सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

पीठासीन अधिकारियों के सम्मेलन पटना में लिए संकल्प पर कार्य की योजना बनाई

हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने प्राइड लोक सभा के वरिष्ठ अधिकारियों से की चर्चा
चंडीगढ़, 18 अप्रैल
हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारियों के पटना सम्मेलन में लिए संकल्प तथा ‘एक राष्ट्र-एक विधान’ विजन का क्रियान्वयन करने के लिए वीरवार और शुक्रवार को लोक सभा के वरिष्ठ अधिकारियों से बात की। विधान प्रारूपण में 36वें अंतर्राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के शिष्टमंडल के साथ पहुंचे कोर्स डायरेक्टर डॉ. के.एन. चतुर्वेदी और प्राइड के उप-सचिव सुनील मिनोचा आदि से हुई बातचीत में विधान सभा के अनेक आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा हुई।
विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि हरियाणा विधान सभा सचिवालय संवैधानिक मूल्यों के जन-जन तक प्रचार प्रसार की योजना बना रहा है। हरियाणा विधान सभा में हाल ही में हुई युवा संसदों पर भी चर्चा की गई। विस अध्यक्ष ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से युवाओं व जनता को प्रोत्साहन मिलता है। इस कड़ी में भविष्य में इस प्रकार के कार्यक्रम प्रदेश में जारी रखने की योजना पर विचार किया गया।
उन्होंने कहा कि महिलाओं व युवाओं की सहभागिता बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास होंगे। पंचायती राज संस्थाओं और नगर निकायों के प्रतिनिधियों के भी कार्यक्रम होंगे। इसके लिए बड़े स्तर पर योजना बनाई जा रही है।

हरियाणवीं लोकधुनों पर थिरके विदेशी मेहमान
विधान प्रारूपण में 36वें अंतर्राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत चंडीगढ़ पहुंचा 13 देशों के 27 सदस्यीय तथा लोक सभा अधिकारियों के शिष्टमंडल में शामिल प्रतिनिधि हरियाणवी लोकधुनों पर जमकर थिरके। चंडीगढ़ स्थित हरियाणा निवास में आयोजित कार्यक्रम में हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण भी मौजूद रहे। उन्होंने विदेशी मेहमानों की हौंसलाअफजाई की। विस अध्यक्ष ने उनके साथ भोजन किया और संसदीय प्रणाली पर अनुभव साझा किए। कार्यक्रम के दौरान कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग के कलाकारों ने विभिन्न वाद्य यंत्रों पर हरियाणवी और राजस्थानी लोक धुनों का जादू बिखेरा, जिस पर विदेशी शिष्टमंडल के सदस्य झूम उठे। टीम का नेतृत्व प्रमुख शहनाई वादक लोकेश आनंद ने किया। संगीतकारों ने वाद्य यंत्रों से ऐसा समां बांधा कि विदेशी प्रतिनिधिमंडल में शामिल युवक-युवतियां थिरकते नजर आए।

संबंधित समाचार

हमले में मारा गया पूर्व तानाशाह कर्नल गद्दाफी का बेटा सैफ-अल-इस्लाम, जानें कैसे हुई लीबिया के संभावित उत्तराधिकारी की हत्या

लीबिया के पूर्व तानाशाह रहे कर्नल मुअम्मर गद्दाफी का प्रमुख बेटा और उनका उत्तराधिकारी रहा सैफ-अल-इस्लाम एक हमले में मार दिया गया है।त्रिपोलीः लीबिया...

देश के इन हिस्सों में कोल्ड डे का अलर्ट, पंजाब में 3.6°C तक पहुंचा तापमान; अगले 24 घंटे में यहां पर होगी बारिश

दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में सुबह घना कोहरा देखा गया। मौसम विभाग ने कई राज्यों में कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया...

सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं ममता बनर्जी, SIR पर आज होनी है सुनवाई

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बुधवार को राज्य में मतदाता सूचियों के चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण के खिलाफ अपनी याचिका की सुनवाई...

ताज़ा समाचार

सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं ममता बनर्जी, SIR पर आज होनी है सुनवाई

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बुधवार को राज्य...

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img