सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

निप्पॉन पेंट ने बाजार का विस्तार करने के लिए साहसिक बयान दिया

नई दिल्ली, जुलाई 2025- कारोबार के लिहाज से एशिया प्रशांत की नंबर 1 पेंट कंपनी निप्पॉन पेंट ने नई दिल्ली में आज अपना नवीनतम नवाचार- पेंट प्रोटेक्शन फिल्म का अनावरण किया। n-SHIELD (एन-शील्ड) ब्रांड के तहत निप्पॉन पेंट का लक्ष्य भारत और दुनियाभर के अन्य बाजारों में पेंट प्रोटेक्शन फिल्म्स और अन्य फिल्मों के लिए इस बाजार का विकास एवं विस्तार करना है।

वाहनों के पेंट का संरक्षण इस बाजार की बढ़ती जरूरत है और आज यह बाजर अत्यधिक असंगठित है। निप्पॉन पेंट पिछले 4 वर्षों से अपने फिल्म आधारित उत्पादों के विकास पर काम करती रही है और अब यह अपनी बिक्री एवं तकनीकी टीमों, टेक्नोलॉजी विशेषज्ञों, वितरकों, कार डीलर साझीदारों और डिटेलिंग सेंटर सहयोगियों के विशाल नेटवर्क के जरिए अपने ग्राहकों को पेंट के साथ ही पेंट प्रोटेक्शन फिल्मों की पेशकश करने की अनूठी स्थिति में है।

निप्पॉन पेंट इंडिया ने अपने ब्रांड लांच के साथ ही भारतीय चैंपियन क्रिकेट टीम के साथ गठबंधन शुरू करने की भी घोषणा की है। यह साझीदारी जापानी ब्रांड की अगुवाई में विश्वसनीय नवप्रवर्तन और भारत में एक महान क्रिकेट टीम को एक साथ लाती ही जिससे संरक्षण, निष्पादन और टिकाऊपन- गुणवत्ता के साझा मूल्य परिलक्षित होते हैं जोकि खेल के मैदान में महत्वपूर्ण हैं क्योंकि ये वाहनों की सतह को सुरक्षा प्रदान करते हैं।

इस अवसर पर, निप्पॉन पेंट इंडिया के निदेशक शरद मल्होत्रा ने कहा, “निप्पॉन पेंट में जब हमने फिल्मों में कदम रखने का निर्णय किया, हमने सर्वोत्तम फिल्म उत्पाद विकसित करने के लिए हमारी पेंट की विशेषज्ञता का उपयोग किया। हमारी फिल्में इस बाजार में महज प्रीमियम ही नहीं, बल्कि सभी वर्गों की जरूरतें पूरी करती हैं। हमारी योजना हमारे मेक इन इंडिया दर्शन के अनुरूप इन उत्पादों का अंततः भारत में ही विनिर्माण करने की है जिससे अंतरराष्ट्रीय विनिर्माण को भारत में लाने के सरकार के प्रयासों को बल मिले।”

इंडिया चैंपियन्स के कप्तान युवराज सिंह ने कहा, “हम निप्पॉन पेंट के साथ हमारी साझीदारी और एन-शील्ड की लांचिंग को लेकर उत्साहित हैं। इस पूरी टीम की ओर से हम यह सुनिश्चित करेंगे कि इस चैंपियनशिप को फिर से जीतने के लिए हम सभी प्रयास करेंगे।”

इंडिया चैंपियन्स के सह-स्वामी सुमंत बहल ने कहा, “इंडिया चैंपियन्स में हम लंबे टिकाऊपन और उच्च निष्पादन मूल्यों के साथ खड़े हैं जोकि निप्पॉन पेंट की एन-शील्ड के साथ प्रतिध्वनित करती है। यह साझीदारी ब्रांडिंग से भी परे है, यह दबाव में रहकर सुरक्षा और निष्पादन की हमारी साझा प्रतिबद्धता का एक प्रतिबिंब है। हम एक ऐसे ब्रांड के साथ टीम बनाकर उत्साहित है जो हमारी तरह उत्कृष्टता को लेकर प्रतिबद्ध है।”

निप्पॉन पेंट इंडिया के निदेशक (मार्केटिंग एवं सरफेस केयर) राकेश हांडू ने कहा, “यह एक प्राकृतिक जुड़ाव है क्योंकि एन-शील्ड ब्रांड के लिए हमारी मुख्य थीम Forever Young (हमेशा के लिए जवान) की है और हमारे क्रिकेट के हीरो भी ऐसे ही हैं। क्रिकेट में हेलमेट सुरक्षा का सबसे महत्वपूर्ण अंग है जो खिलाड़ियों को चोटिल होने से बचाता है। यहां एन-शील्ड का लोगो लगाना इस उत्पाद के उद्देश्य- शील्डिंग कितना मायने रखता है- की झलक दिखाता है।”

निप्पॉन पेंट विभिन्न देशों में एन-शील्ड ब्रांड को लांच कर रहा है जिसमें थाईलैंड के बाद भारत दूसरा देश है। एन-शील्ड के पोर्टफोलियो में सेरामिक कोटिंग और डिटेलिंग उत्पादों की एक पूर्ण रेंज शामिल है जिसके दायरे में संपूर्ण कार केयर रेंज शामिल है। निप्पॉन पेंट हेडलैंप फिल्म सहित कई अन्य फिल्में भी लांच कर रही है जिसके लिए इसने पहले ही ओईएम अनुमोदन प्राप्त कर लिया है।

ऑटोमोटिव सरफेस प्रोटेक्शन का नया युग- निप्पॉन पेंट की ओर से पेंट प्रोटेक्शन फिल्म्स (पीपीएफ) को तेज यूवी किरणों से बचाव, चमक रोकने और चट्टान के टुकड़ों, मलबा एवं अप्रत्याशित प्रभाव से सुरक्षा उपलब्ध कराने के लिए विकसित किया गया है और इसका परीक्षण किया गया है। ये फिल्म्स ग्लॉस, मैट और रंगीन फिल्म संस्करणों में आती हैं। निप्पॉन पेंट फिल्म्स के लिए एक वैश्विक ई-वारंटी प्रणाली भी उपलब्ध कराती है और अपने एप्लीकेशन साझीदारों को नवीनतम सटीक कटिंग सॉफ्टवेयर एवं टूल्स से युक्त कर रही है। यह इस बात को सुनिश्चित करने के लिए किया जा रहा कि पेंट प्रोटेक्शन फिल्म और अन्य उत्पादों में रुचि लेने वाले कार मालिकों को बेदाग, लंबे समय तक चलने वाली फिनिश और उनकी कारों को सुरक्षा मिले।

निप्पॉन पेंट पूरे भारत में वितरक जोड़ने की प्रक्रिया में है और प्रख्यात कार डीलरों और कार डिटेलिंग सेंटरों के साथ साझीदारी कर रही है जिससे समग्र, विश्वस्तरीय पीपीएफ और डिटेलिंग सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें। इसके अलावा, यह कंपनी ग्राहकों का अनुभव बढ़ाने और इस ब्रांड के साथ एक मजबूत संबंध बनाने के लिए अपने फ्रैंचाइज साझीदारों के जरिए एन-शील्ड स्टूडियो भी स्थापित करने की योजना बना रही है। इस कंपनी ने इंडिया चैंपियन्स टीम के साथ अपने गठबंधन को प्रोत्साहित करने और अपने साझीदारों और ग्राहकों को उत्साहजनक रिवार्ड की पेशकश करने का भी लक्ष्य रखा है।

निप्पॉन पेंट निरंतर अपना पांव पसार रही है और ऑटोमोटिव आफ्टरमार्केट क्षेत्र में बाजार हिस्सेदारी बढ़ा रही है। कंपनी का लक्ष्य एन-शील्ड को देशभर में कार मालिकों के लिए पसंदीदा विकल्प बनाने का है।

संबंधित समाचार

सीजन के अंतिम टूर्नामेंट में पोलो एस्टेट और मेफेयर पोलो संयुक्त रूप से बने जिन्दल एस्टेट कप के विजेता

नोएडा स्थित जिन्दल पोलो एस्टेट में आयोजित पोलो सीजन के अंतिम टूर्नामेंट जिन्दल एस्टेट कप में पोलो एस्टेट और मेफेयर पोलो संयुक्त विजेता रहे। टूर्नामेंट के दौरान खेले गए दो रोमांचक मुकाबलों में इन दोनों टीमों ने जीत दर्ज की।

Polo Estate and Mayfair Polo Share Jindal Estate Cup Title in Season’s Final Tournament

Polo Estate and Mayfair Polo emerged joint winners of the Jindal Estate Cup, the final tournament of the polo season, following victories in two exciting encounters at the Jindal Polo Estate in Noida.

अरावली को 10–5.5 से हराकर जिन्दल पैंथर ने जीता जिन्दल पैंथर शील्ड 2026 का खिताब

सिमरन शेरगिल और सिद्धांत शर्मा ने चार-चार गोल किए, गौरव सहगल बने टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी नवीन जिन्दल ने 2036 ओलंपिक में पोलो की वापसी की उम्मीद जताई, खेल प्रेमियों को नोएडा के जिन्दल पोलो एस्टेट में मैच देखने का दिया न्योता

ताज़ा समाचार

सीजन के अंतिम टूर्नामेंट में पोलो एस्टेट और मेफेयर पोलो संयुक्त रूप से बने जिन्दल एस्टेट कप के विजेता

नोएडा स्थित जिन्दल पोलो एस्टेट में आयोजित पोलो सीजन के अंतिम टूर्नामेंट जिन्दल एस्टेट कप में पोलो एस्टेट और मेफेयर पोलो संयुक्त विजेता रहे। टूर्नामेंट के दौरान खेले गए दो रोमांचक मुकाबलों में इन दोनों टीमों ने जीत दर्ज की।

Polo Estate and Mayfair Polo Share Jindal Estate Cup Title in Season’s Final Tournament

Polo Estate and Mayfair Polo emerged joint winners of the Jindal Estate Cup, the final tournament of the polo season, following victories in two exciting encounters at the Jindal Polo Estate in Noida.

अरावली को 10–5.5 से हराकर जिन्दल पैंथर ने जीता जिन्दल पैंथर शील्ड 2026 का खिताब

सिमरन शेरगिल और सिद्धांत शर्मा ने चार-चार गोल किए, गौरव सहगल बने टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी नवीन जिन्दल ने 2036 ओलंपिक में पोलो की वापसी की उम्मीद जताई, खेल प्रेमियों को नोएडा के जिन्दल पोलो एस्टेट में मैच देखने का दिया न्योता

JINDAL PANTHER CLINCHES CHAMPIONSHIP TITLE WITH COMMANDING 10–5.5 VICTORY OVER ARAVALI

Simran Shergill and Siddhant Sharma score four goals each; Gaurav Sehgal named Most Valuable Player Naveen Jindal expresses hope for polo's return to the 2036 Olympics, invites sports enthusiasts to experience the game at Jindal Polo Estate

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img