सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए जारी हुई अधिसूचना, 5 दिन चलेगी चुनावी प्रक्रिया

BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए अधिसूचना जारी हो गई है। ऐसे में माना जा रहा है कि नितिन नबीन की आधिकारिक रूप से ताजपोशी तय है।नई दिल्ली: BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए अधिसूचना जारी हो गई है। चुनावी प्रक्रिया 5 दिन चलेगी। बता दें कि इससे पहले बीजेपी ने नितिन नबीन को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया हुआ है। माना जा रहा है कि आधिकारिक प्रक्रिया के पूरी होने के बाद नितिन नबीन का अध्यक्ष बनना तय हो सकता है।
बीजेपी ने साझा की ये जानकारी
बीजेपी ने अपने एक्स हैंडल पर भी ये जानकारी पोस्ट की और लिखा, “भारतीय जनता पार्टी के ‘संगठन पर्व’ के अंतर्गत राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी डॉ के लक्ष्मण जी द्वारा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्वाचन की आधिकारिक घोषणा। निर्वाचन की प्रक्रिया 19 जनवरी से शुरू होकर 20 जनवरी 2026 तक पूर्ण होगी।”
बीजेपी ने बताया कि 16 जनवरी को निर्वाचक मंडल सूचा का प्रकाशन है। नामांकन प्रक्रिया 19 जनवरी को होगी। 20 जनवरी को आधिकारिक घोषणा और मतदान होगा। बीजेपी ने लिस्ट में पूरी जानकारी समय के साथ साझा की है।
कौन हैं नितिन नबीन?
नितिन नबीन बिहार के मंझे हुए नेता हैं और बीजेपी से जुड़े हुए हैं। वे पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट से विधायक हैं और बिहार में वह काफी सक्रिय रहते हैं। माना जाता है कि नितिन नबीन की संगठन पर भी मजबूत पकड़ है और विधानसभा में भी वह एक मजबूत नेता की पहचान रखते हैं।
नितिन एक जमीनी नेता हैं और उनमें प्रशासनिक अनुभव और संगठनात्मक मजबूती, दोनों दिखाई पड़ती हैं
राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त होने पर क्या बोले थे नितिन नबीन?
बीजेपी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त होने पर नितिन नबीन ने कहा था, “मुझे यह मौका देने के लिए मैं केंद्रीय नेतृत्व, पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय नेतृत्व में सभी को बधाई देता हूं।”

नितिन के कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उन्हें बधाई दी थी।

संबंधित समाचार

मलेरिया के बुखार में तपते हुए दीपिका पादुकोण ने शूट की अक्षय कुमार की फिल्म, सालों बाद लारा दत्ता ने किया खुलासा

लारा दत्ता का हाल के दिनों में दीपिका पादुकोण को लेकर खुलासा किया। उन्होंने बताया कि मलेरिया होने पर भी दीपिका पादुकोण ने काम...

मिडिल ईस्ट में फिर से हमला हुआ तो…ट्रंप से बातचीत के बीच पुतिन ने कर दी ऐसी बात, खुश हो जाएगा ईरान

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति पुतिन के बीच लंबी बातचीत हुई। इस बातचीत में कई खास मुद्दों पर चर्चा हुई, पुतिन ने...

आवारा कुत्ते के हमले के बाद ‘रेबीज’ से लड़की की मौत, इलाज में हुई लापरवाही, चार सरकारी डॉक्टरों के खिलाफ FIR दर्ज

कुत्ते के काटने से सात साल की लड़की की मौत का मामला कोर्ट पहुंचा। जहां कोर्ट ने आरोपी डॉक्टरों के खिलाफ एक्शन लेने का...

ताज़ा समाचार

मिडिल ईस्ट में फिर से हमला हुआ तो…ट्रंप से बातचीत के बीच पुतिन ने कर दी ऐसी बात, खुश हो जाएगा ईरान

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति पुतिन के...

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img