सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

अब 15 मार्च से समर्थन मूल्य पर खरीदा जाएगा गेहूं, 175 रुपये मिलेगा बोनस

भोपाल। प्रदेश में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर अब गेहूं का उपार्जन एक मार्च के स्थान पर 15 मार्च से किया जाएगा। इसकी शुरुआत इंदौर, उज्जैन, भोपाल एवं नर्मदापुरम संभाग से होगी। बाकी संभागों में 17 मार्च से खरीदी होगी। किसानों की मांग को देखते हुए सरकार ने उपार्जन कार्यक्रम में परिवर्तन किया है। इस बार किसानों को प्रति क्विंटल 175 रुपये बोनस दिया जाएगा।

समर्थन मूल्य 2,425 रुपये प्रति क्विंटल
खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया कि गेहूं की फसल कटाई पूरी नहीं होने और मंडियों में आ रहे गेहूं में नमी अधिक होने के कारण उपार्जन की तारीख आगे बढ़ाई गई है। समर्थन मूल्य 2,425 रुपये प्रति क्विंटल घोषित किया है।

175 रुपये प्रति क्विंटल बोनस
मुख्यमंत्री डा.मोहन यादव ने इसके अतिरिक्त 175 रुपये प्रति क्विंटल बोनस देने की घोषणा की है। इसे मिलाकर किसानों को 2,600 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से भुगतान किया जाएगा। प्रदेश में लगभग 80 लाख टन गेहूं उपार्जन अनुमानित है। किसानों को इस मात्रा के अनुसार समर्थन मूल्य की राशि 19,400 करोड़ तथा बोनस राशि 1,400 करोड़ का किसानों को भुगतान होगा।

संबंधित समाचार

गोल्ड ETF और सिल्वर ETF क्या हैं? निवेशकों के लिए कितना फायदेमंद? किसमें निवेश है ज्यादा सही?

अगर आप स्थिरता चाहते हैं तो गोल्ड ETF में निवेश कर सकते हैं। अगर आप हाई रिटर्न और रिस्क ले सकते हैं तो सिल्वर...

ट्रे़ड डील पर बोले कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, कहा- भारत के हितों से कभी समझौता नहीं होगा

भारत और अमेरिका के बीच हाल ही में हुई ट्रेड डील को लेकर गुरुवार को कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि इस...

गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा करनाल, ब्यूटी पार्लर और मकान पर फायरिंग, दहशत में इलाके के लोग

करनाल में एक ब्यूटी पार्लर और मकान पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। फिलहाल पुलिस...

ताज़ा समाचार

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img