सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

आदित्य सुरजेवाला ने पेपर लीक, अध्यापकों के खाली पड़े पद को लेकर भाजपा सरकार पर दागे तीखे सवाल

चंडीगढ, 11 मार्च 2025
कैथल से कांग्रेस विधायक आदित्य सुरजेवाला ने हरियाणा विधानसभा के सत्र में आज पेपर लीक, अध्यापकों के खाली पड़े पद को लेकर भाजपा सरकार पर तीखे सवाल दागे। आदित्य सुरजेवाला ने अपने अभिभाषण में बोलते हुए कहा कि आज युवाओं को भाजपा सरकार ने बेरोजगारी के गड्ढे में धकेल दिया है। बेरोजगारी वश परेशान युवा अपनी पुश्तैनी जमीन बेचकर विदेशों में रोजगार के लिए जाने को मजबूर है।

पिछले 15 दिनों में हरियाणा प्रदेश के स्कूलों, कॉलेजों में हुए पेपर लीक ने युवाओं के भविष्य पर हमला बोला है, उनके अधिकारों व सपनों को चकनाचूर किया है। 10वीं का गणित का पेपर लीक हुआ, 12वीं का अंग्रेजी का पेपर लीक हुआ। साल 2019-20 से हर पेपर लीक हो रहा है। रोहतक के मेडिकल कॉलेज में पिछले 10 सालों से भाजपा सरकार की नाक के नीचे नकली डॉक्टर बनाने का एक गैंग खुलेआम काम कर रहा है। हरियाणा प्रदेश पेपर लीक का सबसे बड़ा उद्योग बन चुका है। HPSC ऑफिस में अटैची कांड से रूह कांप उठती हैं। डेंटल सर्जन परीक्षा में करोड़ों रुपए HPSC ऑफिस में मिले। पंचायत सेक्रेटरी का पेपर, असिस्टेंट लाइनमैन का पेपर, 2019 में क्लर्क भर्ती का पेपर, 2020 में नायब तहसीलदार का पेपर, पुलिस कांस्टेबल का पेपर, जज एचसीएस ज्यूडिशियल का पेपर, एक्साईज इंस्पेक्टर का पेपर, असिस्टेंट प्रोफेसर कॉलेज कॉडर का पेपर, HTET का पेपर, CTET का पेपर, 2024 में नीट का पेपर, ऑल इंडिया प्री मेडिकल का पेपर लीक हुआ इतना ही नहीं हरियाणा से बाहर के पेपर भी हरियाणा में ही लीक हुए और बेचे गए। केंद्रीय विद्यालय संगठन का पेपर लीक हुआ, जम्मू कश्मीर का सब इंस्पेक्टर का पेपर हरियाणा में लीक हुआ और बेचा गया। दिल्ली केंद्रीय विद्यालय का पेपर हरियाणा में लीक हुआ और बेचा गया। इलाहाबाद हाईकोर्ट का सिस्टम रेवेन्यू ऑफिसर का पेपर हरियाणा में लीक और बेचा गया। पेपर लीक होना हरियाणा प्रदेश की नंबर एक इंडस्ट्री बन चुका है।

आदित्य सुरजेवाला ने कहा कि हरियाणा प्रदेश में पढ़ाई की भी यही स्थिति बनी हुई है। महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरु और बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर कहते थे कि पढ़ेंगे तो ही आगे बढ़ेंगे लेकिन आज पढ़ाई की भी इतनी भयानक स्थिति हो चुकी है। सरकारी व एडेड कॉलेज में लैक्चरार प्रोफेसर के 7,986 पद मंजूर हैं लेकिन उसमें 4,465 पद खाली पड़े हुए हैं यानि 56% पद खाली हैं। तो कैसे पढेंगे बच्चे और कैसे आगे बढ़ेंगे?

केंद्र सरकार की नीति आयोग रिपोर्ट के अनुसार हरियाणा प्रदेश क्वालिटी ऑफ एजुकेशन, डेंसिटी ऑफ एजुकेशन , ग्रोथ एनवायरमेंट रेशो और हायर एजुकेशन में हर तरीके से पिछड़ा हुआ है। पब्लिक यूनिवर्सिटी की रैंकिंग में हरियाणा प्रदेश का कहीं नाम ही नहीं। देश की 100 पब्लिक यूनिवर्सिटी में हरियाणा की एक भी पब्लिक यूनिवर्सिटी का नाम ही नहीं। क्या हरियाणा के युवाओं के साथ ये विश्वासघात नहीं है?

आदित्य ने कहा कि हरियाणा के 487 प्राईमरी स्कूलों में एक भी अध्यापक नहीं है। जब स्कूलों में एक भी अध्यापक नहीं है तो सरकार रेशनेलाइज़्ड के तहत अध्यापक कम कर रही है। हरियाणा के सरकारी स्कूलों में 15,680 पद खाली पड़े हुए हैं, तो बताएं कैसे पढ़ेगा हरियाणा और कैसे आगे बढ़ेगा हरियाणा?

संबंधित समाचार

अंगुल रथ यात्रा उत्सव में शामिल हुए नवीन जिन्दल; जिंदल फाउंडेशन ने पुरी में 12वें वार्षिक ‘अन्न सेवा’ कार्यक्रम की शुरुआत की

दस से अधिक वर्षों से, फाउंडेशन की यह रथ यात्रा सेवा सहानुभूति और साझा जिम्मेदारी का प्रतीक रही है। यह कार्यक्रम सुनिश्चित करता है कि जब पवित्र यात्रा के लिए पुरी में लाखों लोग एकत्रित हों, तो कोई भी श्रद्धालु भूखा न रहे।

नवीन जिन्दल समूह ने 18 गीगावाट की परमाणु परियोजनाओं के लिए 9 से अधिक राज्यों में संभावनाएं तलाशना शुरू किया

स्टील, खनन, बिजली, नवीकरणीय ऊर्जा और रियल एस्टेट क्षेत्रों में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के बाद नवीन जिन्दल समूह अब परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में कदम रख रहा है। इसके लिए 'जिन्दल रिन्यूएबल्स' की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी 'जिन्दल न्यूक्लियर पावर प्राइवेट लिमिटेड' का गठन किया गया है।

इटानगर में लोगों की बात सुनकर बोले केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह– हर पीड़ित परिवार तक मदद पहुंचाकर ही चैन लेंगे

पूर्वोत्तर के दौरे में केंद्रीय मंत्री श्री किरन रिजिजू और मुख्यमंत्री भी साथ, अरुणाचल में अधिकारियों की बैठक भी लेंगे शिवराज सिंह चौहान*इटानगर/गुवाहाटी/नई दिल्ली,...

ताज़ा समाचार

अंगुल रथ यात्रा उत्सव में शामिल हुए नवीन जिन्दल; जिंदल फाउंडेशन ने पुरी में 12वें वार्षिक ‘अन्न सेवा’ कार्यक्रम की शुरुआत की

दस से अधिक वर्षों से, फाउंडेशन की यह रथ यात्रा सेवा सहानुभूति और साझा जिम्मेदारी का प्रतीक रही है। यह कार्यक्रम सुनिश्चित करता है कि जब पवित्र यात्रा के लिए पुरी में लाखों लोग एकत्रित हों, तो कोई भी श्रद्धालु भूखा न रहे।

नवीन जिन्दल समूह ने 18 गीगावाट की परमाणु परियोजनाओं के लिए 9 से अधिक राज्यों में संभावनाएं तलाशना शुरू किया

स्टील, खनन, बिजली, नवीकरणीय ऊर्जा और रियल एस्टेट क्षेत्रों में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के बाद नवीन जिन्दल समूह अब परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में कदम रख रहा है। इसके लिए 'जिन्दल रिन्यूएबल्स' की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी 'जिन्दल न्यूक्लियर पावर प्राइवेट लिमिटेड' का गठन किया गया है।

Jyotiraditya M. Scindia Reviews Flood Situation Across Northeast, Assures Full Central Support

*Ministry of Development of North Eastern Region Closely...

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img