सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

ओवैसी का यूपी सरकार पर निशाना, कांवड़ यात्रा मार्ग पर दुकानदारों से भेदभाव का आरोप

लखनऊ।
AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने बुधवार को उत्तर प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कांवड़ यात्रा मार्ग पर दुकानदारों के साथ कथित भेदभाव और उत्पीड़न का आरोप लगाया। ओवैसी ने कहा कि राज्य सरकार एक विशेष समुदाय को निशाना बना रही है, जो लोकतांत्रिक और संवैधानिक मूल्यों के खिलाफ है।

ओवैसी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि,

“कांवड़ यात्रा के नाम पर व्यापारियों की दुकानों को जबरन बंद कराया जा रहा है और एकतरफा कार्रवाई की जा रही है। धार्मिक यात्राओं के नाम पर किसी भी समुदाय के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए।”

ओवैसी ने यह भी सवाल उठाया कि क्या संविधान में सभी नागरिकों को समानता और धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार नहीं दिया गया है? उन्होंने मांग की कि राज्य सरकार इस तरह के मामलों की निष्पक्ष जांच कराए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

अब तक यूपी सरकार की ओर से इस बयान पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

नेम प्लेट लगाना अनिवार्य

कांवड़ यात्रा में उत्तर प्रदेश सरकार ने दुकानों, होटल और ढाबों पर नेम प्लेट लगाने के आदेश दिए हैं. सभी जिलों की तरह ही मुजफ्फरनगर जिले के दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे 58 कांवड़ मार्ग पर पड़ने वाले होटल, रेस्टोरेंट और ढाबों पर नेम प्लेट अनिवार्य है. सरकार के इस फैसले को लेकर दुकानदारों ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान शिव भक्त कांवड़िए हरिद्वार से जल लेकर आते हैं. इसलिए जिस दुकान पर बैठकर वे खाना खाते हैं तो उन्हें यहपता होना चाहिए कि वह किसकी दुकान है|

संबंधित समाचार

IND vs NZ Live Streaming: फ्री में कैसे देख पाएंगे दूसरे वनडे की लाइव स्ट्रीमिंग, नोट कर लें ये आसान तरीका

IND vs NZ Live Streaming: राजकोट के निरंजन शाह क्रिकेट स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मैच खेला जाएगा।...

कौन सिंगर तलविंदर, कभी नहीं दिखाता चेहरा, दिशा पाटनी संग आशिकी के चर्चे में पहली बार दिखा फेस

दिशा पाटनी और उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग जानना चाहते हैं कि...

भारतीय टीम से बाहर चल रहे खिलाड़ी को अचानक मिली कप्तानी, ऋषभ पंत चोटिल और आयुष बदोनी की टीम इंडिया में एंट्री

यविजय हजारे ट्रॉफी में दिल्ली की टीम आज विदर्भ से भिड़ रही है। इसमें दिल्ली की कमान ईशांत शर्मा को दी गई है। ऋषभ...

ताज़ा समाचार

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img