सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

संकल्प पत्र में दिखेगी विकास की तस्वीर : संकल्प पत्र जारी करने की तैयारियां पूरी

2 मार्च को जनता कमल के फूल के निशान पर वोट करेगी,12 मार्च को रिजल्ट भाजपा के पक्ष में आएगा : पंडित मोहन लाल बड़ौली

कांग्रेस के विधायक भी नायब सरकार से प्रभावित होकर कर रहे हैं प्रशंसा : बड़ौली

24 फरवरी को रोहतक से सीएम सैनी करेंगे संकल्प पत्र जारी : बड़ौली

चंडीगढ़/रोहतक, 22 फरवरी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि निकाय चुनाव को लेकर 24 मार्च को भाजपा अपना संकल्प पत्र जारी करेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रोहतक स्थित भाजपा कार्यालय से संकल्प पत्र जारी करेंगे। भाजपा के संकल्प पत्र में प्रदेश के विकास की तस्वीर दिखेगी। श्री बड़ौली ने कहा कि संकल्प पत्र जारी करने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। उन्होंने कहा कि संकल्प पत्र में कुछ मुद्दे पूरे प्रदेश से जुड़े हैं। हमने स्थानीय तौर पर अलग-अलग मुद्दों को लेकर संकल्प पत्र तैयार किया है। नगरपरिषद, नगरपालिका और नगर निगमों के जो स्थानीय मुद्दे हैं उन्हें जोड़ने का काम संकल्प पत्र में किया गया है। शनिवार को भाजपा कार्यालय मंगल कमल में पत्रकारों से बातचीत करते हुए श्री बड़ौली ने कहा कि 2 मार्च को जनता कमल के फूल के निशान पर वोट करेगी और 12 मार्च को रिजल्ट एकतरफा भाजपा के पक्ष में आएगा। इस मौके पर श्री बड़ौली के साथ भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अरविंद सैनी, भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी शमशेर सिंह खरक जिला प्रभारी सतेंद्र परमार और हरिओम भाली मौजूद रहे।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार काम कर रही है, ट्रिपल इंजन की सरकार बनने पर प्रदेश में तेज गति से विकास के कार्य होंगे। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि नगर निकाय चुनाव में माहौल भाजपा के पक्ष में है, जनता भी भाजपा की रीति-नीति और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हो रहे जनकल्याणकारी कार्यों से खुश हैं, इसलिए लोग 2 मार्च को कमल के फूल के निशान को ही दबाएंगे और ट्रिपल इंजन की सरकार बनाकर विकास की गति को तेज करेंगे।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री बड़ौली ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में भाजपा सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास और सबका विश्वास के मंत्र पर चलते हुए बिना भेदभाव के पूरे प्रदेश में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि नायब सरकार से प्रभावित होकर कांग्रेस के विधायक भी सरकार की खूब प्रशंसा कर रहे हैं। श्री बड़ौली ने कहा कि नगर निकाय चुनाव के दौरान भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर जिला परिषद के पानीपत से चेयरमैन काजल और जींद से मनीषा ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा ज्वाइन की है।
श्री बड़ौली ने कहा कि आने वाले समय में अनेकों सरपंच, ब्लॉक समिति के चेयरमैन, पार्षद सरकार की नीतियों पर विश्वास करते हुए भाजपा ज्वाइन करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बिना भेदभाव के काम करने वाली सरकार है। जहां भाजपा के विधायक नहीं है वहां भी सरकार समान रूप से काम करा रही है। ट्रिपल इंजन की सरकार बनने पर तीन गुणा गति से पूरे प्रदेश में विकास के कार्य होंगे।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने कहा कि नगर निकाय के दो मार्च को चुनाव होने हैं, लेकिन अभी से ही 6 प्रत्याशी सर्वसम्मति से चुन लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि 10 नगर निगमों में भाजपा के प्रत्याशी कमल के फूल के निशान पर चुनाव लड़ रहे हैं, वहीं पांच नगरपरिषदों के चुनाव भी सिंबल पर लड़े जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि 14 नगरपालिकाओं में चेयरमैन के प्रत्याशी कमल के फूल के निशान पर चुनाव के मैदान में हैं। पुण्डरी में सभी पार्षद उम्मीदवार भाजपा के निशान पर चुनाव लड़ रहे हैं।
मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि भाजपा ने विधानसभा चुनाव में जो संकल्प पत्र जारी किया था उसे सरकार पूरा कर रही है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शपथ लेते ही युवाओं को रोजगार देने का काम किया, गरीबों को प्लाट व मकान देने की जो योजना है उस पर सरकार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा जो कहती है वह करके दिखाती है, भाजपा ने जो संकल्प पत्र में वादे किए हैं उन्हें नायब सरकार गारंटी के साथ पूरा करेगी।
पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार थी जिसके नेता झूठ बोलने में माहिर थे। अब दिल्ली में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में भाजपा की सरकार है। एनसीआर से संबंधित विकास के जो मुददे थे अब उन पर तेज से गति से काम शुरू होगा। सोनीपत में मेट्रो का काम तेज चल रहा है। श्री बड़ौली ने कहा कि दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता हरियाणा की बेटी है। रेखा गुप्ता का दिल्ली की सीएम बनने पर हरियाणा में भी खुशी है।

 

संबंधित समाचार

Jindal Panther Crowned Indian Masters Champions with Thrilling 12–11 Victory

Led by two goals from Naveen Jindal, Jindal Panther mounted a stunning comeback against Vimal Arion Achievers, with Matt Perry sealing the 14-goal title via an extra-time golden goal.

Jindal Panther Edge Bharat Select 16–14 in Thrilling Indian Masters League Encounter at Jindal Polo Estate

The match witnessed an electrifying start, with Jindal Panther taking an early 5–1 lead after the first chukker. However, Bharat Select fought back strongly, overturning the deficit to take a 7–6 lead.

सीजन के अंतिम टूर्नामेंट में पोलो एस्टेट और मेफेयर पोलो संयुक्त रूप से बने जिन्दल एस्टेट कप के विजेता

नोएडा स्थित जिन्दल पोलो एस्टेट में आयोजित पोलो सीजन के अंतिम टूर्नामेंट जिन्दल एस्टेट कप में पोलो एस्टेट और मेफेयर पोलो संयुक्त विजेता रहे। टूर्नामेंट के दौरान खेले गए दो रोमांचक मुकाबलों में इन दोनों टीमों ने जीत दर्ज की।

ताज़ा समाचार

Jindal Panther Crowned Indian Masters Champions with Thrilling 12–11 Victory

Led by two goals from Naveen Jindal, Jindal Panther mounted a stunning comeback against Vimal Arion Achievers, with Matt Perry sealing the 14-goal title via an extra-time golden goal.

Jindal Panther Edge Bharat Select 16–14 in Thrilling Indian Masters League Encounter at Jindal Polo Estate

The match witnessed an electrifying start, with Jindal Panther taking an early 5–1 lead after the first chukker. However, Bharat Select fought back strongly, overturning the deficit to take a 7–6 lead.

सीजन के अंतिम टूर्नामेंट में पोलो एस्टेट और मेफेयर पोलो संयुक्त रूप से बने जिन्दल एस्टेट कप के विजेता

नोएडा स्थित जिन्दल पोलो एस्टेट में आयोजित पोलो सीजन के अंतिम टूर्नामेंट जिन्दल एस्टेट कप में पोलो एस्टेट और मेफेयर पोलो संयुक्त विजेता रहे। टूर्नामेंट के दौरान खेले गए दो रोमांचक मुकाबलों में इन दोनों टीमों ने जीत दर्ज की।

Polo Estate and Mayfair Polo Share Jindal Estate Cup Title in Season’s Final Tournament

Polo Estate and Mayfair Polo emerged joint winners of the Jindal Estate Cup, the final tournament of the polo season, following victories in two exciting encounters at the Jindal Polo Estate in Noida.

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img