सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा, अमन अरोड़ा और बरिंदर गोयल की मौजूदगी में प्रो. जसवीर कौर शेरगिल ने मार्केट कमेटी दिडबा की चेयरपर्सन का कार्यभार संभाला

चंडीगढ़/दिरबा/संगरूर, 13 अप्रैल

पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री स हरपाल सिंह चीमा, श्री अमन अरोड़ा और श्री बरिंदर कुमार गोयल की उपस्थिति में आज प्रो. जसवीर कौर शेरगिल ने मार्केट कमेटी दिरबा की चेयरपर्सन के रूप में अपना कार्यभार संभाला।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने नव-नियुक्त चेयरपर्सन को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि प्रो. जसवीर कौर शेरगिल आम आदमी पार्टी की मेहनती कार्यकर्ता रही हैं और उनकी साफ-सुथरी कार्यशैली व मिलनसार व्यक्तित्व को देखते हुए ही मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान द्वारा उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह जिम्मेदारी किसानों, आढ़तियों, मजदूरों, ट्रांसपोर्टरों सहित अन्य वर्गों के हितों से सीधा जुड़ा हुआ है। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रो. शेरगिल के नेतृत्व में मार्केट कमेटी का प्रबंधन पहले से अधिक मजबूत होगा।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री और आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने प्रो. शेरगिल को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी में कार्यकर्ताओं की मेहनत का मूल्य होता है। उन्होंने कहा कि चेयरपर्सन के रूप में मिली यह जिम्मेदारी और अधिक ईमानदारी और जनसेवा के लिए तत्परता की मांग करती है, और उन्हें पूर्ण विश्वास है कि प्रो. जसवीर कौर शेरगिल अपनी इस नई ड्यूटी को जिम्मेदारी से निभाने में सफल रहेंगी। उन्होंने कहा कि पंजाब एक कृषि प्रधान राज्य है और मार्केट कमेटी में लगभग हर वर्ग का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष हित जुड़ा होता है। इन दिनों गेहूं की खरीद का सीज़न चल रहा है, ऐसे में इस कार्य को गंभीरता से निभाते हुए चेयरपर्सन मिसाल कायम करेंगी।

इसी दौरान कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने भी चेयरपर्सन प्रो. शेरगिल को बधाई देते हुए कहा कि वह पिछले एक दशक से अधिक समय से अपनी काबिलियत, समझदारी और वफादारी के लिए इलाके में जानी जाती हैं और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को ज़मीनी स्तर पर लागू करवाने में महत्त्वपूर्ण योगदान देंगी।

इस अवसर पर चेयरपर्सन प्रो. जसवीर कौर शेरगिल ने सभी गणमान्य व्यक्तियों का धन्यवाद करते हुए विश्वास दिलाया कि वह इस जिम्मेदारी को समर्पित भाव से निभाएंगी और सरकार व पार्टी की छवि को और मजबूत करेंगी।

संबंधित समाचार

अंगुल रथ यात्रा उत्सव में शामिल हुए नवीन जिन्दल; जिंदल फाउंडेशन ने पुरी में 12वें वार्षिक ‘अन्न सेवा’ कार्यक्रम की शुरुआत की

दस से अधिक वर्षों से, फाउंडेशन की यह रथ यात्रा सेवा सहानुभूति और साझा जिम्मेदारी का प्रतीक रही है। यह कार्यक्रम सुनिश्चित करता है कि जब पवित्र यात्रा के लिए पुरी में लाखों लोग एकत्रित हों, तो कोई भी श्रद्धालु भूखा न रहे।

नवीन जिन्दल समूह ने 18 गीगावाट की परमाणु परियोजनाओं के लिए 9 से अधिक राज्यों में संभावनाएं तलाशना शुरू किया

स्टील, खनन, बिजली, नवीकरणीय ऊर्जा और रियल एस्टेट क्षेत्रों में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के बाद नवीन जिन्दल समूह अब परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में कदम रख रहा है। इसके लिए 'जिन्दल रिन्यूएबल्स' की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी 'जिन्दल न्यूक्लियर पावर प्राइवेट लिमिटेड' का गठन किया गया है।

इटानगर में लोगों की बात सुनकर बोले केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह– हर पीड़ित परिवार तक मदद पहुंचाकर ही चैन लेंगे

पूर्वोत्तर के दौरे में केंद्रीय मंत्री श्री किरन रिजिजू और मुख्यमंत्री भी साथ, अरुणाचल में अधिकारियों की बैठक भी लेंगे शिवराज सिंह चौहान*इटानगर/गुवाहाटी/नई दिल्ली,...

ताज़ा समाचार

अंगुल रथ यात्रा उत्सव में शामिल हुए नवीन जिन्दल; जिंदल फाउंडेशन ने पुरी में 12वें वार्षिक ‘अन्न सेवा’ कार्यक्रम की शुरुआत की

दस से अधिक वर्षों से, फाउंडेशन की यह रथ यात्रा सेवा सहानुभूति और साझा जिम्मेदारी का प्रतीक रही है। यह कार्यक्रम सुनिश्चित करता है कि जब पवित्र यात्रा के लिए पुरी में लाखों लोग एकत्रित हों, तो कोई भी श्रद्धालु भूखा न रहे।

नवीन जिन्दल समूह ने 18 गीगावाट की परमाणु परियोजनाओं के लिए 9 से अधिक राज्यों में संभावनाएं तलाशना शुरू किया

स्टील, खनन, बिजली, नवीकरणीय ऊर्जा और रियल एस्टेट क्षेत्रों में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के बाद नवीन जिन्दल समूह अब परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में कदम रख रहा है। इसके लिए 'जिन्दल रिन्यूएबल्स' की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी 'जिन्दल न्यूक्लियर पावर प्राइवेट लिमिटेड' का गठन किया गया है।

Jyotiraditya M. Scindia Reviews Flood Situation Across Northeast, Assures Full Central Support

*Ministry of Development of North Eastern Region Closely...

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img