सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

बिजली चोरी की सूचना देने पर आउटसोर्स कर्मचारियों को भी मिलेगा पुरस्कार

भोपाल। अब बिजली कंपनी में पदस्थ आउटसोर्स कर्मचारियों को भी पारितोषिक योजना का लाभ मिलेगा। दरअसल कंपनी ने अपने कार्यक्षेत्र वाले भोपाल सहित 16 जिलों में बिजली चोरी को रोकने की दिशा में यह निर्णय लिया है। कंपनी ने इन कर्मचारियों को शामिल करते हुए कहा है कि यदि वह सूचना देते हैं और सही पाई जाती है तो उन्हें योजना के तहत पुरस्कार दिया जाएगा। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गाेपनीय रखी जाएगी। बता दें कि अभी तक इस योजना का लाभ सिर्फ विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों को ही दिया जाता था।

मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के अनुसार वर्तमान में विभागीय कर्मचारियों के दायित्वों का निर्वहन आउटसोर्स के कर्मचारियों द्वारा भी किया जा रहा है।

विभिन्न परिसरों की जांच और उसके बाद बनाए गए पंचनामा के आधार पर आरोपितों के खिलाफ निकाली गई राशि की वसूली में, सर्विस प्राेवाईडर के माध्यम से नियुक्त आउटसोर्स के कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

इसलिए विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ-साथ जांच और वसूली के कार्य में सम्मिलित आउटसोर्स कर्मचारियों को भी परितोषिक योजना के तहत ढाई प्रतिशत प्रोत्साहन राशि के रूप में दिए जाने का निर्णय लिया है।

कंपनी ने शुरू की ऑनलाइन व्यवस्था
बिजली कंपनी द्वारा चोरी के प्रभावी रोकथाम और विद्युत के अवैध उपयोग को रोकने के लिए यह योजना चलाई गई है। योजनांतर्गत कोई भी व्यक्ति बिजली के अवैध उपयोग के संबंध में सूचना कंपनी मुख्यालय, क्षेत्रीय कार्यालय में मुख्य महाप्रबंधक, शहर वृत्त कार्यालय के महाप्रबंधकों को लिखित अथवा मोबाईल पर दे सकता है। हाल ही में कंपनी की वेबसाईट पर आनलाईन सूचना देने की व्यवस्था की गई है। सूचनाकर्ता को क्षतिपूर्ति राशि जमा होने पर बिल की राशि का 10 प्रतिशत हिस्सा पारितोषिक के रूप में दिए जाने का प्रविधान है।

संबंधित समाचार

दुनिया की सबसे लंबी स्लैग रोड बनाकर जिंदल स्टील ने रचा इतिहास, बना गिनीज रिकॉर्ड

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में जिंदल स्टील ने देश के वैज्ञानिकों के साथ मिलकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। कंपनी ने फैक्ट्रियों से निकलने...

अंगुल रथ यात्रा उत्सव में शामिल हुए नवीन जिन्दल; जिंदल फाउंडेशन ने पुरी में 12वें वार्षिक ‘अन्न सेवा’ कार्यक्रम की शुरुआत की

दस से अधिक वर्षों से, फाउंडेशन की यह रथ यात्रा सेवा सहानुभूति और साझा जिम्मेदारी का प्रतीक रही है। यह कार्यक्रम सुनिश्चित करता है कि जब पवित्र यात्रा के लिए पुरी में लाखों लोग एकत्रित हों, तो कोई भी श्रद्धालु भूखा न रहे।

नवीन जिन्दल समूह ने 18 गीगावाट की परमाणु परियोजनाओं के लिए 9 से अधिक राज्यों में संभावनाएं तलाशना शुरू किया

स्टील, खनन, बिजली, नवीकरणीय ऊर्जा और रियल एस्टेट क्षेत्रों में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के बाद नवीन जिन्दल समूह अब परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में कदम रख रहा है। इसके लिए 'जिन्दल रिन्यूएबल्स' की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी 'जिन्दल न्यूक्लियर पावर प्राइवेट लिमिटेड' का गठन किया गया है।

ताज़ा समाचार

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img