सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

लूथरा ब्रदर्स को लेकर गोवा पहुंची पुलिस, थोड़ी देर में कोर्ट में पेशी; कल थाईलैंड से दिल्ली लाया गया था

गोवा के चर्चित अग्निकांड के आरोपी लूथरा ब्रदर्स को आज दिल्ली से गोवा लाया गया हैं। 6 दिसंबर की रात गोवा के नाइट क्लब में हुए अग्निकांड में 25 लोगों की मौत हो गई थी। उस नाइट क्लब के मालिक सौरभ लूथरा और गौरव लूथरा हादसे के तुरंत बाद दिल्ली से थाईलैंड भाग गए थे।
गोवा नाइट क्लब में हुए हादसे के बाद से फरार चल रहे लूथरा ब्रदर्स को मंगलवार को थाईलैंड से वापस भारत लाया गया। कल ही दोनों को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया जहां से कोर्ट ने लूथरा ब्रदर्स को 2 दिन की ट्रांजिट रिमांड पर भेज दिया। आज गोवा पुलिस दोनों भाइयों को फ्लाइट से गोवा लेकर आई है। थोड़ी देर में गोवा की स्थानीय अदालत में दोनों को पेश किया जाएगा। जांच एजेंसियों का मानना है कि अब तक मिले दस्तावेजों और बयानों ने मामले में कई महत्वपूर्ण तथ्य उजागर किए हैं।

बता दें कि 6 दिसंबर की रात गोवा के बर्च नाइट क्लब में भीषण आग लग गई थी जिसमें 25 लोगों की जान चली गई थी। इस हादसे के बाद से ही दोनों भाई थाईलैंड भाग गए थे लेकिन उन्हें थाईलैंड में ही गिरफ्तार कर लिया गया। उनका पासपोर्ट रद्द कर दिया गया जिसके बाद दोनों को कल भारत लाया गया।

गोवा जाने से पहले की तस्वीर आई सामने-
गोवा जाने से पहले एयरपोर्ट पर सिर झुकाकर बैठे लूथरा ब्रदर्स की तस्वीर सामने आई है। उनके साथ गोवा पुलिस अधिकारी मौजूद हैं। लूथरा ब्रदर्स ने फोटो खिंचवाने से बचने के लिए अपना सिर झुका लिया।

परिजनों को देख खुद को संभाल नहीं पाए लूथरा ब्रदर्स
इससे पहले पटियाला हाउस कोर्ट में सुनवाई के बाद जब गौरव लूथरा और सौरभ लूथरा की अपने परिजनों से मुलाकात हुई तो दोनों भाई फूट-फूटकर रोने लगे। परिजनों को देखकर वे खुद को संभाल नहीं पाए।
नाइट क्लब में आग लगने से 25 लोगों की गई जान
उत्तरी गोवा के आरपोरा गांव में स्थित नाइट क्लब ‘बर्च बाय रोमियो लेन’ के सह-मालिक सौरभ और गौरव लूथरा ब्रदर्स के खिलाफ कानूनी कार्रवाई 6 दिसंबर, 2025 की रात को लगी भीषण आग से संबंधित है। नाइट क्लब में लकड़ी की छत पर आग लग गई थी। धीरे-धीरे ये आग पूरे नाइट क्लब में फैल गई थी। इस भयंकर आग में पर्यटकों और कर्मचारियों सहित 25 लोगों की जान चली गई थी। नाइट क्लब में आग लगने की जानकारी मिलते ही लूथरा ब्रदर्स ने तड़के ही दिल्ली से थाइलैंड की फ्लाइट पकड़ ली थी और वहां छिपने के लिए भाग गए थे।

भारतीय एजेंसियों ने कसा शिकंजा
भारतीय एजेंसियों ने जबरदस्त तेजी दिखाते हुए दोनों पर शिकंजा कसा और 11 दिसंबर को ही दोनों को रॉयल थाई पुलिस ने पकड़ लिया। भारत और थाईलैंड के बीच शानदार तालमेल की वजह से गोवा के गुनहगारों को भारत लाया जा सका। कल दोपहर 2 बजे दोनों को दिल्ली लाया गया जहां इंदिरा गांधी हवाई अड्डे पर पहले से ही गोवा पुलिस इंतजार कर रही थी। जैसे ही दोनों भाई दिल्ली पहुंचे गोवा पुलिस ने उन्हें अपनी कस्टडी में ले लिया फिर मेडीकल हुआ, कोर्ट में पेशी हुई और उसके बाद दो दिन की ट्रांज़िट रिमांड। अब गोवा में सख्त पूछताछ की बारी है।

संबंधित समाचार

विराट कोहली के पास स्पेशल क्लब में शामिल होने का मौका, सिर्फ दो खिलाड़ी कर पाए हैं गजब कारनामा

Virat Kohli Sixes Record: IPL 2026 के सीजन में विराट कोहली के पास एक खास रिकॉर्ड लिस्ट में खुद का नाम दर्ज करवाने का...

पंचकूला नगर निगम के 160 करोड़ का गबन, कोटक महिंद्रा बैंक के अधिकारियों पर लगे गंभीर आरोप; जानिए फर्जी FD का पूरा मामला

पंचकूला नगर निगम के 160 करोड़ रुपये के गबन का मामला उजागर हुआ है, जिसका आरोप कोटक महिंद्रा बैंक के अधिकारियों पर लगा...

पंजाबः विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा रेप केस में ग्वालियर से गिरफ्तार, भगोड़ा किया गया था घोषित

रेप केस में पिछले सात महीने से फरार विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा को पंजाब पुलिस ने मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया है। ग्वालियर से...

ताज़ा समाचार

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img