सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

पाकिस्तान को मिला जी हुजूरी का इनाम! तुर्किये में बना जहाज PNS Khaibar नौसेना में हुआ शामिल

पाकिस्तान तुर्किये की मदद से अपनी नौसेना की ताकत तो बढ़ाने की कोशिशों में जुटा है। पाकिस्तानी नौसेना को तुर्किये में बना दूसरा MILGEM क्लास का जहाज मिल गया है। MILGEM क्लास के 2 जहाज अब पाकिस्तान में बनेंगेइस्लामाबाद: पाकिस्तान दाने-दाने को मोहताज है लेकिन सैन्य सनक ऐसी है जो जाती ही नहीं। ये बात तो साफ हो चुकी है भरत की ओर से लॉन्च किए गए ऑपरेशन सिंदूर के दौरान तुर्किये ने हर तरह से पाकिस्तान की मदद की थी। अब एक बार फिर पाकिस्तान को तुर्किये की जी हुजूरी का इनाम मिला है। चलिए आपको बताते हैं कि हुआ क्या है।

पाकिस्तानी नौसेना को मिला तुर्किये में बना जहाज
पाकिस्तानी नौसेना को तुर्किये में बनाया गया दूसरा MILGEM क्लास का जहाज मिल गया है। यह जहाज दोनों देशों के बीच टेक्नोलॉजी ट्रांसफर एग्रीमेंट के तहत बनाया गया है। PNS खैबर की कमीशनिंग सेरेमनी इस्तांबुल नेवल शिपयार्ड में हुई। पाकिस्तानी सेना के मीडिया विंग ने एक बयान में बताया कि इस सेरेमनी में तुर्किये के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन और पाकिस्तान के नेवल चीफ एडमिरल नवीद अशरफ शामिल हुए।

क्या बोले तुर्किये के राष्ट्रपति?
इस्तांबुल नौसेना शिपयार्ड कमांड में आयोजित जहाज के कमीशनिंग समारोह में PNS Khaibar आधिकारिक तौर पर पाकिस्तान को सौंप दिया गया। समारोह को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति एर्दोगन ने पाकिस्तान के साथ भाईचारे का जिक्र किया। उन्होंने कहा, “हमारे साझा इतिहास गहरी जड़ें जमा चुका है और सदियों से परखी गई तुर्किये-पाकिस्तान दोस्ती, अल्लाह की इच्छा से, समय के अंत तक कायम रहेगी, फलेगी-फूलेगी और और भी मजबूत होगी।”
पाकिस्तान में बनेंगे 2 जहाज
MILGEM क्लास का जहाज पाकिस्तान नेवी का सबसे उन्नत सतही प्लेटफॉर्म हैं। ये जहाज आधुनिक हथियारों और एडवांस्ड सेंसर के साथ इंटीग्रेटेड लेटेस्ट कमांड एंड कंट्रोल सिस्टम से लैस हैं। ये जहाज एंटी-सबमरीन वॉरफेयर, एयर डिफेंस और सर्फेस वॉरफेयर में सक्षम हैं। पाकिस्तान के लिए चार MILGEM क्लास जहाजों के निर्माण का कॉन्ट्रैक्ट 2018 में साइन किया गया था। डील के मुताबिक, 2 जहाज तुर्किये में और बाकी 2 पाकिस्तान में बनाए जाने थे। PNS खैबर की कमीशनिंग से तुर्किये में 2 जहाजों का निर्माण पूरा हो गया है।

राष्ट्रपति जरदारी और पीएम शरीफ ने जताई खुशी
तुर्किये से जहज मिलने पर पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ फूले नहीं समा रहे हैं। जरदारी और शरीफ ने PNS Khaibar की कमीशनिंग पर पाकिस्तान नौसेना को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह जहाज पाकिस्तान की समुद्री सीमाओं की सुरक्षा को मजबूत करेगा और देश की अर्थव्यवस्था, व्यापार समेत समुद्री मार्गों की रक्षा में अहम भूमिका निभाएगा।

संबंधित समाचार

मलेरिया के बुखार में तपते हुए दीपिका पादुकोण ने शूट की अक्षय कुमार की फिल्म, सालों बाद लारा दत्ता ने किया खुलासा

लारा दत्ता का हाल के दिनों में दीपिका पादुकोण को लेकर खुलासा किया। उन्होंने बताया कि मलेरिया होने पर भी दीपिका पादुकोण ने काम...

मिडिल ईस्ट में फिर से हमला हुआ तो…ट्रंप से बातचीत के बीच पुतिन ने कर दी ऐसी बात, खुश हो जाएगा ईरान

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति पुतिन के बीच लंबी बातचीत हुई। इस बातचीत में कई खास मुद्दों पर चर्चा हुई, पुतिन ने...

आवारा कुत्ते के हमले के बाद ‘रेबीज’ से लड़की की मौत, इलाज में हुई लापरवाही, चार सरकारी डॉक्टरों के खिलाफ FIR दर्ज

कुत्ते के काटने से सात साल की लड़की की मौत का मामला कोर्ट पहुंचा। जहां कोर्ट ने आरोपी डॉक्टरों के खिलाफ एक्शन लेने का...

ताज़ा समाचार

मिडिल ईस्ट में फिर से हमला हुआ तो…ट्रंप से बातचीत के बीच पुतिन ने कर दी ऐसी बात, खुश हो जाएगा ईरान

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति पुतिन के...

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img