सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

पंजाब में ‘आप’ को राहत, विधायक अनमोल गगन मान इस्तीफा वापस लेने को राजी, जानिए क्या कहा?

अनमोल गगन मान से आम आदमी पार्टी की पंजाब इकाई के अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने मुलाकात की और पार्टी व क्षेत्र के लिए काम जारी रखने का आग्रह किया। इस मुलाकात के बाद अनमोल गगन मान अपना इस्तीफा वापस लेने के लिए राजी हो गईं।

चंडीगढ़: पंजाब में आम आदमी पार्टी के लिए आज सुकून की खबर ये रही कि विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा और राजनीति छोड़ने की घोषणा के एक दिन बाद, आप विधायक और पूर्व मंत्री अनमोल गगन मान अपना फैसला वापस लेने पर सहमत हो गईं।

अनमोल से किसने मुलाकात की?
अनमोल गगन मान से आम आदमी पार्टी की पंजाब इकाई के अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने मुलाकात की और पार्टी व क्षेत्र के लिए काम जारी रखने का आग्रह किया। इस मुलाकात के बाद अनमोल गगन मान अपना इस्तीफा वापस लेने के लिए राजी हो गईं।

अमन अरोड़ा ने क्या कहा?
अमन अरोड़ा ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि उन्होंने अनमोल से मुलाकात कर विधायक के रूप में उनके इस्तीफे को अस्वीकार करने के पार्टी के फैसले के बारे में बताया, जिसके बाद ‘आप’ विधायक इस्तीफा वापस लेने को राजी हो गयीं। उन्होंने कहा,

“(उनसे) पार्टी और निर्वाचन क्षेत्र की प्रगति के लिए मिलकर काम करते रहने के लिए कहा। अनमोल ‘आप’ और अरविंद केजरीवाल के परिवार का हिस्सा थीं, हैं और रहेंगी।”

अनमोल गगन ने एक्स पर क्या लिखा?
अरोड़ा ने पोस्ट में अनमोल के साथ एक तस्वीर साझा की। अरोड़ा पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री भी हैं। अनमोल ने बाद में ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “आज मैंने हमारे पार्टी अध्यक्ष (पंजाब) अमन अरोड़ा जी से मुलाकात की।” उन्होंने कहा, “आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल जी द्वारा इस्तीफा अस्वीकार करने के फैसले को स्वीकार कर लिया गया है।”

सीएम भगवंत मान क्या बोले?
इस बीच, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि कभी-कभी व्यक्ति भावुक होकर फैसला ले लेता है और उन्होंने यह भी कहा कि अनमोल गगन मान कैबिनेट का हिस्सा रह चुकी हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं को राजनीति में आना चाहिए और योगदान देना चाहिए। ‘आप’ नेता अनमोल ने शनिवार को कहा था कि उन्होंने राज्य विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है और राजनीति छोड़ने का फैसला किया है।

संबंधित समाचार

अंगुल रथ यात्रा उत्सव में शामिल हुए नवीन जिन्दल; जिंदल फाउंडेशन ने पुरी में 12वें वार्षिक ‘अन्न सेवा’ कार्यक्रम की शुरुआत की

दस से अधिक वर्षों से, फाउंडेशन की यह रथ यात्रा सेवा सहानुभूति और साझा जिम्मेदारी का प्रतीक रही है। यह कार्यक्रम सुनिश्चित करता है कि जब पवित्र यात्रा के लिए पुरी में लाखों लोग एकत्रित हों, तो कोई भी श्रद्धालु भूखा न रहे।

नवीन जिन्दल समूह ने 18 गीगावाट की परमाणु परियोजनाओं के लिए 9 से अधिक राज्यों में संभावनाएं तलाशना शुरू किया

स्टील, खनन, बिजली, नवीकरणीय ऊर्जा और रियल एस्टेट क्षेत्रों में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के बाद नवीन जिन्दल समूह अब परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में कदम रख रहा है। इसके लिए 'जिन्दल रिन्यूएबल्स' की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी 'जिन्दल न्यूक्लियर पावर प्राइवेट लिमिटेड' का गठन किया गया है।

इटानगर में लोगों की बात सुनकर बोले केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह– हर पीड़ित परिवार तक मदद पहुंचाकर ही चैन लेंगे

पूर्वोत्तर के दौरे में केंद्रीय मंत्री श्री किरन रिजिजू और मुख्यमंत्री भी साथ, अरुणाचल में अधिकारियों की बैठक भी लेंगे शिवराज सिंह चौहान*इटानगर/गुवाहाटी/नई दिल्ली,...

ताज़ा समाचार

अंगुल रथ यात्रा उत्सव में शामिल हुए नवीन जिन्दल; जिंदल फाउंडेशन ने पुरी में 12वें वार्षिक ‘अन्न सेवा’ कार्यक्रम की शुरुआत की

दस से अधिक वर्षों से, फाउंडेशन की यह रथ यात्रा सेवा सहानुभूति और साझा जिम्मेदारी का प्रतीक रही है। यह कार्यक्रम सुनिश्चित करता है कि जब पवित्र यात्रा के लिए पुरी में लाखों लोग एकत्रित हों, तो कोई भी श्रद्धालु भूखा न रहे।

नवीन जिन्दल समूह ने 18 गीगावाट की परमाणु परियोजनाओं के लिए 9 से अधिक राज्यों में संभावनाएं तलाशना शुरू किया

स्टील, खनन, बिजली, नवीकरणीय ऊर्जा और रियल एस्टेट क्षेत्रों में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के बाद नवीन जिन्दल समूह अब परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में कदम रख रहा है। इसके लिए 'जिन्दल रिन्यूएबल्स' की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी 'जिन्दल न्यूक्लियर पावर प्राइवेट लिमिटेड' का गठन किया गया है।

Jyotiraditya M. Scindia Reviews Flood Situation Across Northeast, Assures Full Central Support

*Ministry of Development of North Eastern Region Closely...

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img