सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

रायसेन में दुष्कर्म का आरोपी भोपाल से गिरफ्तार, गाड़ी पंचर होने के बाद भागने की फिराक में था, गोली लगने से घायल

रायसेन में छह साल की बच्ची से रेप के आरोपी को हाफ एनकाउंटर के बाद भोपाल से गिररफ्तार कर लिया गया है। भोपाल पुलिस ने मासूम से रेप के आरोपी सलमान को घटना के छह दिन बाद गिरफ्तार कर लिया।

भोपाल: बड़ी खबर मध्यप्रदेश के भोपाल से सामने आ रही है। यहां रायसेन में छह साल की बच्ची से रेप के आरोपी को हाफ एनकाउंटर के बाद गिररफ्तार कर लिया गया है। भोपाल पुलिस ने मासूम से रेप के आरोपी सलमान को घटना के छह दिन बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी सलमान को भोपाल के गांधीनगर से गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के बाद उसे रायसेन पुलिस को सौंप दिया गया। रायसेन पुलिस जब उसे लेकर निकली, तो रास्ते में पुलिस की गाड़ी पंचर हो गई। इसी का फायदा उठाकर आरोपी सलमान ने भागने की कोशिश की। पुलिस ने उसे पकड़ने की कोशिश में गोली चलाई, गोली सलमान के पैर में लगी, जिसके बाद उसे दोबारा गिरफ्तार कर लिया गया।

भोपाल से पकड़ा गया सलमान
दरअसल, 21 नवंबर को रायसेन के गौहरगंज में सलमान ने छह साल की मासूम बच्ची से रेप किया था। इस घटना के बाद से वह फरार था। भोपाल में पकड़े जाने के बाद सलमान ने पूछताछ में बताया कि वो जंगल के रास्ते पैदल भोपाल पहुंचा था। भोपाल के गांधीनगर थाने की पुलिस ने उसे पकड़ने के बाद गौहरगंज पुलिस के हवाले कर दिया। सलमान के पकड़े जाने की खबर मिलते ही हिंदू संगठन के कार्यकर्ता थाने पहुंच गए लेकिन, उससे पहले ही उसे गौहरगंज थाने की पुलिस को सौंपा जा चुका था। हालांकि रास्ते में जब उसने भागने की कोशिश की तो पुलिस ने उसके पैर में गोली मारकर उसे दोबारा गिरफ्तार कर लिया।

कमरा ढूंढते समय हुआ गिरफ्तार
बताया जा रहा है कि आरोपी सलमान भोपाल के गांधीनगर के वार्ड नंबर 11 में किराए का कमरा ढूंढ़ रहा था, लेकिन उसके पास कोई आईडी नहीं थी। लोगों को शक हुआ तो उससे पूछताछ की गई और जब लोगों को उसका चेहरा रायसेन से फरार आरोपी सलमान से मिलता-जुलता दिखा तो लोगों ने उसे गांधीनगर थाने की पुलिस को सौंप दिया। सलमान के पकड़े जाने की सूचना मिलते ही जय मां भवानी हिंदू संगठन के कार्यकर्ता भी थाने पहुंच गए, लेकिन उससे पहले ही उसे गौहरगंज पुलिस को सौंपा जा चुका था।

भागने की कोशिश में लगी गोली
वारदात के बाद से ही आरोपी सलमान की गिरफ्तारी को लेकर रायसेन में लोग प्रदर्शन कर रहे थे। वे आरोपी को फांसी की सजा देने या एनकाउंटर की मांग कर रहे थे। 21 नवंबर की शाम को 6 साल की बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी, उसी दौरान 23 साल का आरोपी सलमान उसे चॉकलेट दिलाने के बहाने जंगल की ओर ले गया और दुष्कर्म कर फरार हो गया। बच्ची रोती हुई जंगल में मिली, जिसके बाद उसे भोपाल के अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां सर्जरी के बाद उसकी हालत में अब सुधार हो रहा है। पुलिस ने आरोपी सलमान पर 30 हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा था।

संबंधित समाचार

CM भगवंत सिंह मान की कोशिशों का असर, हिंदुजा ग्रुप ने पंजाब में इन्वेस्ट करने में दिखाई दिलचस्पी, युवाओं को मिलेगा रोजगार

मुख्यमंत्री ने कहा कि निवेशकों के लिए पंजाब में निवेश करने का यह सही समय है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि राज्य...

राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने संसद में उठाया ‘खाने में मिलावट’ का मुद्दा, बोले- “हम सब धीमा जहर पी रहे हैं!”

नई दिल्ली: राज्यसभा सांसद और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा ने संसद में 'खाने में मिलावट' का मुद्दा उठाया। उन्होंने संसद में...

ऑस्ट्रेलिया में 13 साल के लड़के से हारा समुद्र का सैलाब, उफनती लहरों में 4 घंटे तैर कर बचाई मां और छोटे भाई-बहन की...

ऑस्ट्रेलिया में 13 साल के एक लड़के अपनी जान पर खेलकर मां समेत पूरे परिवार की खतरनाक समुद्री लहरों से जान बचाई। मां और...

ताज़ा समाचार

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img