सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

लोकसभा में सांसद नवीन जिन्दल ने उठाई कुरुक्षेत्र में फूड टेस्टिंग लैब स्थापित करने की मांग

लोकसभा में सांसद नवीन जिन्दल ने उठाई कुरुक्षेत्र में फूड टेस्टिंग लैब स्थापित करने की मां

नई दिल्ली, 3 अप्रैल 2025 – कुरुक्षेत्र से लोकसभा सांसद श्री नवीन जिन्दल ने आज लोकसभा में “वन डिस्ट्रिक्ट, वन लैब” योजना के अंतर्गत कुरुक्षेत्र में फूड टेस्टिंग लैब स्थापित करने की मांग की।

प्रश्नकाल के दौरान श्री जिन्दल ने कहा, “जनस्वास्थ्य और उपभोक्ता अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करने के लिए हर जिले में आधुनिक फूड टेस्टिंग लैब होना आवश्यक है। कुरुक्षेत्र एक कृषि प्रधान एवं तेजी से विकसित होता हुआ शहरी क्षेत्र है, जहां ऐसी सुविधा की अत्यंत आवश्यकता है।”

पूर्व में भी उठाया था खाद्य सुरक्षा का मुद्दा

श्री जिन्दल संसद में खाद्य और स्वास्थ संबंथी विषयों को उठाते रहे हैं। उन्होंने जो मुद्दे उठाए, उनमें खाद्य उत्पादों पर पारदर्शी लेबलिंग और अल्ट्रा रिफाइंड सीड ऑयल पर नियमन की मांग की थी। उन्होंने कहा था कि इस तरह के प्रयास देश को एक स्वस्थ भविष्य की ओर ले जाएंगे।

श्री नवीन जिन्दल के सवालों का जवाब देते हुए केंद्रीय खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री श्री चिराग पासवान ने कहा कि कुरुक्षेत्र में लैब स्थापित करने का प्रस्ताव वाजिब है और मंत्रालय जल्द ही इस पर उचित कार्रवाई करेगा।

सांसद श्री नवीन जिन्दल ने मंत्री के उत्तर का स्वागत करते हुए कहा, “मैं मंत्री महोदय का आभार व्यक्त करता हूं। यह लैब कुरुक्षेत्र सहित आसपास के लाखों लोगों को सुरक्षित और पोषक आहार सुनिश्चित करने में मदद करेगी और खाद्य सुरक्षा प्रणाली को सुदृढ़ बनाएगी।”

संबंधित समाचार

लैंड फॉर जॉब्स मामले में लालू यादव और राबड़ी देवी को कोर्ट से बड़ा झटका, खारिज हई याचिका

लैंड फॉर जॉब्स मामले में लालू यादव और राबड़ी देवी की ओर से दायर की गई याचिका को कोर्ट ने खारिज कर दिया है।...

भारत को मिली बड़ी सफलता: पोखरण में पिनाका एक्सटेंडेड रेंज रॉकेट का सफल परीक्षण, दहल जाएंगे दुश्मन

रक्षा क्षेत्र में भारत को एक और बड़ी सफलता मिली है। पोखरण में पिनाका एक्सटेंडेड रेंज रॉकेट का सफल परीक्षण किया है। इस रॉकेट...

चीन जा रहे रूसी तेल टैंकर ने समंदर में लिया U-Turn, भारत की तरफ किया रुख

भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा तेल आयातक देश है और अपनी ऊर्जा जरूरतों का बड़ा हिस्सा आयात के जरिए पूरा करता है। इस...

ताज़ा समाचार

चीन जा रहे रूसी तेल टैंकर ने समंदर में लिया U-Turn, भारत की तरफ किया रुख

भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा तेल आयातक देश...

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img