सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए CMO, अलमारी से मोटी रकम बरामद; 15 लाख की रखी थी डिमांड

पलवल। हरियाणा के पलवल में जिला नागरिक अस्पताल के सिविल सर्जन (CMO) जय भगवान जाटान को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया। सिविल सर्जन अभी हाल ही में शुरू हुए निजी अस्पताल को बंद करने की धमकी दे रहे थे।

बताया गया कि सिविल सर्जन द्वारा 15 लाख की रिश्वत मांगी जा रही थी। पीड़ित ने सिविल सर्जन को तीन लाख रुपये दे दिए थे। वहीं, बकाया रकम की मांग की जा रही थी।

गुरुग्राम विजिलेंस की टीम ने बृहस्पतिवार रात करीब 11 बजे जिला नागरिक अस्पताल परिसर में छापेमारी कर जिला सिविल सर्जन को एक लाख की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही सिविल सर्जन की अलमारी से बरामद तीन लाख की नकदी बरामद हुई।

शिकायतकर्ता ने  को बताया था कि वह मनोहर, धीरज और सुभाष के साथ मिलकर पिछले तीन महीनों से पलवल में सनराइज ट्रामा अस्पताल चला रहा है। सीएमओ डा. जय भगवान उनके अस्पताल में कथित कमियां बताकर इसे बंद करने की धमकी दे रहे थे। इसके एवज में उन्होंने 15 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी, ताकि वह अपने वरिष्ठ अधिकारियों को भी हिस्सा दे सकें।

शिकायतकर्ता ने बताया कि करीब 20 दिन पहले उन्होंने जय भगवान को छह लाख रुपये और दो जुलाई को एक लाख रुपये नकद दिए थे। इसके बावजूद, सीएमओ बकाया आठ लाख रुपये की मांग कर रहे थे, जिसमें से शिकायतकर्ता केवल एक लाख रुपये का इंतजाम कर पाए।

इस शिकायत के आधार पर  टीम ने बृहस्पतिवार की रात को जाल बिछाकर सीएमओ जय भगवान को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद, उनके सरकारी निवास की तलाशी में अलमारी से तीन लाख रुपये नकद भी बरामद किए गए।

सीएमओ के विरुद्ध थाना राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार , फरीदाबाद में धारा 7 पीसी एक्ट और 308(2) भारतीय न्याय संहिता, 2023 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

संबंधित समाचार

दुनिया की सबसे लंबी स्लैग रोड बनाकर जिंदल स्टील ने रचा इतिहास, बना गिनीज रिकॉर्ड

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में जिंदल स्टील ने देश के वैज्ञानिकों के साथ मिलकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। कंपनी ने फैक्ट्रियों से निकलने...

अंगुल रथ यात्रा उत्सव में शामिल हुए नवीन जिन्दल; जिंदल फाउंडेशन ने पुरी में 12वें वार्षिक ‘अन्न सेवा’ कार्यक्रम की शुरुआत की

दस से अधिक वर्षों से, फाउंडेशन की यह रथ यात्रा सेवा सहानुभूति और साझा जिम्मेदारी का प्रतीक रही है। यह कार्यक्रम सुनिश्चित करता है कि जब पवित्र यात्रा के लिए पुरी में लाखों लोग एकत्रित हों, तो कोई भी श्रद्धालु भूखा न रहे।

नवीन जिन्दल समूह ने 18 गीगावाट की परमाणु परियोजनाओं के लिए 9 से अधिक राज्यों में संभावनाएं तलाशना शुरू किया

स्टील, खनन, बिजली, नवीकरणीय ऊर्जा और रियल एस्टेट क्षेत्रों में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के बाद नवीन जिन्दल समूह अब परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में कदम रख रहा है। इसके लिए 'जिन्दल रिन्यूएबल्स' की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी 'जिन्दल न्यूक्लियर पावर प्राइवेट लिमिटेड' का गठन किया गया है।

ताज़ा समाचार

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img