीमों ने जीत दर्ज की।

ताज़ा समाचार

Jindal Panther Crowned Indian Masters Champions with Thrilling 12–11 Victory

Led by two goals from Naveen Jindal, Jindal Panther mounted a stunning comeback against Vimal Arion Achievers, with Matt Perry sealing the 14-goal title via an extra-time golden goal.

Jindal Panther Edge Bharat Select 16–14 in Thrilling Indian Masters League Encounter at Jindal Polo Estate

The match witnessed an electrifying start, with Jindal Panther taking an early 5–1 lead after the first chukker. However, Bharat Select fought back strongly, overturning the deficit to take a 7–6 lead.

सीजन के अंतिम टूर्नामेंट में पोलो एस्टेट और मेफेयर पोलो संयुक्त रूप से बने जिन्दल एस्टेट कप के विजेता

नोएडा स्थित जिन्दल पोलो एस्टेट में आयोजित पोलो सीजन के अंतिम टूर्नामेंट जिन्दल एस्टेट कप में पोलो एस्टेट और मेफेयर पोलो संयुक्त विजेता रहे। टूर्नामेंट के दौरान खेले गए दो रोमांचक मुकाबलों में इन दोनों टीमों ने जीत दर्ज की।

Polo Estate and Mayfair Polo Share Jindal Estate Cup Title in Season’s Final Tournament

Polo Estate and Mayfair Polo emerged joint winners of the Jindal Estate Cup, the final tournament of the polo season, following victories in two exciting encounters at the Jindal Polo Estate in Noida.

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img