सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

प्रधानमंत्री मोदी ने सीएम ममता बनर्जी को दी जन्मदिन की बधाई, जानें क्या बोले

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 71 साल की हो गई हैं। वह 5 जनवरी को अपना जन्मदिन मना रही हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने भी सीएम ममता बनर्जी को जन्मदिन की बधाई दी है।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सोमवार 5 जनवरी को अपना 71वां जन्मदिन मना रही हैं। विभिन्न पार्टियों के नेता और लोग उन्हें इसे लेकर बधाई दे रहे हैं। इस अवसर पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सोमवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को जन्मदिन पर बधाई दी है। आइए जानते हैं कि पीएम मोदी ने अपने बधाई संदेश में ममता बनर्जी से क्या कहा है।

क्या बोले पीएम मोदी?प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को जन्मदिन पर बधाई देते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की। पीएम मोदी ने X पर लिखा- “पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता दीदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना करता हूं।”

ममता बनर्जी के बारे में जानिए
आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल की वर्तमान मुख्यमंत्री और राजनीतिक पार्टी तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी का जन्म 5 जनवरी 1955 को हुआ था। ममता बनर्जी तीन बार पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री बन चुकी हैं। इसके साथ ही ममता बनर्जी 7 बार की लोकसभा सांसद भी रह चुकी हैं और केंद्रीय मंत्रिमंडल में मंत्री के पर भी सेवा दे चुकी हैं। ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल की पहली महिला मुख्यमंत्री हैंडॉ. मुरली मनोहर जोशी को मिली बधाई
पीएम मोदी ने भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. मुरली मनोहर जोशी को भी जन्मदिन की बधाई दी है। पीएम मोदी ने लिखा- “आदरणीय राजनेता, प्रख्यात बुद्धिजीवी और पक्के राष्ट्रवादी डॉ. मुरली मनोहर जोशी जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। सेवा के प्रति उनका आजीवन समर्पण, खासकर शिक्षा, संस्कृति और भारत की सभ्यतागत मूल्यों को लोकप्रिय बनाने में, ने सार्वजनिक जीवन को बहुत समृद्ध किया है। ईश्वर उन्हें लंबी और स्वस्थ ज़िंदगी दे।”

संबंधित समाचार

विराट कोहली के पास स्पेशल क्लब में शामिल होने का मौका, सिर्फ दो खिलाड़ी कर पाए हैं गजब कारनामा

Virat Kohli Sixes Record: IPL 2026 के सीजन में विराट कोहली के पास एक खास रिकॉर्ड लिस्ट में खुद का नाम दर्ज करवाने का...

पंचकूला नगर निगम के 160 करोड़ का गबन, कोटक महिंद्रा बैंक के अधिकारियों पर लगे गंभीर आरोप; जानिए फर्जी FD का पूरा मामला

पंचकूला नगर निगम के 160 करोड़ रुपये के गबन का मामला उजागर हुआ है, जिसका आरोप कोटक महिंद्रा बैंक के अधिकारियों पर लगा...

पंजाबः विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा रेप केस में ग्वालियर से गिरफ्तार, भगोड़ा किया गया था घोषित

रेप केस में पिछले सात महीने से फरार विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा को पंजाब पुलिस ने मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया है। ग्वालियर से...

ताज़ा समाचार

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img