सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

ND vs NZ: कब और कहां खेले जाएंगे बचे हुए भारत बनाम न्यूजीलैंड दो वनडे मुकाबले, जान लीजिए सारी बात

India vs New Zealand 2nd ODI Match: भारत और न्यूजीलैंड के बीच लंबी सीरीज का आगाज हो चुका है। पूरे जनवरी महीने में दोनों टीमें कई मैच खेलती हुई नजर आएंगी। इसका पहला मैच हो चुका है, जिसे भारतीय टीम ने 4 विकेट से अपने नाम करने में कामयाबी हासिल की है। वनडे सीरीज में कुल तीन मैच है, इसमें से दो बचे हुए हैं। चलिए आपको बताते हैं कि बचे हुए दो मैच कब और कहां खेले जाएंगे। भारत बनाम न्यूजीलैंड सीरीज का दूसरा मुकाबला 14 और तीसरा 18 जनवरी को खेला जाएगा
न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत ने इस साल का पहला वनडे मैच 11 जनवरी को बड़ोदरा में खेला, जिसे भारत ने जीत लिया है। खास बात ये रही कि ये इस स्टेडियम का पहला वनडे इंटरनेशनल मैच था। इसी में दोनों टीमों ने 300 का स्कोर छुआ, जो बड़ी ​बात रही। अब आगे की बात की जाए तो भारत और न्यूजीलैंड की टीमें 14 जनवरी को फिर से आमने सामने होंगी। ये मैच राजकोट में खेला जाएगा। इसके बाद तीसरे और आखिरी मैच की बात की जाए तो ये मुकाबला 18 जनवरी को इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाना तय हुआ है। यानी शनिवार को वनडे सीरीज का समापन हो जाएगा।

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज भी खेलेगी टीम इंडिया
वैसे तो अगले महीने यानी फरवरी में टी20 विश्व कप होना है, इसलिए जल्द ही इसका बज बन जाएगा, लेकिन भारत बनाम न्यूजीलैंड वनडे सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली खेल रहे हैं, इसलिए इसको लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। उम्मीद है जिस तरह जबरदस्त संख्या में फैंस बड़ोदरा का मैच देखने के लिए आए, उसी तरह से बाकी स्टेडियम में जाकर मैच देखेंगे।

टी20 सीरीज में काफी हद तक बदल जाएगी भारतीय टीम
इस वनडे सीरीज के बाद भारत और न्यूजीलैंड की टीमें टी20 सीरीज के लिए आमने सामने होंगी, इसमें पांच मुकाबले खेले जाएंगे। हालांकि इसमें दोनों टीमें काफी बदली हुई नजर आएंगी। वनडे सीरीज की कमान शुभमन गिल के पास है, लेकिन टी20 में कप्तानी की जिम्मेदारी सूर्यकुमार यादव निभाते हुए दिखेंगे। टी20 टीम में तो गिल का नाम तक नहीं है। साथ ही कई नए और युवा खिलाड़ी टी20 सीरीज में अपना जलवा बिखेरते हुए दिखाई देंगे। फिलहाल तो आप वनडे सीरीज पर फोकस कीजिए। जब टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज शुरू होगी, तो उसके बारे में भी सारी बातें विस्तार से हम आपको बताएंगे।

भारत बनाम न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के लिए बदली हुई टीम इंडिया: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), रवींद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव, नितीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), आयुष बडोनी।

संबंधित समाचार

दुनिया की सबसे लंबी स्लैग रोड बनाकर जिंदल स्टील ने रचा इतिहास, बना गिनीज रिकॉर्ड

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में जिंदल स्टील ने देश के वैज्ञानिकों के साथ मिलकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। कंपनी ने फैक्ट्रियों से निकलने...

अंगुल रथ यात्रा उत्सव में शामिल हुए नवीन जिन्दल; जिंदल फाउंडेशन ने पुरी में 12वें वार्षिक ‘अन्न सेवा’ कार्यक्रम की शुरुआत की

दस से अधिक वर्षों से, फाउंडेशन की यह रथ यात्रा सेवा सहानुभूति और साझा जिम्मेदारी का प्रतीक रही है। यह कार्यक्रम सुनिश्चित करता है कि जब पवित्र यात्रा के लिए पुरी में लाखों लोग एकत्रित हों, तो कोई भी श्रद्धालु भूखा न रहे।

नवीन जिन्दल समूह ने 18 गीगावाट की परमाणु परियोजनाओं के लिए 9 से अधिक राज्यों में संभावनाएं तलाशना शुरू किया

स्टील, खनन, बिजली, नवीकरणीय ऊर्जा और रियल एस्टेट क्षेत्रों में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के बाद नवीन जिन्दल समूह अब परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में कदम रख रहा है। इसके लिए 'जिन्दल रिन्यूएबल्स' की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी 'जिन्दल न्यूक्लियर पावर प्राइवेट लिमिटेड' का गठन किया गया है।

ताज़ा समाचार

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img