सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

400+ विकेट, मिचेल स्टार्क का अनोखा करिश्मा; टेस्ट क्रिकेट में तोड़ा वसीम अकरम का ऐतिहासिक रिकॉर्ड

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में मिचेल स्टार्क ने अभी तक 3 विकेट हासिल किए हैं। इसी के साथ टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने बड़ा कमाल कर दिया है।

एशेज सीरीज का दूसरा टेस्ट मुकाबला इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फसैला किया। इंग्लैंड ने अभी तक चार विकेट के नकुसान पर 193 रन बना लिए हैं। ऑस्ट्रेलिया के लिए अभी तक मिचेल स्टार्क ने अच्छी गेंदबाजी की है।

वसीम अकरम जैसे दिग्गज प्लेयर्स हो गए पीछे
मैच में तीन विकेट लेते ही ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले लेफ्ट ऑर्म पेसर बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड पाकिस्तानी दिग्गज वसीम अकरम के नाम था। अकरम ने 414 टेस्ट विकेट झटके थे। वहीं स्टार्क ने 415 विकेट झटक लिए हैं और वह नंबर की कुर्सी पर विराजमान हो गए हैं।

पारी की शुरुआत में ही झटका स्टार्क ने विकेट
इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में मिचेल स्टार्क ने पारी की शुरुआत में ही बेन डकेट का विकेट झटका था और वह अपना खाता तक नहीं खोल पाए थे। इसके बाद उन्होंने ओली पोप को पवेलियन की राह दिखाई। उन्होंने जीरो रन बनाए। बाद में हैरी ब्रूक भी स्टार्क की गेंद पर चकमा खा गए और वह स्टीव स्मिथ को कैच थमाकर आउट हो गए।

टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले लेफ्ट ऑर्म पेसर्स:

गेंदबाज विकेट
मिचेल स्टार्क 415
वसीम अकरम 414
चमिंडा वास 355
ट्रेंट बोल्ट 317
मिचेल जॉनसन 313

मिचेल स्टार्क ने ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए तीनों फॉर्मेट में किया कमाल
मिचेल स्टार्क ने ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के लिए साल 2011 में डेब्यू किया था। इसके बाद शुरुआती कुछ सालों में तो वह टीम से अंदर-बाहर होते रहे। लेकिन बाद में उन्होंने धमाकेदार प्रदर्शन से टीम में अपनी जगह पक्की कर ली। उन्होंने अभी तक 102 टेस्ट मैचों में 415 विकेट झटके हैं। इसके अलावा वनडे क्रिकेट में 247 विकेट झटके हैं। वहीं T20I क्रिकेट में कुल 79 विकेट हासिल किए हैं।

दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड के लिए जैक क्राउली (76 रन) और जो रूट (68 रन) ने अर्धशतक लगाए। हैरी ब्रूक के बल्ले से 31 रनों की पारी निकली। रूट अभी भी क्रीज पर मौजूद हैं और उनका साथ देने के लिए क्रीज पर कप्तान बेन स्टोक्स हैं।

संबंधित समाचार

Jindal Panther Crowned Indian Masters Champions with Thrilling 12–11 Victory

Led by two goals from Naveen Jindal, Jindal Panther mounted a stunning comeback against Vimal Arion Achievers, with Matt Perry sealing the 14-goal title via an extra-time golden goal.

Jindal Panther Edge Bharat Select 16–14 in Thrilling Indian Masters League Encounter at Jindal Polo Estate

The match witnessed an electrifying start, with Jindal Panther taking an early 5–1 lead after the first chukker. However, Bharat Select fought back strongly, overturning the deficit to take a 7–6 lead.

सीजन के अंतिम टूर्नामेंट में पोलो एस्टेट और मेफेयर पोलो संयुक्त रूप से बने जिन्दल एस्टेट कप के विजेता

नोएडा स्थित जिन्दल पोलो एस्टेट में आयोजित पोलो सीजन के अंतिम टूर्नामेंट जिन्दल एस्टेट कप में पोलो एस्टेट और मेफेयर पोलो संयुक्त विजेता रहे। टूर्नामेंट के दौरान खेले गए दो रोमांचक मुकाबलों में इन दोनों टीमों ने जीत दर्ज की।

ताज़ा समाचार

Polo Estate and Mayfair Polo Share Jindal Estate Cup Title in Season’s Final Tournament

Polo Estate and Mayfair Polo emerged joint winners of the Jindal Estate Cup, the final tournament of the polo season, following victories in two exciting encounters at the Jindal Polo Estate in Noida.

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img