सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

नेशनल हेराल्ड केस में ED की चार्जशीट पर आने वाला फैसला टला, अब इस दिन सुनाया जाएगा निर्णय

नेशनल हेराल्ड केस से जुड़े जिस मामले में राहुल गांधी और सोनिया गांधी आरोपी हैं, उसमें ईडी की चार्जशीट को लेकर दिल्ली की अदालत फैसला सुनाने वाली थी, जो अब टल गया है।

National Herald Case Hearing Today: सोनिया गांधी और राहुल गांधी से जुड़े केस की चार्जशीट पर आज (शनिवार को) कोर्ट का फैसला आने वाला था, जिसे टाल दिया गया है। दिल्ली की अदालत, नेशनल हेराल्ड केस में ED की चार्जशीट पर फैसला सुनाने वाली थी लेकिन अब इसे 16 दिसंबर को सुनाया जाएगा। रॉउज एवेन्यू कोर्ट ने पिछली सुनवाई में ईडी की चार्जशीट पर आदेश टाल दिया था क्योंकि उसे केस फाइलों की दोबारा जांच जरूरी लगी थी। ईडी ने इस मामले में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, सांसद राहुल गांधी, दिवंगत नेता मोतीलाल वोरा और ऑस्कर फर्नांडीस के साथ-साथ सुमन दुबे, सैम पित्रोदा और कंपनी यंग इंडियन को आरोपी बनाया है।

सोनिया गांधी और राहुल पर क्या है आरोप?
ईडी का आरोप है कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी समेत इन नेताओं ने साजिश के तहत एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड की लगभग 2 हजार करोड़ रुपये की संपत्तियों पर कब्जा कर लिया था। जान लें कि नेशनल हेराल्ड केस मूल रूप से पूर्व सांसद सुब्रमण्यम स्वामी की शिकायत की वजह से शुरू हुआ था, जिसमें कांग्रेस नेताओं और एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड से जुड़ी कंपनियों द्वारा पैसे के दुरुपयोग का आरोप लगाया गया था। ईडी की चार्जशीट पर संज्ञान लेने या नहीं लेने के बारे में कोर्ट का आगामी फैसला लंबे समय से चल रहे केस में अगला पड़ाव तय करेगा।

ऐसे किया गया था कथित घोटाला?
एजेएल ‘नेशनल हेराल्ड’ अखबार पब्लिश करता है। प्रवर्तन निदेशालय का आरोप है कि गांधी फैमिली के पास यंग इंडियन के 76 फीसदी शेयर थे, जिसने 90 करोड़ रुपये के लोन के बदले में धोखाधड़ी करके एजेएल की प्रॉपर्टी हड़प ली। चार्जशीट में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, सुमन दुबे, सुनील भंडारी, सैम पित्रोदा, यंग इंडियन और ‘डोटेक्स मर्चेंडाइज प्राइवेट लिमिटेड’ के नाम शामिल हैं।

संबंधित समाचार

मलेरिया के बुखार में तपते हुए दीपिका पादुकोण ने शूट की अक्षय कुमार की फिल्म, सालों बाद लारा दत्ता ने किया खुलासा

लारा दत्ता का हाल के दिनों में दीपिका पादुकोण को लेकर खुलासा किया। उन्होंने बताया कि मलेरिया होने पर भी दीपिका पादुकोण ने काम...

मिडिल ईस्ट में फिर से हमला हुआ तो…ट्रंप से बातचीत के बीच पुतिन ने कर दी ऐसी बात, खुश हो जाएगा ईरान

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति पुतिन के बीच लंबी बातचीत हुई। इस बातचीत में कई खास मुद्दों पर चर्चा हुई, पुतिन ने...

आवारा कुत्ते के हमले के बाद ‘रेबीज’ से लड़की की मौत, इलाज में हुई लापरवाही, चार सरकारी डॉक्टरों के खिलाफ FIR दर्ज

कुत्ते के काटने से सात साल की लड़की की मौत का मामला कोर्ट पहुंचा। जहां कोर्ट ने आरोपी डॉक्टरों के खिलाफ एक्शन लेने का...

ताज़ा समाचार

मिडिल ईस्ट में फिर से हमला हुआ तो…ट्रंप से बातचीत के बीच पुतिन ने कर दी ऐसी बात, खुश हो जाएगा ईरान

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति पुतिन के...

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img