सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

दीपेन्द्र हुड्डा की मौजूदगी में पंजाब विश्वविद्यालय छात्रसंघ अध्यक्ष अनुराग दलाल ने NSUI का दामन थामा

चंडीगढ़, 25 अगस्त। सांसद दीपेन्द्र हुड्डा की मौजूदगी में आज चंडीगढ़ में पंजाब विश्वविद्यालय छात्रसंघ के अध्यक्ष अनुराग दलाल ने अपनी पूरी टीम के साथ NSUI का दामन थामा। इस दौरान सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने पंजाब यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव हेतु NSUI हरियाणा के पदाधिकारियों की बैठक ली और उन्हें जिम्मेदारी सौंपी। इस अवसर पर अपने सम्बोधन में दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि पंजाब विश्वविद्यालय में करीब 40 प्रतिशत छात्र हरियाणा से हैं। पंजाब यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव में एनएसयूआई का परचम लहरायेंगे।

दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा परेशान हरियाणा का युवा है क्योंकि हरियाणा में कानून व्यवस्था चौपट है। बेरोजगारी, नशाखोरी, अपराध से हताश युवा काम की तलाश में डंकी के रास्ते विदेश जाने को मजबूर हैं। प्रदेश में अफसर मुख्यमंत्री को मुख्यमंत्री नहीं मान रहे क्योंकि, उनको पता है कि लगाम कहीं और है। उन्होंने आगे कहा कि हरियाणा की STF ने बताया कि राज्य में 80 से अधिक संगठित आपराधिक गिरोह सक्रिय हैं, जो कान्ट्रैक्ट किलिंग, ड्रग्स तस्करी, अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त, अपहरण, फिरौती, जबरन वसूली, जेलों से संगठित अपराध जैसी खतरनाक गतिविधियों को बेरोकटोक अंजाम दे रहे हैं। आज सबसे ज्यादा संगठित अपराध हरियाणा में हो रहा है।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से सांसद वरुण चौधरी, एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी, राजस्थान विश्वविद्यालय छात्रसंघ के अध्यक्ष निर्मल चौधरी, एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष अविनाश यादव, हरियाणा एनएसयूआई प्रभारी रणवीर सिंघानिया, चंडीगढ़ प्रभारी दिलीप चौधरी, एनएसयूआई सचिव मुनीश्वर, साहिल शर्मा, नितीश गौर, भिवानी जिलाध्यक्ष प्रदीप गुलिया, अंबाला जिलाध्यक्ष दुष्यंत, पंजाब विश्वविद्यालय अध्यक्ष अनुराग दलाल, परगट समेत विभिन्न जिलों से एनएसयूआई की टीम और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
**

संबंधित समाचार

दुनिया की सबसे लंबी स्लैग रोड बनाकर जिंदल स्टील ने रचा इतिहास, बना गिनीज रिकॉर्ड

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में जिंदल स्टील ने देश के वैज्ञानिकों के साथ मिलकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। कंपनी ने फैक्ट्रियों से निकलने...

अंगुल रथ यात्रा उत्सव में शामिल हुए नवीन जिन्दल; जिंदल फाउंडेशन ने पुरी में 12वें वार्षिक ‘अन्न सेवा’ कार्यक्रम की शुरुआत की

दस से अधिक वर्षों से, फाउंडेशन की यह रथ यात्रा सेवा सहानुभूति और साझा जिम्मेदारी का प्रतीक रही है। यह कार्यक्रम सुनिश्चित करता है कि जब पवित्र यात्रा के लिए पुरी में लाखों लोग एकत्रित हों, तो कोई भी श्रद्धालु भूखा न रहे।

नवीन जिन्दल समूह ने 18 गीगावाट की परमाणु परियोजनाओं के लिए 9 से अधिक राज्यों में संभावनाएं तलाशना शुरू किया

स्टील, खनन, बिजली, नवीकरणीय ऊर्जा और रियल एस्टेट क्षेत्रों में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के बाद नवीन जिन्दल समूह अब परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में कदम रख रहा है। इसके लिए 'जिन्दल रिन्यूएबल्स' की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी 'जिन्दल न्यूक्लियर पावर प्राइवेट लिमिटेड' का गठन किया गया है।

ताज़ा समाचार

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img