सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

नोकिया ने नवीनतम मोबाइल ब्रॉडबैंड इंडेक्स में देशभर में 5जी ट्रैफिक में तीन गुना बढ़ोतरी दर्ज की

नई दिल्ली, मार्च, 2025: नोकिया ने अपने वार्षिक मोबाइल ब्रॉडबैंड इंडेक्स (MBiT) के निष्कर्षों का आज खुलासा किया जिसमें 2024 में पूरे भारत में 5जी डेटा ट्रैफिक में साल दर साल तीन गुना की उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पूरे भारत में मोबाइल ब्रॉडबैंड रुख का एक समग्र विश्लेषण उपलब्ध कराने वाली इस रिपोर्ट में तेजी से 5जी टेक्नोलॉजी को अपनाए जाने के रुख को रेखांकित किया गया है जिसकी वजह इसकी व्यापक उपलब्धता, विश्वसनीय कनेक्टिविटी और अनुकूल उपकरणों का एक बढ़ता पारितंत्र है।

इस रिपोर्ट के मुताबिक, इस वृद्धि में मुख्य योगदान वर्ग बी और सी सर्किलों का रहा जहां 5जी डेटा खपत में क्रमशः 3.4 गुना और 3.2 गुना की वृद्धि दर्ज की जा रही। इन सर्किलों में 5जी नेटवर्क का विस्तार इस वृद्धि का मुख्य कारक रहा है। मेट्रो सर्किलों में 5जी डेटा उपयोग का कुल मोबाइल ब्रॉडबैंड डेटा में योगदान 43 प्रतिशत पहुंच गया है जोकि 2023 में 20 प्रतिशत था, वहीं 4जी डेटा की वृद्धि में गिरावट आ रही है।

इस रिपोर्ट में यह भी खुलासा किया गया है कि प्रति यूज़र औसत मासिक डेटा खपत 2024 में बढ़कर 27.5 गीगाबाइट्स पर पहुंच गया है जोकि पिछले पांच वर्षों में 19.5 की चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर (सीएजीआर) परिलक्षित करता है। 5जी फिक्स्ड वायरलेस एक्सेस (एफडब्लूए) की सतत वृद्धि इस डेटा उपयोग को गति प्रदान कर रही है जिसमें रिहाइशी और कारोबारी व्यवस्थाओं में नई सेवाओं की वजह से एफडब्लूए यूज़र्स, औसत मोबाइल डेटा यूजर्स के मुकाबले 12 गुना अधिक डेटा का उपभोग कर रहे हैं।

भारत में 5जी डिवाइस ईकोसिस्टम निरंतर तेजी से उभर रहा है जहां सक्रिय 5जी डिवाइस की संख्या साल दर साल दोगुना होकर 2024 में 27.1 करोड़ पर पहुंच गया। वर्ष 2025 में करीब 90 प्रतिशत स्मार्टफोन 5जी क्षमता वाले होने की संभावना के साथ इस रुख में और तेजी आने की संभावना है।

मौजूदा रुख के आधार पर नोकिया MBiT इंडेक्स का अनुमान है कि कुल 5जी डेटा ट्रैफिक 2026 की पहली तिमाही तक 4जी डेटा ट्रैफिक को पार कर जाएगा। इसके अलावा, 5जी एडवांस्ड की दिशा में उद्भव से कारोबारी संभावना और बढ़ने का अनुमान है जिससे सेवाओं में अंतर आएगा, आय के नए स्रोत पैदा होंगे और विवेकपूर्ण परिचालन के जरिए लागत में कमी आएगी।

5जी एडवांस्ड की क्षमताएं 6जी की तरफ रुख करने के लिए एक आधारशिला के तौर पर काम करेंगी जिससे डिस्ट्रीब्यूटेड कंप्यूटिंग सेवाओं, एआई संचालित इंटेलिजेंस और स्पैटियल एवं टेंपोरल सेंसिंग जैसे भावी एप्लीकेशंस के लिए संभावनाओं के द्वार खुलेंगे और कनेक्टिविटी एवं स्थानीयकरण में वृद्धि होगी।

नोकिया इंडिया के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं कंट्री हेड तरुण छाबड़ा ने कहा, “नोकिया भारत की मोबाइल ब्रॉडबैंड क्रांति के केंद्र में रही है और यह अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी एवं गहन साझीदारी के साथ 5जी का प्रसार बढ़ा रही है। हमें कनेक्टिविटी की निरंतर बढ़ती मांग पूरी करने के लिए ऑपरेटर साझीदारों के साथ प्रगाढ़ संबंधों के जरिए यह यात्रा जारी रहने की उम्मीद है।”

संबंधित समाचार

दुनिया की सबसे लंबी स्लैग रोड बनाकर जिंदल स्टील ने रचा इतिहास, बना गिनीज रिकॉर्ड

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में जिंदल स्टील ने देश के वैज्ञानिकों के साथ मिलकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। कंपनी ने फैक्ट्रियों से निकलने...

अंगुल रथ यात्रा उत्सव में शामिल हुए नवीन जिन्दल; जिंदल फाउंडेशन ने पुरी में 12वें वार्षिक ‘अन्न सेवा’ कार्यक्रम की शुरुआत की

दस से अधिक वर्षों से, फाउंडेशन की यह रथ यात्रा सेवा सहानुभूति और साझा जिम्मेदारी का प्रतीक रही है। यह कार्यक्रम सुनिश्चित करता है कि जब पवित्र यात्रा के लिए पुरी में लाखों लोग एकत्रित हों, तो कोई भी श्रद्धालु भूखा न रहे।

नवीन जिन्दल समूह ने 18 गीगावाट की परमाणु परियोजनाओं के लिए 9 से अधिक राज्यों में संभावनाएं तलाशना शुरू किया

स्टील, खनन, बिजली, नवीकरणीय ऊर्जा और रियल एस्टेट क्षेत्रों में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के बाद नवीन जिन्दल समूह अब परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में कदम रख रहा है। इसके लिए 'जिन्दल रिन्यूएबल्स' की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी 'जिन्दल न्यूक्लियर पावर प्राइवेट लिमिटेड' का गठन किया गया है।

ताज़ा समाचार

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img