सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

ओबेन इलेक्ट्रिक ने ₹1.27 लाख की शुरुआती कीमत पर नेक्स्ट-जेन रोर ईज़ी सिग्मा लॉन्च की

बेंगलुरु, अगस्त 2025: भारत की घरेलू और रिसर्च-बेस्ड इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल कंपनी ओबेन इलेक्ट्रिक ने आज अपनी नई कम्यूटर बाइक रोर ईज़ी सिग्मा लॉन्च कर दी है। यह एक दमदार और नेक्स्ट-जेन इलेक्ट्रिक कम्यूटर बाइक है, जिसकी शुरुआती कीमत खास इंट्रोडक्टरी ऑफर के तहत ₹1. 27 लाख रखी गई है। रोर ईज़ी सिग्मा को खासतौर पर मॉडर्न इंडियन राइडर्स के लिए शहर में आरामदायक और बेहतरीन सफर देने के लिए डिजाइन किया गया है। यह बाइक पहले लॉन्च हुई रोर ईज़ी की मजबूत कम्यूटर पहचान पर आधारित है और इसमें हार्डवेयर व सॉफ्टवेयर के कई नए अपग्रेड जोड़े गए हैं, ताकि राइडिंग एक्सपीरियंस और यूटिलिटी दोनों को और बेहतर बनाया जा सके।

नए फीचर्स की बात करें तो इसमें रिवर्स मोड शामिल है, जिससे शहर की भीड़ वाली जगहों में बाइक को आसानी से घुमाया जा सकता है। वहीं, 5-इंच का TFT कलर डिस्प्ले अब और भी बेहतर डैशबोर्ड एक्सपीरियंस डेता है, जिसमें इन-बिल्ट नेविगेशन, ट्रिप मीटर और कॉल, मैसेज व म्यूजिक के लिए रियल-टाइम अलर्ट की सुविधा है। लंबे सफर को कम्फर्टेबल बनाने के लिए एर्गोनॉमिक डिजाइन वाली नई सीट दी गई है। इसके अलावा बोल्ड ग्राफिक्स और नया इलेक्ट्रिक रेड कलर मौजूदा कलर्स जैसे फोटोन व्हाइट, इलेक्ट्रो एंबर और सर्ज सियान के साथ एक नई ताजगी लाता है।

दो बैटरी वेरिएंट्स में उपलब्ध रोर ईज़ी सिग्मा को खास कीमत के साथ उतारा गया है जिसकी 3.4 kWh मॉडल की कीमत ₹1.27 लाख और 4.4 kWh मॉडल की कीमत ₹1.37 लाख रखी गई है। लॉन्च ऑफर खत्म होने के बाद इनकी कीमतें क्रमशः ₹1.47 लाख और ₹1.55 लाख होंगी। कस्टमर्स को इलेक्ट्रिक बाइक की दुनिया में आसानी से कदम रखने का मौका देने के लिए रोर ईज़ी सिग्मा सिर्फ ₹2,999 की ईएमआई से भी उपलब्ध है।

रोर ईज़ी सिग्मा खरीदने वाले कस्टमर्स को ओबेन इलेक्ट्रिक एप्प का एक साल का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा। यह कनेक्टेड ऐप राइडर्स को कई स्मार्ट सुविधाएं देता है। इसमें राइड डिटेल्स आसानी से ट्रैक कर सकते हैं। ‘फाइंड माय रोर’ फीचर की मदद से जीपीएस और जियो-फेंसिंग के जरिए अपनी बाइक की लोकेशन पता कर सकते हैं। रिमोट डायग्नॉस्टिक्स से बाइक की कंडीशन की जानकारी मिलती है। स्मार्ट अलर्ट्स रियल टाइम में मिलते हैं। 68,000+ नेटवर्क में चार्जिंग स्टेशन ढूंढ सकते हैं। एंटी-थेफ्ट प्रोटेक्शन के लिए रिमोट लॉक एक्टिवेट कर सकते हैं। यानी राइडर्स अपने स्मार्टफोन से ही बाइक की पूरी जानकारी और कंट्रोल अपने हाथ में रख सकते हैं।

ओबेन इलेक्ट्रिक रोर ईज़ी सिग्मा में कंपनी की पेटेंटेड हाई-परफॉर्मेंस LFP बैटरी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। यह बैटरी 50% ज्यादा टेंपरेचर सहन कर सकती है, इसकी लाइफ दोगुनी लंबी है और भारत के अलग-अलग मौसम में भी भरोसेमंद परफॉर्मेंस देती है। इस बाइक के दोनों मॉडल्स की टॉप स्पीड 95 km/h है और यह 0 से 40 km/h की स्पीड सिर्फ 3.3 सेकंड में पकड़ सकती है। इसमें 52 Nm का क्लास-लीडिंग टॉर्क है, जो तेज पिकअप और स्मूथ राइड देता है, खासकर ट्रैफिक में चलाने के लिए यह बेहतर है। रोर ईज़ी सिग्मा की IDC रेंज 175 km तक है और इसमें तीन राइड मोड्स–इको, सिटी और हैवॉक दिए गए हैं, जिससे जरूरत के हिसाब से पावर डिलीवरी मिलती है। इसके अलावा, इसमें फास्ट-चार्जिंग की सुविधा भी है, जिससे बाइक सिर्फ 1.5 घंटे में 0 से 80% तक चार्ज हो जाती है।

लॉन्च के मौके पर ओबेन इलेक्ट्रिक की फाउंडर और सीईओ मधुमिता अग्रवाल ने कहा, ‘ रोर ईज़ी सिग्मा का लॉन्च शहरों में आवागमन के भविष्य को बदलने की हमारी यात्रा में एक बड़ा कदम है। इस नए जेनरेशन मॉडल के साथ हमने सिर्फ छोटे बदलाव नहीं किए, बल्कि आज के राइडर्स की गहरी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए इसे तैयार किया है। इसमें इंटेलिजेंस, आराम और भरोसे को जोड़ा गया है, ताकि यह बाइक भारत के हिसाब से पूरी तरह फिट हो। रोर ईज़ी सिग्मा हमारी इसी प्रतिबद्धता को दिखाता है कि हम ऐसी इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिलें बनाएंगे जो सिर्फ टेक्नोलॉजी में एडवांस न हों, बल्कि लोगों की असल जिंदगी और उम्मीदों के साथ भी मेल खाती हों।’

ओबेन की रोर ईज़ी सिग्मा भारतीय सड़कों को ध्यान में रखकर बनाई गई है। इसमें मजबूत एआरएक्स फ्रेम, 200 मिमी का ऊंचा ग्राउंड क्लीयरेंस और 7-स्टेप एडजस्ट होने वाला रियर सस्पेंशन दिया गया है। इसका मतलब है कि ऊबड़-खाबड़ या खराब सड़कों पर भी सफर आरामदायक और सुरक्षित रहेगा। सुरक्षा पर खास ध्यान देते हुए बाइक में यूनिफाइड ब्रेक असिस्ट दिया गया है, जो जरूरत पड़ने पर तुरंत और सही ब्रेक लगाने में मदद करता है। इसके साथ ही ड्राइवर अलर्ट सिस्टम भी है, जो बाइक के ऑन होने का संकेत देता है। ज्यादा सुरक्षा के लिए इसमें चौड़े 130/70-17 टायर लगाए गए हैं, जो सड़क पर अच्छी पकड़ देते हैं। 230 मिमी की वाटर-वेडिंग कैपेसिटी की वजह से यह बाइक पानी भरी सड़कों पर भी आसानी से चल सकती है। इसके अलावा जियो-फेंसिंग थेफ्ट प्रोटेक्शन, बैटरी लॉक और पेटेंटेड वंडलिज्म प्रोटेक्शन जैसे स्मार्ट फीचर्स इसे चोरी और नुकसान से बचाते हैं।

रोर ईज़ी सिग्मा की बुकिंग अब शुरू हो गई है। कस्टमर्स सिर्फ ₹2,999 देकर बुकिंग कर सकते हैं। टेस्ट राइड्स देशभर के ओबेन शोरूम में शुरू हो चुकी हैं और कस्टमर्स को बाइक की डिलीवरी 15 अगस्त 2025 से मिलेगी। ओबेन की इन-हाउस मैन्युफैक्चरिंग और मजबूत डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क की वजह से कस्टमर्स को जल्दी डिलीवरी मिलेगी और लंबे इंतजार से छुटकारा मिलेगा। इसके अलावा, ग्राहक अमेज़न पर रोर ईज़ी सिग्मा खरीद सकते हैं।

लंबे समय तक बाइक की वैल्यू बनाए रखने के लिए कंपनी ने बैटरी प्रोटेक्ट 8/80 प्लान भी पेश किया है। सिर्फ ₹9,999 में मिलने वाला यह प्लान 8 साल या 80,000 किमी तक की बैटरी वारंटी देता है। यह प्लान ट्रांसफरेबल है, जिससे रीसेल वैल्यू भी बेहतर होती है और कस्टमर्स को लंबे समय तक भरोसेमंद परफॉर्मेंस मिलती है।

संबंधित समाचार

अंगुल रथ यात्रा उत्सव में शामिल हुए नवीन जिन्दल; जिंदल फाउंडेशन ने पुरी में 12वें वार्षिक ‘अन्न सेवा’ कार्यक्रम की शुरुआत की

दस से अधिक वर्षों से, फाउंडेशन की यह रथ यात्रा सेवा सहानुभूति और साझा जिम्मेदारी का प्रतीक रही है। यह कार्यक्रम सुनिश्चित करता है कि जब पवित्र यात्रा के लिए पुरी में लाखों लोग एकत्रित हों, तो कोई भी श्रद्धालु भूखा न रहे।

नवीन जिन्दल समूह ने 18 गीगावाट की परमाणु परियोजनाओं के लिए 9 से अधिक राज्यों में संभावनाएं तलाशना शुरू किया

स्टील, खनन, बिजली, नवीकरणीय ऊर्जा और रियल एस्टेट क्षेत्रों में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के बाद नवीन जिन्दल समूह अब परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में कदम रख रहा है। इसके लिए 'जिन्दल रिन्यूएबल्स' की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी 'जिन्दल न्यूक्लियर पावर प्राइवेट लिमिटेड' का गठन किया गया है।

इटानगर में लोगों की बात सुनकर बोले केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह– हर पीड़ित परिवार तक मदद पहुंचाकर ही चैन लेंगे

पूर्वोत्तर के दौरे में केंद्रीय मंत्री श्री किरन रिजिजू और मुख्यमंत्री भी साथ, अरुणाचल में अधिकारियों की बैठक भी लेंगे शिवराज सिंह चौहान*इटानगर/गुवाहाटी/नई दिल्ली,...

ताज़ा समाचार

अंगुल रथ यात्रा उत्सव में शामिल हुए नवीन जिन्दल; जिंदल फाउंडेशन ने पुरी में 12वें वार्षिक ‘अन्न सेवा’ कार्यक्रम की शुरुआत की

दस से अधिक वर्षों से, फाउंडेशन की यह रथ यात्रा सेवा सहानुभूति और साझा जिम्मेदारी का प्रतीक रही है। यह कार्यक्रम सुनिश्चित करता है कि जब पवित्र यात्रा के लिए पुरी में लाखों लोग एकत्रित हों, तो कोई भी श्रद्धालु भूखा न रहे।

नवीन जिन्दल समूह ने 18 गीगावाट की परमाणु परियोजनाओं के लिए 9 से अधिक राज्यों में संभावनाएं तलाशना शुरू किया

स्टील, खनन, बिजली, नवीकरणीय ऊर्जा और रियल एस्टेट क्षेत्रों में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के बाद नवीन जिन्दल समूह अब परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में कदम रख रहा है। इसके लिए 'जिन्दल रिन्यूएबल्स' की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी 'जिन्दल न्यूक्लियर पावर प्राइवेट लिमिटेड' का गठन किया गया है।

Jyotiraditya M. Scindia Reviews Flood Situation Across Northeast, Assures Full Central Support

*Ministry of Development of North Eastern Region Closely...

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img