सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

मुकेश अंबानी ने किया हरसंभव मदद का ऐलान, रिलायंस ने ट्वीट कर दी जानकारी

अहमदाबाद में हादसे का शिकार हुए एयर इंडिया में कुल 12 क्रू मेंबर्स समेत कुल 242 लोग सवार थे, जिनमें से 241 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है।गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार को हुए भयावह विमान हादसे ने पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया है। कल अहमदाबाद से लंदन के लिए टेक-ऑफ के कुछ ही मिनटों के अंदर एयर इंडिया का विमान क्रैश हो गया था। इस हादसे में अभी तक 297 लोगों की मौत हो चुकी है। विमान में कुल 181 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और 1 कनाडाई सवार था। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी ने इस भयानक हादसे पर दुख व्यक्त किया है और हरसंभव मदद का वादा किया है।

मुकेश अंबानी ने क्या ऐलान किया है
रिलायंस इंडस्ट्रीज ने शुक्रवार को सुबह अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से मुकेश अंबानी के हवाले से लिखा, ”मैं और नीता, पूरे रिलायंस परिवार के साथ, अहमदाबाद में हुए दुखद विमान हादसे में हुई जानमाल की भारी क्षति से बेहद दुखी और व्यथित हैं। हम इस दुखद घटना से प्रभावित सभी लोगों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हैं। दुख की इस घड़ी में, रिलायंस चल रहे राहत प्रयासों को अपना पूरा और अटूट समर्थन देता है और हर संभव तरीके से सहायता करने के लिए तैयार है। हम प्रार्थना करते हैं कि प्रभावित सभी लोगों को इस अकल्पनीय क्षति से उबरने की शक्ति और सांत्वना मिले।फ्लाइट में सवार 241 लोगों के अलावा 56 अन्य लोगों की भी मौत
बताते चलें कि अहमदाबाद में हादसे का शिकार हुए एयर इंडिया में कुल 12 क्रू मेंबर्स समेत कुल 242 लोग सवार थे, जिनमें से 241 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। इस हादसे में ब्रिटेन का एक नागरिक बच गया, जो किसी चमत्कार से कम नहीं है। अहमदाबाद एयरपोर्ट से टेक-ऑफ करने के कुछ ही मिनटों के अंदर विमान एक रिहायशी इलाके में क्रैश हो गया था। ये विमान एयरपोर्ट के नजदीक स्थित डॉक्टरों के हॉस्टल से टकरा गया था, जिससे हॉस्टल और इसके आसपास के इलाके में कुल 56 लोगों की मौत हुई है।

मृतकों के परिजनों को 1-1 करोड़ रुपये देगा टाटा
एयर इंडिया की पैरेंट कंपनी टाटा ग्रुप ने इस हादसे में मारे गए लोगों को 1-1 करोड़ रुपये का मुआवजा देने का ऐलान किया है। इसके साथ ही, कंपनी ने कहा है कि वे घायलों के इलाज का भी पूरा खर्च उठाएगी। बताते चलें कि ये दुनिया के सबसे भयावह विमान हादसों में से एक है। इसके अलावा, इसे देश का सबसे बड़ा विमान हादसा बताया जा रहा है।

संबंधित समाचार

दुनिया की सबसे लंबी स्लैग रोड बनाकर जिंदल स्टील ने रचा इतिहास, बना गिनीज रिकॉर्ड

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में जिंदल स्टील ने देश के वैज्ञानिकों के साथ मिलकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। कंपनी ने फैक्ट्रियों से निकलने...

अंगुल रथ यात्रा उत्सव में शामिल हुए नवीन जिन्दल; जिंदल फाउंडेशन ने पुरी में 12वें वार्षिक ‘अन्न सेवा’ कार्यक्रम की शुरुआत की

दस से अधिक वर्षों से, फाउंडेशन की यह रथ यात्रा सेवा सहानुभूति और साझा जिम्मेदारी का प्रतीक रही है। यह कार्यक्रम सुनिश्चित करता है कि जब पवित्र यात्रा के लिए पुरी में लाखों लोग एकत्रित हों, तो कोई भी श्रद्धालु भूखा न रहे।

नवीन जिन्दल समूह ने 18 गीगावाट की परमाणु परियोजनाओं के लिए 9 से अधिक राज्यों में संभावनाएं तलाशना शुरू किया

स्टील, खनन, बिजली, नवीकरणीय ऊर्जा और रियल एस्टेट क्षेत्रों में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के बाद नवीन जिन्दल समूह अब परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में कदम रख रहा है। इसके लिए 'जिन्दल रिन्यूएबल्स' की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी 'जिन्दल न्यूक्लियर पावर प्राइवेट लिमिटेड' का गठन किया गया है।

ताज़ा समाचार

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img