सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

महिला क्रिकेटरों के साथ छेड़खानी की घटना में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का बयान जंगलराज का प्रमाण: जीतू पटवारी

मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी ने विदेशी महिला क्रिकेटरों के साथ हुई छेड़खानी की घटना पर राज्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के बयान की कड़ी निंदा की है। मंत्री ने अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को होटल से बाहर निकलते समय स्थानीय अधिकारियों को सूचित करने और सावधानी बरतने की सलाह दी है, जिसे श्री पटवारी ने महिलाओं की सुरक्षा में सरकार की नाकामी का स्पष्ट प्रमाण बताया है।

श्री पटवारी ने कहा
, “विदेश से आई महिला क्रिकेटर अगर बाहर घूमने या बातचीत करने जातीं तो उनके साथ कितनी महिला कांस्टेबल साथ रहेंगी? मंत्री का यह बयान स्वीकार करता है कि सरकार सुरक्षा प्रदान करने में असमर्थ है। अगर खिलाड़ी ‘ओपन’ घूमेंगे तो सुरक्षा नहीं दी जा सकेगी—यह तो खुला जंगलराज है! महिलाओं की सुरक्षा का वादा करने वाली भाजपा सरकार इसे निभा नहीं पा रही। यह भारतीय जनता पार्टी के चाल, चरित्र और चेहरे को उजागर करता है, जहां कानून-व्यवस्था की अराजकता मंत्री के मुंह से फूट-फूटकर चिल्ला रही है। अगर महिलाएं खुलकर घूम नहीं सकतीं, तो यह प्रदेश में पूर्ण जंगलराज का प्रमाण है।

“श्री पटवारी ने मांग की है कि
सरकार इस घटना की निष्पक्ष जांच करवाए और दोषियों को तत्काल सजा दे। साथ ही, महिलाओं की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाए, न कि जिम्मेदारी खिलाड़ियों पर डालने का प्रयास करे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी महिलाओं की सुरक्षा के लिए सदैव संघर्षरत रहेगी और सरकार की इस लापरवाही को उजागर करती रहेगी।

 

संबंधित समाचार

गोल्ड ETF और सिल्वर ETF क्या हैं? निवेशकों के लिए कितना फायदेमंद? किसमें निवेश है ज्यादा सही?

अगर आप स्थिरता चाहते हैं तो गोल्ड ETF में निवेश कर सकते हैं। अगर आप हाई रिटर्न और रिस्क ले सकते हैं तो सिल्वर...

ट्रे़ड डील पर बोले कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, कहा- भारत के हितों से कभी समझौता नहीं होगा

भारत और अमेरिका के बीच हाल ही में हुई ट्रेड डील को लेकर गुरुवार को कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि इस...

गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा करनाल, ब्यूटी पार्लर और मकान पर फायरिंग, दहशत में इलाके के लोग

करनाल में एक ब्यूटी पार्लर और मकान पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। फिलहाल पुलिस...

ताज़ा समाचार

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img