सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

दिल्ली-मेरठ के पूरे कॉरिडोर पर हुआ नमो भारत का सफल ट्रायल, जानें कितने समय में सराय काले खां से मोदीपुरम पहुंची ट्रेन

 (नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन) ने सोमवार को सराय काले खां से लेकर मोदीपुरम के बीच नमो भारत ट्रेन के पूरे रूट पर सफलतापूर्वक ट्रायल रन पूरा कर लिया। नमो भारत ट्रेन ने दिल्ली के सराय काले खां से लेकर मेरठ के मोदीपुरम के बीच 82 किलोमीटर की पूरी यात्रा एक घंटे से भी कम समय में पूरी की। एनसीआरटीसी ने बताया कि ट्रायल रन के दौरान नमो भारत ट्रेनों के साथ-साथ मेरठ मेट्रो ट्रेनें भी चल रही थीं और सिस्टम ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। ट्रायल रन के दौरान ट्रेनें सराय काले खां से मोदीपुरम तक हर स्टेशन पर रुकीं और एनसीआरटीसी द्वारा तय किए गए टाइम टेबल का पालन करते हुए एक घंटे से भी कम समय में पूरी दूरी तय की।

160 किमी प्रति घंटे की टॉप ऑपरेशनल स्पीड से चली नमो भारत ट्रेन

एनसीआरटीसी द्वारा किया गया ये ट्रायल रन दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ को जोड़ने वाले भारत के पहले नमो भारत कॉरिडोर के ऑपरेशन में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। ट्रायल के दौरान, नमो भारत ट्रेनें पूरे 82 किलोमीटर के सेक्शन में 160 किमी प्रति घंटे की टॉप ऑपरेशनल स्पीड से चलीं। कॉरिडोर पर एलटीई बैकबोन पर तैनात एडवांस ईटीसीएस लेवल 3 हाइब्रिड सिग्नलिंग सिस्टम, जो दुनिया में पहली बार है, ने हर स्टेशन पर लगाए गए प्लेटफॉर्म स्क्रीन डोर (पीएसडी) के साथ-साथ अद्भुत प्रदर्शन किया। एनसीआरटीसी ने कहा कि ये सफल ट्रायल रन सिस्टम की तत्परता को रेखांकित करता है और पूरे कॉरिडोर के पूर्ण कमीशनिंग की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रगति को दर्शाता है।

दो अलग-अलग चरणों में शुरू हुआ है ऑपरेशन

दिल्ली-मेरठ नमो भारत रैपिड ट्रेन कॉरिडोर का पहला स्टेशन दिल्ली का जंगपुरा होगा तो इ्सका आखिरी स्टेशन मेरठ का मोदीपुरम डिपो होगा। बताते चलें कि इस कॉरिडोर को अभी तक दो अलग-अलग चरणों में शुरू किया गया है। पहले चरण में इसे साहिबाबाद से मेरठ साउथ तक शुरू किया गया था। जिसके बाद दूसरे चरण में, नमो भारत ने दिल्ली में एंट्री की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरी झंडी दिखाकर दिल्ली के न्यू अशोक नगर से लेकर साहिबाबाद स्ट्रेच को भी शुरू कराया। बताते चलें कि भारतीय रेल और दिल्ली का प्रमुख रेलवे स्टेशन- आनंद विहार भी इसी स्ट्रेच में है।

संबंधित समाचार

दुनिया की सबसे लंबी स्लैग रोड बनाकर जिंदल स्टील ने रचा इतिहास, बना गिनीज रिकॉर्ड

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में जिंदल स्टील ने देश के वैज्ञानिकों के साथ मिलकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। कंपनी ने फैक्ट्रियों से निकलने...

अंगुल रथ यात्रा उत्सव में शामिल हुए नवीन जिन्दल; जिंदल फाउंडेशन ने पुरी में 12वें वार्षिक ‘अन्न सेवा’ कार्यक्रम की शुरुआत की

दस से अधिक वर्षों से, फाउंडेशन की यह रथ यात्रा सेवा सहानुभूति और साझा जिम्मेदारी का प्रतीक रही है। यह कार्यक्रम सुनिश्चित करता है कि जब पवित्र यात्रा के लिए पुरी में लाखों लोग एकत्रित हों, तो कोई भी श्रद्धालु भूखा न रहे।

नवीन जिन्दल समूह ने 18 गीगावाट की परमाणु परियोजनाओं के लिए 9 से अधिक राज्यों में संभावनाएं तलाशना शुरू किया

स्टील, खनन, बिजली, नवीकरणीय ऊर्जा और रियल एस्टेट क्षेत्रों में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के बाद नवीन जिन्दल समूह अब परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में कदम रख रहा है। इसके लिए 'जिन्दल रिन्यूएबल्स' की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी 'जिन्दल न्यूक्लियर पावर प्राइवेट लिमिटेड' का गठन किया गया है।

ताज़ा समाचार

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img