सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

मध्य प्रदेश के बालाघाट में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी, सीएम मोहन यादव ने की पुलिस की तारीफ

मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने एमपी पुलिस की तारीफ की है। दरअसल नक्सलियों के खिलाफ बालाघाट में पुलिस का एक्शन जारी है। मुठभेड़ ने तीन नक्सलियों को पुलिस ने मार गिराया है।
मध्य प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने नक्सलियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान में बालाघाट में मिली सफलता के लिए एमपी पुलिस को बधाई दी है। सीएम मोहन यादव ने इस दौरान मीडिया को संबोधित करते हुए बताया कि बालाघाट जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में तीन महिला नक्सली मारी गईं हैं। तलाशी अभियान के दौरान उनके पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद जब्त किया गया है। बाकी बचे नक्सलियों को पुलिस माकूल जवाब दे रही है। उन्होंने सफल अभियान के लिए एमपी पुलिस की सराहना की और जवानों का मनोबल बढ़ाया।
सीएम मोहन यादव बोले- एमपी में नक्सलवाद के लिए कोई स्थान नहीं
उन्होंने कहा है कि मध्यप्रदेश में नक्सलवाद और हिंसक गतिविधियों के लिए कोई स्थान नहीं है। राज्य पुलिस इन पर अंकुश लगाने के लिए पूरी सक्रियता के साथ कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा देशभर में नक्सल विरोधी अभियान चलाया जा रहा है। केंद्र सरकार सभी राज्यों से वर्ष 2026 तक नक्सलवाद को जड़ से समाप्त करने के लिए प्रतिबद्ध है। राज्य सरकार इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए पूर्णत: सक्रिय है। सीएम मोहन यादव ने कहा कि एमपी पुलिस की कुशल रणनीति के फलस्वरूप बालाघाट में नक्सली बैकफुट पर आ चुके हैं। राज्य में कहीं भी नक्सल गतिविधियां संचालित न हों, इसके लिए पूरी सतर्कता बरती जा रही है।

पुलिकर्मियों की मोहन यादव ने की तारीफ
उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी अपनी जान की बाजी लगाकर अपनी ड्यूटी पूरी कर रहे हैं। राज्य सरकार ने बालाघाट और जहां आवश्यक हो, वहां नक्सलियों से निपटने के लिए समुचित व्यवस्था की है। नक्सलवाद को प्रदेश में पूरी तरह समाप्त करने के लिए राज्य सरकार एवं मध्य प्रदेश पुलिस प्रतिबद्ध है। बता दें कि मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच बुधवार को हुई मुठभेड़ में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने मुठभेड़ में तीन महिला नक्सलियों को मार गिराया है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस के इस ऑपरेशन में कई नक्सलियों के घायल होने की भी खबर है। एक अधिकारी ने इस घटना के बारे में पूरी जानकारी साझा की है।

संबंधित समाचार

अंगुल रथ यात्रा उत्सव में शामिल हुए नवीन जिन्दल; जिंदल फाउंडेशन ने पुरी में 12वें वार्षिक ‘अन्न सेवा’ कार्यक्रम की शुरुआत की

दस से अधिक वर्षों से, फाउंडेशन की यह रथ यात्रा सेवा सहानुभूति और साझा जिम्मेदारी का प्रतीक रही है। यह कार्यक्रम सुनिश्चित करता है कि जब पवित्र यात्रा के लिए पुरी में लाखों लोग एकत्रित हों, तो कोई भी श्रद्धालु भूखा न रहे।

नवीन जिन्दल समूह ने 18 गीगावाट की परमाणु परियोजनाओं के लिए 9 से अधिक राज्यों में संभावनाएं तलाशना शुरू किया

स्टील, खनन, बिजली, नवीकरणीय ऊर्जा और रियल एस्टेट क्षेत्रों में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के बाद नवीन जिन्दल समूह अब परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में कदम रख रहा है। इसके लिए 'जिन्दल रिन्यूएबल्स' की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी 'जिन्दल न्यूक्लियर पावर प्राइवेट लिमिटेड' का गठन किया गया है।

इटानगर में लोगों की बात सुनकर बोले केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह– हर पीड़ित परिवार तक मदद पहुंचाकर ही चैन लेंगे

पूर्वोत्तर के दौरे में केंद्रीय मंत्री श्री किरन रिजिजू और मुख्यमंत्री भी साथ, अरुणाचल में अधिकारियों की बैठक भी लेंगे शिवराज सिंह चौहान*इटानगर/गुवाहाटी/नई दिल्ली,...

ताज़ा समाचार

अंगुल रथ यात्रा उत्सव में शामिल हुए नवीन जिन्दल; जिंदल फाउंडेशन ने पुरी में 12वें वार्षिक ‘अन्न सेवा’ कार्यक्रम की शुरुआत की

दस से अधिक वर्षों से, फाउंडेशन की यह रथ यात्रा सेवा सहानुभूति और साझा जिम्मेदारी का प्रतीक रही है। यह कार्यक्रम सुनिश्चित करता है कि जब पवित्र यात्रा के लिए पुरी में लाखों लोग एकत्रित हों, तो कोई भी श्रद्धालु भूखा न रहे।

नवीन जिन्दल समूह ने 18 गीगावाट की परमाणु परियोजनाओं के लिए 9 से अधिक राज्यों में संभावनाएं तलाशना शुरू किया

स्टील, खनन, बिजली, नवीकरणीय ऊर्जा और रियल एस्टेट क्षेत्रों में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के बाद नवीन जिन्दल समूह अब परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में कदम रख रहा है। इसके लिए 'जिन्दल रिन्यूएबल्स' की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी 'जिन्दल न्यूक्लियर पावर प्राइवेट लिमिटेड' का गठन किया गया है।

Jyotiraditya M. Scindia Reviews Flood Situation Across Northeast, Assures Full Central Support

*Ministry of Development of North Eastern Region Closely...

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img