सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

PM मोदी आज करेंगे ”मन की बात”, कार्यक्रम के 128वें एपिसोड में क्या होगा खास

”मन की बात” कार्यक्रम के जरिए PM मोदी आज एक बार फिर देशवासियों से बातचीत करेंगे। आज मन की बात का 128वां एपिसोड है। जानें इसमें क्या कुछ खास होगा।

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देशवासियों को अपने ”मन की बात” कार्यक्रम के जरिए फिर संबोधित करेंगे। यह मन की बात कार्यक्रम का 128वां एपिसोड है। पिछले मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल समेत देश के अलग-अलग राज्यों में उगाई जाने वाली कॉफी के दुनिया भर में लोकप्रिय होने पर बात की थी। प्रधानमंत्री ने कहा था कि नॉर्थ-ईस्ट भी कॉफी की खेती में आगे बढ़ा है। इससे भारतीय कॉफी की पहचान दुनिया भर में और मजबूत हुई है।

मन की बात में हुआ था कॉफी का जिक्र
मन की बात के 127वें एपिसोड में पीएम मोदी ने कहा था कि चाहे कर्नाटक में कुर्ग, चिकमंगलुरु और हासन हो या तमिलनाडु में शेवरॉय, पुलनी, नीलगिरी और अन्नामलाई हों। या फिर कर्नाटक–तमिलनाडु बॉर्डर पर नीलगिरि इलाके हों या फिर केरल में वायनाड, त्रावणकोर और मालाबार के क्षेत्र हों- भारत की कॉफी की विविधता की हर कोई तारीफ करता है।

माओवादी आतंक के खात्मे पर हुई बात
उन्होंने कहा था कि ऑपरेशन सिंदूर ने हर देशवासी को गर्व से भर दिया। इस बार उन क्षेत्रों में भी खुशियों के दीप जले जहां कभी माओवादी आतंक का अंधेरा था। माओवादियों के आतंक का लोग जड़ से खात्मा चाहते हैं, जिससे कि उनके बच्चों का भविष्य संकट में ना रहे।

PM ने की कोमरम भीम की बहादुरी की तारीफ
इस दौरान, पीएम मोदी ने कोमरम भीम की बहादुरी की तारीफ भी की थी, जिन्होंने हैदराबाद के निजाम के अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी। तब कोमरम भीम ने क्षेत्र में किसानों की फसलों पर कब्जा करने के लिए निजाम द्वारा भेजे गए एक अफसर को मार डाला था। उस दौर में निजाम के खिलाफ कुछ भी बोलना पाप था। उस नौजवान ने निजाम के अधिकारी सिद्दीकी को खुली चुनौती दी थी।

संबंधित समाचार

मलेरिया के बुखार में तपते हुए दीपिका पादुकोण ने शूट की अक्षय कुमार की फिल्म, सालों बाद लारा दत्ता ने किया खुलासा

लारा दत्ता का हाल के दिनों में दीपिका पादुकोण को लेकर खुलासा किया। उन्होंने बताया कि मलेरिया होने पर भी दीपिका पादुकोण ने काम...

मिडिल ईस्ट में फिर से हमला हुआ तो…ट्रंप से बातचीत के बीच पुतिन ने कर दी ऐसी बात, खुश हो जाएगा ईरान

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति पुतिन के बीच लंबी बातचीत हुई। इस बातचीत में कई खास मुद्दों पर चर्चा हुई, पुतिन ने...

आवारा कुत्ते के हमले के बाद ‘रेबीज’ से लड़की की मौत, इलाज में हुई लापरवाही, चार सरकारी डॉक्टरों के खिलाफ FIR दर्ज

कुत्ते के काटने से सात साल की लड़की की मौत का मामला कोर्ट पहुंचा। जहां कोर्ट ने आरोपी डॉक्टरों के खिलाफ एक्शन लेने का...

ताज़ा समाचार

मिडिल ईस्ट में फिर से हमला हुआ तो…ट्रंप से बातचीत के बीच पुतिन ने कर दी ऐसी बात, खुश हो जाएगा ईरान

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति पुतिन के...

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img