सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

इस युग में मनोहर लाल राजनीति के संत: अशोक छाबड़ा

केवल नौकरियों में मनोहर सरकार ने प्रदेश की जनता के बचाए 15000 करोड़ रुपए

मनोहर लाल के जन्मदिन पर हवन यज्ञ, तुलसी पौधारोपण और भंडारे का आयोजन

जींद 05 मई। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान में केंद्रीय ऊर्जा एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर के जन्मदिवस के अवसर पर आज प्रदेश मुख्यमंत्री के मीडिया कोऑर्डिनेटर अशोक छाबड़ा ने यहां श्री जयंती देवी मंदिर सिद्धपीठ में हवन यज्ञ का आयोजन किया। इस अवसर पर परमपिता परमात्मा से श्री मनोहर लाल की दीर्घायु की कामना की गई। हवन के बाद यहां मंदिर परिसर में तुलसी के पौधे रोपित किए गए और भंडारे का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंदिर के पुजारी नवीन कौशिक ने हवन करवाया। कार्यक्रम में आरएसएस के नगर सहसंयोजक कपिल चौहान, राजेश खर्ब,अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद दिल्ली प्रांत सदस्य देव छाबड़ा, राजेंद्र मुदगिल, सागर कौशिक, कृष्ण कुमार, वीरेंद्र मदान,अमन कश्यप व परमजीत गिल मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाएं भी मौजूद थी। जयंती देवी मंदिर के बाद अशोक छाबड़ा ने भिवानी रोड़ स्थित प्राचीन “श्री हनुमान मन्दिर बंगलामुखी” धाम खेम नगर मंदिर में आयोजित हवन में भी भाग लिया और आहुति डाली। पुजारी पंकज शर्मा ने हवन व पूजा करवाई।
मुख्यमंत्री के प्रदेश मीडिया कोऑर्डिनेटर अशोक छाबड़ा ने कहा कि मनोहर लाल राजनीति के संत हैं। उन्होंने सेवा और समर्पण की भावना से ऐसी राजनीति की, जिसका ना आदि न अंत है। उन्होंने कहा कि मनोहर लाल प्रदेश में व्यवस्था परिवर्तन के लिए जाने जाते हैं। प्रदेश में इससे पहले सरकारें बदलती थीं, उनमें चेहरे बदलते थे लेकिन व्यवस्था वैसी ही चलती थी। जब मनोहर लाल ने हरियाणा में मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली तो उन्होंने प्रदेश में लूट-खसोट की व्यवस्था को खत्म करने का फैसला किया। डिजिटल क्रांति के माध्यम से उन्होंने ऐसे कार्य किए, जिनसे प्रदेश के हर व्यक्ति को लाभ मिला है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश का एक भी परिवार ऐसा नहीं है जिसे मनोहर लाल द्वारा बनाई गई नीतियों से लाखों रुपए का फायदा न हुआ हो।
अशोक छाबड़ा ने कहा कि प्रदेश में पीले राशन कार्ड बनवाने के लिए लोगों को धक्के खाने पड़ते थे और पैसे भी देने पड़ते थे। इसी प्रकार बुढ़ापा पेंशन के लिए लोगों को कई-कई महीने दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ते हैं और या फिर 15 से 20 हजार रुपए रिश्वत देनी पड़ती थी। आज यह दोनों काम पूरी तरह से ऐसे हो गए हैं कि बिना एक पैसा खर्च किए बिना कहीं धक्के खाए काम हो जाता है। नौकरियों की सरेआम खुली नीलामी लगती थी और जो ज्यादा पैसे देता था नौकरी उसको मिलती थी लेकिन मनोहर लाल की सरकार ने मेरिट के आधार पर बिना खर्ची बिना पर्ची नौकरी देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि उदाहरण के तौर पर अगर हम केवल सरकारी नौकरी की बात करें तो पिछले 10 साल में डेढ़ लाख सरकारी नौकरियां लगी है जो बिना खर्ची और बिना पर्ची के लगी हैं। अगर पूर्व की सरकारों की दरों से तुलना की जाए तो न्यूनतम एक नौकरी का 10 लाख रुपए का रेट चलता था। इस दर से बात की जाए तो भाजपा सरकार ने प्रदेश के लोगों को 15000 करोड़ रुपए का सीधा लाभ देने का काम किया है। यह पैसा जो पहले धरती और जेवर बेचकर या किसी से उधार लेकर राजनीतिक लोगों की जेब में जाता था वह अब लोगों के पास सीधा बचा है। इसी प्रकार से सीएलयू और तबादले भी सरकार ने ऑनलाइन करके इससे भी बड़ी रकम लोगों की जेब में बचाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि मनोहर लाल ने जिस पौधे को लगाया था वर्तमान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मजबूत करने का काम कर रहे हैं। अशोक छाबड़ा ने कहा कि आज मनोहर लाल के जन्मदिन पर हवन यज्ञ, तुलसी का पौधा रोपण और भंडारा आयोजित करके मानव सेवा के रूप में उनका जन्मदिन मनाया गया है। उन्होंने कहा कि ऐसे राजनीतिक संत सदियों में पैदा होते हैं।

संबंधित समाचार

Jindal Panther Crowned Indian Masters Champions with Thrilling 12–11 Victory

Led by two goals from Naveen Jindal, Jindal Panther mounted a stunning comeback against Vimal Arion Achievers, with Matt Perry sealing the 14-goal title via an extra-time golden goal.

Jindal Panther Edge Bharat Select 16–14 in Thrilling Indian Masters League Encounter at Jindal Polo Estate

The match witnessed an electrifying start, with Jindal Panther taking an early 5–1 lead after the first chukker. However, Bharat Select fought back strongly, overturning the deficit to take a 7–6 lead.

सीजन के अंतिम टूर्नामेंट में पोलो एस्टेट और मेफेयर पोलो संयुक्त रूप से बने जिन्दल एस्टेट कप के विजेता

नोएडा स्थित जिन्दल पोलो एस्टेट में आयोजित पोलो सीजन के अंतिम टूर्नामेंट जिन्दल एस्टेट कप में पोलो एस्टेट और मेफेयर पोलो संयुक्त विजेता रहे। टूर्नामेंट के दौरान खेले गए दो रोमांचक मुकाबलों में इन दोनों टीमों ने जीत दर्ज की।

ताज़ा समाचार

Polo Estate and Mayfair Polo Share Jindal Estate Cup Title in Season’s Final Tournament

Polo Estate and Mayfair Polo emerged joint winners of the Jindal Estate Cup, the final tournament of the polo season, following victories in two exciting encounters at the Jindal Polo Estate in Noida.

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img