सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

IND vs NZ 1st T20I Live Streaming: OTT और TV पर कैसे देख पाएंगे लाइव मुकाबला, समझ लीजिए

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज का आगाज आज से होने जा रहा है। आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 से पहले टीम इंडिया की ये आखिरी सीरीज है। ऐसे में ये काफी ज्यादा अहम रहने वाली है। मैच बुधवार यानी 21 जनवरी को शाम को खेला जाएगा। इससे पहले आप जान लीजिए कि मैच को आप अपने टीवी और मोबाइल पर लाइव कैसे देख पाएंगे। अभी से इसकी तैयारी कर लीजिए।
भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज नागपुर में खेला जाएगा
न्यूजीलैंड के भारत दौरे पर अब दूसरा और आखिरी पड़ाव शुरू होने जा रहा है। टी20 सीरीज में पांच मैच खेले जाएंगे, इसका पहला मुकाबला नागपुर में होना है। न्यूजीलैंड की टीम इससे पहले टीम इंडिया से तीन मैचों की वनडे सीरीज जीत चुकी है, इसलिए टीम के हौसले बुलंद हैं। हालांकि टीमें काफी बदली हुई हैं। टीम इंडिया के पास ​जीत के अलावा अब कोई दूसरा विकल्प नहीं है। न्यूजीलैंड की टीम में भले ही कोई हाईप्रोफाइनल खिलाड़ी ना हो, जिसकी चर्चा की जाती हो, लेकिन मैदान पर वहां के खिलाड़ी किस तरह का खेल दिखाते हैं, ये बात किसी से छिपी नहीं है।

न्यूजीलैंड की टीम भारत से टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज जीतने के लिए बेकरार
जहां एक ओर वनडे सीरीज में न्यूजीलैंड की कप्तानी माइकल ब्रेसवेल कर रहे थे, वहीं अब टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज में मिचेल सेंटनर कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। डेरिल मिचेल दुनिया के शानदार स्पिन गेंदबाज तो हैं ही, साथ ही वे जरूरत पड़ने पर नीचे के क्रम में आकर बेहतरीन बल्लेबाजी भी करते हैं। ये बात वे कई बार साबित भी कर चुके हैं। हालांकि न्यूजीलैंड की टीम पिछली चार सीरीज से भारत आकर कोई भी टी20 सीरीज नहीं जीत पाई है। साल 2019 में टीम ने आखिरी सीरीज जीती थी। अब इस सीरीज में क्या होगा, ये देखना दिलचस्प होगा।

IND बनाम NZ T20I सीरीज को टीवी और OTT पर लाइव कब और कहां देखें
इस बीच मैच की लाइव स्ट्रीमिंग और लाइव टेलीकास्ट की बात की जाए तो इस सीरीज के राइट्स भी स्टार नेटवर्क के पास हैं। सीरीज के सभी मैच शाम को सात बजे से शुरू होंगे, इससे आधे घंटे पहले यानी साढ़े छह बजे टॉस होगा। टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स 1 और स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी पर मैच का लाइव टेलीकास्ट देखा जा सकता है। इसके अलावा अगर आप मोबाइल यानी ओटीटी पर मैच देखना चाहते हैं तो उसके लिए जियो हॉट स्टार पर जाना होगा, वहां आप आराम से मैच का आनंद ले सकते हैं।

संबंधित समाचार

दुनिया की सबसे लंबी स्लैग रोड बनाकर जिंदल स्टील ने रचा इतिहास, बना गिनीज रिकॉर्ड

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में जिंदल स्टील ने देश के वैज्ञानिकों के साथ मिलकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। कंपनी ने फैक्ट्रियों से निकलने...

अंगुल रथ यात्रा उत्सव में शामिल हुए नवीन जिन्दल; जिंदल फाउंडेशन ने पुरी में 12वें वार्षिक ‘अन्न सेवा’ कार्यक्रम की शुरुआत की

दस से अधिक वर्षों से, फाउंडेशन की यह रथ यात्रा सेवा सहानुभूति और साझा जिम्मेदारी का प्रतीक रही है। यह कार्यक्रम सुनिश्चित करता है कि जब पवित्र यात्रा के लिए पुरी में लाखों लोग एकत्रित हों, तो कोई भी श्रद्धालु भूखा न रहे।

नवीन जिन्दल समूह ने 18 गीगावाट की परमाणु परियोजनाओं के लिए 9 से अधिक राज्यों में संभावनाएं तलाशना शुरू किया

स्टील, खनन, बिजली, नवीकरणीय ऊर्जा और रियल एस्टेट क्षेत्रों में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के बाद नवीन जिन्दल समूह अब परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में कदम रख रहा है। इसके लिए 'जिन्दल रिन्यूएबल्स' की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी 'जिन्दल न्यूक्लियर पावर प्राइवेट लिमिटेड' का गठन किया गया है।

ताज़ा समाचार

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img