सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

PAK में तबाही मचाने वाला ‘ब्रह्मोस’ होगा पहले से भी ज्यादा घातक, भारत दौरे पर बड़ी डिफेंस डील करने वाले हैं पुतिन?

आज पूरी दुनिया की नजर दो लोगों पर हैं और ये दो लोग हैं- भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन। खबर है कि भारत और रूस के बीच ब्रह्मोस के एडवांस वर्जन पर बात हो सकती है।

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के भारत दौरे से जुड़ी एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। भारत और रूस के बीच ब्रह्मोस के नए और खतरनाक वर्जन पर समझौता हो सकता है। भारत और रूस मिलकर ब्रह्मोस के हल्के और ज्यादा रेंज वाले नए वर्जन बनाने की बात करेंगे। बता दें कि ब्रह्मोस का नया वर्ज़न पहले से भी ज्यादा खतरनाक होगा।

4 हजार किमी प्रति घंटे से ज्यादा रफ्तार
मौजूदा ब्रह्मोस मिसाइल ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान में भयंकर तबाही मचाई थी और अब उसका नया वर्ज़न पाकिस्तान को मलबे में बदल देगा। ब्रह्मोस का नेक्स्ट जेनरेशन वर्ज़न हर फाइटर जेट पर फिट हो सकेगा। नए वर्जन वाली ब्रह्मोस 1000-1500 किमी तक मार कर सकेगी। इसकी रफ्तार भी 4 हजार किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा होगी। ब्रह्मोस का नया वर्जन आकार में छोटा होगा जिसकी वजह से एक साथ 6-7 मिसाइल फाइटर जेट में फिट हो सकेंगी।

ब्रह्मोस का एडवांस वर्जन पहले से भी ज्यादा घातक-
ब्रह्मोस-NG (नेक्स्ट जेनरेशन)
बहुत हल्का (आधा वजन)
पहले से छोटा साइज
रफ्तार 4322 km/hr
800 Km रेंज से 400 किमी ज्यादा
एक जेट पर 6-7 मिसाइलें लेगेंगी

पल-पल का अपडेट ले रहे ट्रंप!
आपको बता दें कि आज पूरी दुनिया की नजर दो लोगों पर हैं और ये दो लोग हैं- भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन। ट्रंप पल-पल का अपडेट ले रहे हैं और शहबाज़ शरीफ बेचैन हो रहे हैं क्योंकि यूक्रेन के साथ युद्ध और नाटो के साथ टेंशन के बीच रूस के राष्ट्रपति पुतिन पहली बार भारत आ रहे हैं। पुतिन दो दिन यहां रहेंगे।

कौन-कौन से नए हथियार खरीदने पर होगा करार?
व्लादिमीर पुतिन आज शाम करीब 6 बजे तक दिल्ली पहुंच जाएंगे। प्रधानमंत्री मोदी आज पुतिन के लिए प्राइवेट डिनर होस्ट करेंगे। वहीं कल दोनों देशों के नेताओं के बीच बाइलेट्रल टॉक होगी। पुतिन का भारत दौरा डिफेंस सेक्टर के लिए बेहद अहम माना जा रहा है। इस दौरान दोनों देशों के बीच कई बड़ा रक्षा सौदा होने की उम्मीद की जा रही है। दोनों देशों के बीच Su-57 फाइटर जेट की बात भी हो सकती है। SU-57 फिफ्थ जेनरेशन का स्टील्थ फाइटर प्लेन है। भारत के पास अभी फिफ्थ जेन का कोई प्लेन नहीं है। रूस ने इसे मॉडर्न एरियल वार फेयर के लिए बनाया है। जब तक दुश्मन का रडार पकड़ेगा, तब तक ये दुश्मन को हिट कर चुका होगा। रूस ने भारत को SU-57 के टेक्नोलॉजी ट्रांसफर का ऑफर दिया है। अगर भारत रूस का ऑफर मान लेता है तो भारत में ही इसका निर्माण भी होगा।

इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति पुतिन के बीच एस-400 समेत कई बड़ी डिफेंस डील हो सकती है। डिफेंस समझौते के अलावा दोनों नेताओं के बीच टेक्नोलॉजी, एटॉमिक एनर्जी और maritime ट्रेड यानी समुद्री व्यापार सेक्टर पर भी डील होने की उम्मीद है।

संबंधित समाचार

सीजन के अंतिम टूर्नामेंट में पोलो एस्टेट और मेफेयर पोलो संयुक्त रूप से बने जिन्दल एस्टेट कप के विजेता

नोएडा स्थित जिन्दल पोलो एस्टेट में आयोजित पोलो सीजन के अंतिम टूर्नामेंट जिन्दल एस्टेट कप में पोलो एस्टेट और मेफेयर पोलो संयुक्त विजेता रहे। टूर्नामेंट के दौरान खेले गए दो रोमांचक मुकाबलों में इन दोनों टीमों ने जीत दर्ज की।

Polo Estate and Mayfair Polo Share Jindal Estate Cup Title in Season’s Final Tournament

Polo Estate and Mayfair Polo emerged joint winners of the Jindal Estate Cup, the final tournament of the polo season, following victories in two exciting encounters at the Jindal Polo Estate in Noida.

अरावली को 10–5.5 से हराकर जिन्दल पैंथर ने जीता जिन्दल पैंथर शील्ड 2026 का खिताब

सिमरन शेरगिल और सिद्धांत शर्मा ने चार-चार गोल किए, गौरव सहगल बने टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी नवीन जिन्दल ने 2036 ओलंपिक में पोलो की वापसी की उम्मीद जताई, खेल प्रेमियों को नोएडा के जिन्दल पोलो एस्टेट में मैच देखने का दिया न्योता

ताज़ा समाचार

JINDAL PANTHER CLINCHES CHAMPIONSHIP TITLE WITH COMMANDING 10–5.5 VICTORY OVER ARAVALI

Simran Shergill and Siddhant Sharma score four goals each; Gaurav Sehgal named Most Valuable Player Naveen Jindal expresses hope for polo's return to the 2036 Olympics, invites sports enthusiasts to experience the game at Jindal Polo Estate

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img